वर्तनी (Part – II)Total Questions: 5011. निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द का चयन कीजिए- [T.G.T. परीक्षा, 2001](a) शरच्चन्द्र(b) यानि(c) श्मश्रु(d) कवयित्रीCorrect Answer: (b) यानिSolution:'यानि' अशुद्ध शब्द है। इसका 'शुद्ध रूप 'यानी' है। शेष शब्द शुद्ध है। विकल्प (a) में प्रस्तुत शब्द सन्धि के नियम व्यंजन सन्निध के अनुसार सही है। शरच्चन्द्र सन्धियुक्त शब्द है, शरत्+चन्द्र इसका विच्छेद है।12. प्रधानमंत्री के भाषण की प्रतिलिपि उसने उसी समय से ली। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016](a) श्रुतलीपि(b) श्रुतलिपी(c) श्रुतिलिपी(d) श्रुतलिपिCorrect Answer: (d) श्रुतलिपिSolution:शुद्ध वर्तनी भूतलिपि है। शेष शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है।13. इनमें से कौन-सी वर्तनी शुद्ध है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2007](a) कालीदास(b) कालिदास(c) कालीदाश(d) कालिदाषCorrect Answer: (b) कालिदासSolution:विकल्प (b) में प्रस्तुत शब्द 'कालिदास' की वर्तनी शुद्ध है, शेष शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है।14. इनमें से शुद्ध वर्तनी का शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006](a) मैथलीशरण(b) मथिलीशरण(c) मैथिलीशरण(d) मेथिलीशरणCorrect Answer: (c) मैथिलीशरणSolution:विकल्प (c) में प्रस्तुत शब्द शुद्ध वर्तनी वाला है, शेष शब्दों में अशुद्ध वर्तनी का प्रयोग किया गया है।15. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है? [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018](a) पुष्पांजली(b) मन्त्रीपरिषद(c) वाल्मीकि(d) अध्यात्मकCorrect Answer: (c) वाल्मीकिSolution:वर्तनी की दृष्टि से 'वाल्मीकि' शब्द शुद्ध है। अन्य शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है। शुद्ध वर्तनी क्रमशः इस प्रकार है पुष्पांजलि, मन्त्रिपरिषद्, आध्यात्मिक।16. व्याकरण की दृष्टि से कौन-सा शब्द अशुद्ध है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) विरहणी(b) गृहिणी(c) विभीषण(d) जगद्गुरुCorrect Answer: (a) विरहणीSolution:व्याकरण की दृष्टि से 'विरहणी' शब्द अशुद्ध है, शुद्ध शब्द विरहिणी होगा।17. इनमें से एक शब्द की वर्तनी अशुद्ध है, वह है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015](a) द्वारिका(b) अहल्या(c) आर्द्र(d) प्रव्रज्याCorrect Answer: (a) द्वारिकाSolution:द्वारिका' अशुद्ध वर्तनी है। इसका शुद्ध वर्तनी 'द्वारका' है। शेष वर्तनी शुद्ध है।18. नीचे एक ही शब्द की चार वर्तनी दी गयी है, सही का चयन कीजिए- [P.G.T. परीक्षा, 2013](a) छतीस(b) छतिस(c) छत्तिस(d) छत्तीसCorrect Answer: (d) छत्तीसSolution:शुद्ध वर्तनी की दृष्टिकोण से 'छत्तीस' सही शब्द है, शेष अशुद्ध है।19. शुद्ध वर्तनी चुनिए- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखा. व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015 P.G.T. परीक्षा, 2013](a) उपरीलिखित(b) ऊपरीलिखित(c) उपरलिखित(d) उपरिलिखितCorrect Answer: (d) उपरिलिखितSolution:उपरिलिखित शुद्ध वर्तनी है। जिस तरह 'उपरि उक्त' के योग से उपर्युक्त' शब्द (यण सन्धि द्वारा) बनता है। वैसे ही उपरि + लिखित' के योग से उपरिलिखित' (प्रकृति भाव से) शब्द बनता है।20. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है? [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015](a) प्रतिनीधि(b) प्रतिनिधी(c) प्रतिनिधि(d) प्रतिनीधीCorrect Answer: (c) प्रतिनिधिSolution:प्रस्तुत वर्तनी में 'प्रतिनिधि' शुद्ध है।Submit Quiz« Previous12345Next »