वाक्य रचना

परिभाषा

Total Questions: 50

31. 'मैंने एक बूढ़े आदमी को देखा, जो बहुत बीमार था।' वाक्य किसका उदाहरण है? [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) मिश्र वाक्य
Solution:जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। प्रायः मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ मिश्र वाक्य के अन्तर्गत आते हैं। मिश्र वाक्य में जब-तब, जैसा-वैसा, कि, जितना उतना, जिसकी-उसकी, यदि-तो, यद्यपि तथापि, जो-सो आदि योजक शब्दों का प्रयोग होता है; जैसे-मैंने एक बूढ़े आदमी को देखा, जो बहुत बीमार था। यदि मैं जयपुर जाऊँगा, तो हवा महल देखूँगा।

32. 'उसने कहा कि मैं घर जाऊँगा' किस तरह का वाक्य है? [P.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (c) मिश्र वाक्य
Solution:वह वाक्य जिसमें एक उपवाक्य स्वतन्त्र होता है और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं, मिश्र वाक्य कहलाता है। प्रस्तुत वाक्य इसी तरह का वाक्य है। गौण वाक्य अपने पूर्ण अर्थ की अभिव्यक्ति के लिए मुख्य उपवाक्य पर आश्रित रहता है। इसमें सामान्यतः 'कि', 'जैसा-वैसा' 'जो-वह', 'जब-तब', 'क्योंकि', 'यदि तो' आदि योजकों का प्रयोग किया जाता है।

33. "पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए।" यह वाक्य उदाहरण है- [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2016]

Correct Answer: (c) मिश्र वाक्य का
Solution:उपर्युक्त वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है। मिश्र वाक्य में एक मुख्य वाक्य होता है तथा दूसरा उपवाक्य होता है, जो मुख्य वाक्य पर आश्रित होता है। यह 'कि', 'तो', 'जब कभी' इत्यादि संयोजन शब्दों से जुड़े रहते हैं।

34. यद्यपि मोहन धनी है तथापि बहुत दुःखी है- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) मिश्र वाक्य
Solution:'यद्यपि मोहन धनी है तथापि बहुत दुःखी है। यह वाक्य मिश्र वाक्य है। कि, ताकि, क्योंकि, जैसा कि, यदि-तो, यद्यपि तथापि, ज्यों ही, जब तक, जहाँ तक, जहाँ भले ही जो आदि से मिश्र वाक्य की पहचान की जा सकती है।

35. मिश्र वाक्य है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) उसके पास जो कुछ था, वह खो गया।
Solution:'उसके पास जो कुछ था, वह खो गया।' यह वाक्य मिश्र वाक्य है। शेष सभी सरल वाक्य हैं।

36. निम्न में से कौन-सा वाक्य मिश्र वाक्य नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) वह परिश्रमी ही नहीं वरन् ईमानदार भी है।
Solution:जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है। उसे 'संयुक्त वाक्य' कहते हैं। जैसे- और, परन्तु, किन्तु, वरन्, बल्कि, चूँकि, अतः, तथा, अतएव, एवं इत्यादि। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (c) मिश्र वाक्य न होकर संयुक्त वाक्य है।

37. निम्न में कौन-सा वाक्य मिश्र वाक्य है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (d) जब सवेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।
Solution:'जब सवेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।' वाक्य मिश्र (मिश्रित) वाक्य है।

38. निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य कौन-सा है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

Correct Answer: (c) उसने मान लिया कि दोष उसका है।
Solution:विकल्प (c) में प्रस्तुत वाक्य मिश्र वाक्य (मिश्रित वाक्य) है।

39. मुझे बताओ कि तुम्हारा जन्म कब और कहाँ हुआ था ? वाक्य का भेद बताइए- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (d) मिश्र वाक्य
Solution:'मुझे बताओ कि तुम्हारा जन्म कब और कहाँ हुआ था?' यह वाक्य मिश्र वाक्य है।

40. निम्न में से मिश्रित वाक्य है- [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (d) मैंने सुना है कि नीना पास हो गई है।
Solution:विकल्प (d) मिश्रित वाक्य का उदाहरण है। विकल्प (a) तथा (c) सरल वाक्य, जबकि विकल्प (b) संयुक्त वाक्य है।