वाक्य रचना

परिभाषा

Total Questions: 50

21. निम्न में कौन-सा वाक्य सरल वाक्य नहीं है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (d) इस मेले का उद्देश्य है कि व्यापार में वृद्धि हो।
Solution:विकल्प (d) में प्रस्तुत वाक्य सरल वाक्य नहीं, बल्कि संयुक्त वाक्य है, जबकि विकल्प (a), (b) एवं (c) में प्रस्तुत वाक्य सरल वाक्य हैं।

22. 'सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना' का सरल वाक्य है- [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)]

Correct Answer: (c) सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
Solution:'सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।' उक्त संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य में रूपान्तरण इस प्रकार होगा- सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।

23. 'नीली कमीज वाले छात्र को यह कलम दे दो।' रचना के आधार पर वाक्य का सही भेद पहचानिए। [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) सरल वाक्य
Solution:'नीली कमीज वाले छात्र को यह कलम दे दो।' रचना के आधार पर यह सरल वाक्य है। सरल वाक्य में एक उद्देश्य एक विधेय या एक ही मुख्य क्रिया होती है। इस वाक्य में भी एक ही मुख्य क्रिया (दे दो) है।

24. निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का उदाहरण कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) यह वही भारत देश है, जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था।
Solution:मिश्र वाक्य- इनमें एक प्रधान सरल उपवाक्य और एक या अनेक आश्रित (अधीन) सरल वाक्य होते हैं। प्रश्नगत् विकल्प (d) में दिया गया उदाहरण इस परिभाषा को धारण करता है। अतः विकल्प

(d) मिश्र वाक्य का उदाहरण है।

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं-

(1) सरल वाक्य

(2) संयुक्त वाक्य

(3) मिश्र वाक्य

25. 'वह कौन-सा मनुष्य है, जिसने महाप्रतापी भोज का नाम न सुना हो' यह वाक्य है- [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (b) मिश्र वाक्य
Solution:'वह कौन-सा मनुष्य है, जिसने महाप्रतापी भोज का नाम न सुना हो' यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है। जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य अश्नित उपवाक्य हों, उसे मिश्र या मिश्रित वाक्य कहते हैं।

26. निम्नलिखित विकल्प में से कौन-सा वाक्य मिश्रित वाक्य का उदाहरण है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) जब मैं छोटी थी तब साइकिल चलाती थी।
Solution:विकल्पस्थ वाक्य "जब मैं छोटी थी तब साइकिल चलाती थी।" मिश्रित वाक्य का उदाहरण है। शेष विकल्प मिश्रित वाक्य के उदाहरण नहीं है।

मिश्रित वाक्य- मिश्रित वाक्य में एक प्रधान सरल उपवाक्य और एक या अनेक आश्रित (अधीन) सरल वाक्य होते हैं।

27. "श्यामलाल, जो गाँधी गली में रहता है, मेरा मित्र है।" यह किस प्रकार का वाक्य है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) मिश्र वाक्य
Solution:"श्यामलाल, जो गाँधी गली में रहता है, मेरा मित्र है।" वाक्य मिश्र/मिश्रित वाक्य का प्रकार (उदाहरण) है। वस्तुतः जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

28. 'इस मेले का मुख्य उद्देश्य है कि व्यापार की वृद्धि हो।' यह किस प्रकार का वाक्य है? [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र दिसम्बर, 2019]

Correct Answer: (b) मिश्र वाक्य
Solution:'इस मेले का मुख्य उद्देश्य है कि व्यापार की वृद्धि हो।' यह मिश्रित वाक्य का उदाहरण है, क्योंकि इसमें व्यापार की वृद्धि हो यह उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की संज्ञा व्यापार की वृद्धि के बदले आया है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्त्ता होता है, उसे 'साधारण वाक्य' या 'सरल वाक्य' कहते हैं।

जिस वाक्य में एक मुख्य वाक्य और बाकी आश्रित उपवाक्य होते है, उसे 'मिश्र वाक्य' कहा जाता है।

जिस वाक्य को दो स्वतन्त्र उपवाक्यों के समुच्चयबोधक अव्यय के द्वारा जोड़ा जाता है, उसे 'संयुक्त वाक्य' कहते हैं।

अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद होते हैं- विधानवाचक, निषेधवाचक, आज्ञावाचक, प्रश्नवाचक, विस्मयवाचक, सन्देहवाचक, इच्छावाचक, संकेतवाचक।

29. विद्यालय की शोभा वही बढ़ा सकता है, जो अनुशासन में रहे। यह किस वाक्य का उदाहरण है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) मिश्र वाक्य
Solution:'विद्यालय की शोभा वही बढ़ा सकता है, जो अनुशासन में रहे। वाक्य मिश्र वाक्य है। वस्तुतः जिस वाक्य में एक मुख्य वाक्य और बाकी आश्रित उपवाक्य होते हैं, उसे 'मिश्र वाक्य' कहा जाता है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य मिश्र वाक्य है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबन्ध है।
Solution:मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबन्ध है। मिश्र वाक्य का उदाहरण है। वस्तुतः जिस वाक्य में एक मुख्य वाक्य बाकी आश्रित उपवाक्य होते हैं, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।