वर्तनी (Part – I)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द कौन-सा है? [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (c) आभ्यन्तरिक
Solution:उक्त शब्दों में शुद्ध वर्तनी 'आभ्यन्तरिक' है। अतः विकल्प (c) सही है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

शुद्ध-शब्द

अशुद्ध-शब्द

कोमलांगी

कोमलांगिनी

अधोगति

अधगति

विधिवत्

विधिवत

2. एक की वर्तनी शुद्ध है- [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (a) अनन्नास
Solution:अनन्नास' शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है, जो पुर्तगाली भाषा से आया और हिन्दी में अपनाया गया है।

3. निम्न शब्द की शुद्ध वर्तनी के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

'अतिथी'

Correct Answer: (c) अतिथि
Solution:अतिथी' शब्द अशुद्ध है, इसका शुद्ध रूप 'अतिथि' है। 'अतिथि' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है। वह व्यक्ति जिसके आने की तिथि निश्चित् 1 हो, उसे 'अतिथि' कहते हैं।

4. 'शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए। [PET Exam- 2021]

Correct Answer: (b) महत्त्वाकांक्षा
Solution:'महत्त्वाकांक्षा' शुद्ध वर्तनी है, शेष अशुद्ध हैं।

5. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है? [SSS. G.D.-2021]

Correct Answer: (a) लालायित
Solution:'लालायित' शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है। इसका अर्थ है-ललचाया हुआ या प्यारा। 'लालायित' तत्सम तथा विशेषण शब्द भी है।

6. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021]

Correct Answer: (b) अधीन
Solution:

'अधीन' शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।

अन्य शब्दों की शुद्ध वर्तनी

महत्त्वाकांक्षा, पृष्ठ, विरहिणी वाङ्मय, कृतकृत्य, अन्त्याक्षरी

7. निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है? [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (b) अनधिकार
Solution:विकल्प (b) में प्रयुक्त शब्द अनधिकार शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है। शेष शब्द सृष्टी, अभ्यन्तरिक तथा समुद्रिक गलत वर्तनी वाले शब्द हैं। इनके शुद्ध रूप क्रमशः सृष्टि, आभ्यन्तरिक तथा सामुद्रिक है।

8. निम्न शब्द की शुद्ध वर्तनी के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

'अर्यावर्त'

 

Correct Answer: (c) आर्यावर्त
Solution:'अर्यावर्त' अशुद्ध शब्द है, जिसका शुद्ध रूप 'आर्यावर्त' होता है। आयात तथा आर्य शुद्ध शब्द है, जबकि आर्यार्त अशुद्ध शब्द है।

9. वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (a) अनुगृहीत
Solution:विकल्प (a) वर्तनी की दृष्टि से सही है। शेष विकल्प अशुद्ध हैं।

10. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है- [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) अनुगृहीत
Solution:'अनुगृहीत' शब्द शुद्ध है, इसका अर्थ है 'जिस पर अनुग्रह किया गया हो। शेष शब्द इसी के अशुद्ध रूप हैं।