वर्णमाला

परिभाषा एवं परिचय

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से किस विकल्प में अनुनासिक का प्रयोग है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) चाँद, साँस
Solution:विकल्प (c) में दिए गए शब्दों में अनुनासिक का प्रयोग हुआ है।

42. कौन-से शब्द में अनुनासिक है? [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) कँटीला
Solution:उक्त चारों विकल्पों में 'कँटीला' शब्द में 'अनुनासिक' है। अनुनासिक (*) स्वरों का उच्चारण नाक और मुँह की सहायता से होता है तथा इनके उच्चारण में लघुता रहती है। जैसे-आँगन, गाँव, माँ इत्यादि।

कंगन शब्द में अनुस्वार का प्रयोग किया गया है।

अनुस्वार 'स्वर' के बाद आने वाला व्यंजन है, जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है। जैसे कंगन, लंगूर, कंचन, मंचन इत्यादि।

43. स्वरों के उच्चारण में लगने वाले समय को कहते हैं- [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) मात्रा
Solution:स्वरों के उच्चारण में लगने वाले समय को मात्रा कहते हैं। मात्रा या उच्चारण के आधार पर स्वर तीन प्रकार के होते हैं- ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर तथा प्लुत स्वर। सामान्यतः हिन्दी भाषा में 'प्लुत' स्वर का प्रयोग नहीं होता है।

44. जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास वायु, बिना किसी रुकावट के मुख से निकलती है, उसे कहते हैं- [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (b) स्वर
Solution:जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास वायु, बिना किसी रुकावट के मुख से निकलती है, उसे 'स्वर' कहा जाता है। इन वर्णों का उच्चारण बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता से होता है।

45. 'स्वर' किसका भेद है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (c) वर्ण
Solution:हिन्दी वर्णमाला को दो भागों में विभाजित किया गया है-स्वर तथा व्यंजन। सन्धि के तीन प्रकार हैं-स्वर सन्धि, व्यंजन सन्धि तथा विसर्ग सन्धि। किन्तु यदि केवल 'स्वर' की बात की जाएगी, तो यह वर्णों के विभाजन का ही अर्थ प्रकट करता है।

46. मात्रा स्वर को क्या कहते हैं? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (b) समरूप (ग्रेफीम)
Solution:नागरी लिपि में मात्रा पद्धति है। ये मात्राएँ स्वरों के चिह्न होती हैं। जब कभी कोई व्यंजन किसी स्वर के साथ आता है, तब उसके साथ पूरा स्वर नहीं लिखा जाता, केवल स्वर की मात्रा लिखी जाती है। मात्रा स्वर की समरूप (ग्रेफीम) कही जाती है।

47. 'ओ, औ' किस प्रकार के वर्ण हैं? [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (d) कण्ठोष्ठ्य
Solution:'ओ' तथा 'औ' कण्ठोष्ठ्य वर्ण हैं। 'ओ' को अर्धसंवृत तथा 'औ' को अर्धविवृत स्वर कहते हैं। वस्तुतः कण्ठ द्वारा जीभ और ओंठों के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्णों को 'कण्ठोष्ठ्य' वर्ण कहते हैं। दाँत से जीभ और ओंठों के स्पर्श से बोला जाने वाला वर्ण 'दन्तोष्ठ्य' कहलाता है। हिन्दी वर्णमाला में केवल 'व' वर्ण ही दन्तोष्ठ्य है। मूर्धा और जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्षों को मूर्धन्य कहते हैं। तालु और जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्णों को तालव्य वर्ण कहते हैं।

48. किस वर्ण का उच्चारण-स्थान कण्ठ-तालु है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) ऐ
Solution:'ऐ' वर्ण का उच्चारण स्थान कण्ठ और तालु दोनों है, अर्थात् कण्ठतालव्य वर्ण है।

49. कण्ठतालव्य कौन-सा है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (c) ए, ऐ
Solution:'ए, ऐ' कण्ठतालव्य, 'उ, ऊ' ओष्ठ्य, 'र, ष' मूर्धन्य और 'अ, आ' कण्ठ्य ध्वनियाँ हैं।

50. 'ऐ' के उच्चारण स्थान का नाम है- [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) कण्ठतालव्य
Solution:'ए' का उच्चारण कण्ठतालव्य से होता है। 'ए' अर्धसंवृत स्वर भी है।