वाक्य रचना

परिभाषा

Total Questions: 50

1. वाक्य-विचार के अन्तर्गत क्या अध्ययन किया जाता है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) वाक्यों का
Solution:व्याकरण के तीन अंग हैं-वर्ण विचार, शब्द विचार तथा वाक्य विचार। वर्ण विचार में भाषिक ध्वनियों, शब्द विचार में शब्दों या पदों तथा वाक्य विचार में वाक्यों से सम्बन्धित नियमों का अध्ययन किया जाता है।

2. वाक्य में जिसके विषय में कहा जाता है, वह - [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (a) उद्देश्य है
Solution:वाक्य में जिसके विषय में कहा जाता है, वह उद्देश्य है। उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाए, उसे 'विधेय' कहते हैं।

3. 'मोहन बाजार जा रहा है' इस वाक्य में उद्देश्य है- [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) मोहन
Solution:'मोहन बाजार जा रहा है' वाक्य में 'मोहन' उद्देश्य तथा 'बाजार जा रहा है' विधेय है।

4. 'सीढ़ी के सहारे मैं जहाज पर जा पहुँचा' वाक्य में 'सीढ़ी के सहारे' क्या है? [नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (d) कोई नहीं
Solution:उपर्युक्त वाक्य में 'सीढ़ी' के सहारे' उद्देश्य का विस्तार है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

5. अर्थ के आधार पर वाक्यों के भेद बताइए। [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016]

Correct Answer: (d) आठ
Solution:अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ (8) भेद हैं विधिवाचक

वाक्य, निषेधवाचक वाक्य, प्रश्नवाचक वाक्य, आज्ञावाचक वाक्य, विस्मयादिवाचक वाक्य, सन्देहवाचक वाक्य, इच्छावाचक वाक्य और संकेतवाचक वाक्य।

6. वाक्यों का वर्गीकरण मुख्यतः कितने प्रकार से होता है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016 UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) 2
Solution:वाक्यों का वर्गीकरण मुख्यतः दो दृष्टियों से होता है- रचना या स्वरूप की दृष्टि से तथा अर्थ की दृष्टि से। रचना के अनुसार वाक्य तीन प्रकार के होते हैं- सरल या साधारण वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य। अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद हैं-विधिवाचक, निषेधवाचक, आज्ञावाचक, प्रश्नवाचक, विस्मयवाचक, सन्देहवाचक, इच्छावाचक तथा संकेतवाचक।

7. रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं- [T.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (b) 3
Solution:रचना के आधार पर वाक्य के 3 भेद हैं-

1. सरल या साधारण वाक्य,

2. मिश्र वाक्य और

3. संयुक्त वाक्य।

8. रचना के आधार पर कौन-सा विकल्प वाक्य का मेद नहीं है? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) उपवाक्य
Solution:रचना के आधार पर वाक्य के तीन प्रकार या भेद हैं-

(i) सरल वाक्य (साधारण वाक्य)

(ii) मिश्र वाक्य

(iii) संयुक्त वाक्य

9. संरचना के आधार पर किए गए वाक्य के वर्गीकरण में इनमें से कौन-सा प्रकार नहीं है? [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (c) आज्ञार्थक वाक्य
Solution:संरचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं- सरल वाक्य, मिश्र वाक्य तथा संयुक्त वाक्य। 'आज्ञार्थक वाक्य' अर्थ के आधार पर वाक्य का भेद है।

पदबन्ध (संज्ञा पदबन्ध, विशेषण पदबन्ध, सर्वनाम पदबन्ध, क्रिया पदबन्ध, क्रिया विशेषण पदबन्ध )

10. निम्नलिखित वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द के उपवाक्य का नाम बताइए। [DSSSB P.G.T.-2021]

शिखा ने कहा कि (वह कल नाटक देखने जा रही है।)

 

Correct Answer: (c) संज्ञा उपवाक्य
Solution:कोष्ठक में दिया गया वाक्य 'वह कल एक नाटक देखने जा रही है।' यह संज्ञा उपवाक्य ही है, जिसमें नाटक देखने की क्रिया होने वाली है। वस्तुतः 'शिखा ने कहा कि' संज्ञा वाक्यांश है, जबकि कोष्ठक में दिया गया वाक्य इसी का उपवाक्य है।