वर्णमालापरिभाषा एवं परिचयTotal Questions: 5031. भाषा-विज्ञान की दृष्टि से 'ऊ' किस प्रकार स्वर है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016](a) पश्च विवृत्त(b) अग्र संवृत्त(c) अग्र विवृत्त(d) पश्च संवृत्तCorrect Answer: (d) पश्च संवृत्तSolution:भाषा विज्ञान की दृष्टि से 'ऊ' के उच्चारण में जीभ का पश्च भाग काम करता है। अतः यह पश्च स्वर है। 'ऊ' के उच्चारण में ओष्ठ वृत्तमुखी या गोलाकार तथा जीभ ऊपर उठने के कारण संवृत्त स्वर भी होता है।32. निम्नलिखित में से कौन-सा स्वर संवृत्त है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012](a) आ(b) औ(c) इ(d) ऐCorrect Answer: (c) इSolution:संवृत्त वे स्वर होते हैं, जिनके उच्चारण में मुख विवर (छिद्र) लगभग बन्द रहता है, जैसे इ, ई, उ, ऊ।33. अर्ध विवृत स्वर है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) ऊ(b) ऐ(c) आ(d) एCorrect Answer: (b) ऐSolution:'ऐ' अर्ध विवृत स्वर है। जिन स्वरों के उच्चारण में जिह्वा अर्ध संवृत्त से भी कम उठती है, वे अर्ध विवृत कहलाते हैं। ये हैं- ऐ, औ।34. सन्धि स्वरों के उपभेद कौन-से हैं? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024](a) विकल्पों में से सभी(b) मूल स्वर और सन्धि स्वर(c) दीर्घ स्वर और संयुक्त स्वर(d) स्वर और व्यंजनCorrect Answer: (c) दीर्घ स्वर और संयुक्त स्वरSolution:35. संयुक्त स्वर कौन-से हैं? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) ए, ऐ(b) आ, ई(c) अ, ओ(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) ए, ऐSolution:ए, ऐ, ओ तथा औ को संयुक्त स्वर कहते हैं। अ, इ उ तथा ऋ को मूल स्वर कहते हैं। 'अ' को मध्य या केन्द्रीय स्वर तथा इ, ई, ए, ऐ को 'अग्रस्वर' एवं आ, उ, ऊ, ओ तथा औ को पश्च स्वर कहते हैं।36. इ, ई किस प्रकार के वर्ण हैं? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस), परीक्षा, 2024](a) दाँत(b) कण्ठ्य(c) मूर्धा(d) तालव्यCorrect Answer: (d) तालव्यSolution:इ, ई तालव्य स्वर वर्ण हैं। इ इ स्वर के जुड़ने से 'ई' वर्ण बनता है।37. निम्नलिखित में से कौन-सा स्वर कण्ठतालव्य है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)](a) ई(b) आ(c) औ(d) एCorrect Answer: (d) एSolution:'ए, ऐ' स्वर 'कण्ठतालव्य' हैं, अ, आ 'कण्ठ्य', इ, ई 'तालव्य' तथा ओ, औ स्वर 'कण्ठोष्ठ्य' हैं।38. 'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान है- [MPSI (SI) Exam, 08 Sep 2016 (09:00 AM) UPSSC, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद् परीक्षा, 2018 (II)](a) कण्ठ्य(b) कण्ठोष्ठ्य(c) कण्ठ्यतालव्य(d) ओष्ठ्यCorrect Answer: (c) कण्ठ्यतालव्यSolution:'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान कण्ठ्य-तालव्य है।39. निम्नलिखित में से कौन से शब्द में अनुनासिकता है? [UPPCL JE Exam, 05-जुलाई, 2015 (प्रथम पाली)](a) सम्भव(b) सम्भावना(c) सँभालना(d) सम्भावितCorrect Answer: (c) सँभालनाSolution:'सँभालना' शब्द में अनुनासिकता का प्रयोग हुआ है। जिन शब्दों के उच्चारण में श्वास का निकास मुँह एवं नाक दोनों से होता है। उन शब्दों को 'अनुनासिक' शब्द कहा जाता है।40. अनुनासिक स्वर वाला शब्द है- [M.P. Professional Exam.19.12.2017](a) मंजन(b) अंजन(c) पाँव(d) हिन्दीCorrect Answer: (c) पाँवSolution:जिन स्वरों को बोलते समय मुँह और नाक दोनों का प्रयोग किया जाता है। उन्हें 'अनुनासिक स्वर' कहते हैं। इन स्वरों को लिखते समय अनुनासिक चिह्न चन्द्रबिन्दु (९) का प्रयोग किया जाता है। जबकि 'अनुस्वार' स्वर के बाद आने वाला व्यंजन है तथा इसे लिखते समय 'अनुस्वार' के चिह्न का प्रयोग किया जाता है। उपर्युक्त में पाँव अनुनासिक स्वर वाला शब्द है, जबकि मंजन, अंजन व हिन्दी अनुस्वार युक्त शब्द के उदाहरण हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »