वाक्य रचना

परिभाषा

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो सही वाक्य भेद का विकल्प है। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

माँ ने कहा था कि उन्हें बाजार जाना है।

 

Correct Answer: (a) मिश्र वाक्य
Solution:'माँ ने कहा था कि उन्हें बाजार जाना है।' यह मिश्र वाक्य है।

42. 'आचार्यों ने कहा है कि अहिंसा ही परम धर्म है' संरचना के आधार पर वाक्य भेद बताएँ- [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) मिश्र वाक्य
Solution:'आचार्यों ने कहा है कि अहिंसा ही परम धर्म है।' यह वाक्य संरचना के आधार पर मिश्र वाक्य है।

43. निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) जो विद्यार्थी परिश्रमी है, वह अवश्य सफल होगा।
Solution:'जो विद्यार्थी परिश्रमी है, वह अवश्य सफल होगा। यह वाक्य मिश्र वाक्य है। जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्र वाक्य कहते हैं। इस वाक्य में 'जो विद्यार्थी परिश्रमी है' विशेषण उपवाक्य है।

44. निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है - [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी।
Solution:'ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी' यह वाक्य मिश्र वाक्य है। मिश्र वाक्य वह होता है जिसमें दो या अधिक उपवाक्य होते हैं उनमें से एक मुख्य उपवाक्य होता है और दूसरा उसका आश्रित उपवाक्य होता है।

45. जिस वाक्य में साधारण और मिश्र वाक्य का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है उसे कहते हैं............ [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) संयुक्त वाक्य
Solution:जिस वाक्य में साधारण और मिश्र वाक्य का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे 'संयुक्त वाक्य' कहते हैं।

46. 'नरेश घर गया। उसने माँ को देखा।' वाक्य संश्लेषण द्वारा निर्मित संयुक्त वाक्य होगा- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) नरेश घर गया और (उसने) माँ को देखा।
Solution:प्रश्नान्तर्गत् दिए गए दोनों वाक्यों के संश्लेषण से निर्मित संयुक्त वाक्य होगा- 'नरेश घर गया और (उसने) माँ को देखा।'

'संयुक्त वाक्य- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक 'उपवाक्य' हों, उसे 'संयुक्त वाक्य कहते हैं।

47. 'सुबह हुई और भौरे गुंजार करने लगे।' निम्न में से किस प्रकार का वाक्य है? [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (d) संयुक्त वाक्य
Solution:सुबह हुई और भौरे गुंजार करने लगे। यह संयुक्त वाक्य का उदाहरण है। वस्तुतः जब कोई साधारण वाक्य एवं, पर, तथा, और, किन्तु, परन्तु, या, अथवा, इसलिए आदि समुच्चयबोधक अव्ययों के द्वारा जुड़ा हो, तो उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। उपर्युक्त वाक्य में 'और' समुच्चयबोधक अव्यय द्वारा दो सरल वाक्य या साधारण वाक्य आपस में जुड़े हैं।

48. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिये- [UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) उसने खाना खाया और सो गया।
Solution:'उसने खाना खाया और सो गया' यह वाक्य संयुक्त वाक्य है। दो या दो से अधिक साधारण वाक्य जब समानाधिकरण समुच्चय बोधकों जैसे- पर, किन्तु, और, या आदि से जुड़े होते हैं, तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।

49. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) शाम हुई और गाय घर लौट आई
Solution:'शाम हुई और गाय घर लौट आई' वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है। वस्तुतः जिस वाक्य में साधारण और मिश्र वाक्य का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

50. "परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो।" में वाक्य का प्रकार पहचानिए- [MPSI (SI) Exam, 08 Sep 2016 (09:00 AM)]

Correct Answer: (c) संयुक्त वाक्य
Solution:प्रश्नगत वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है। जिस वाक्य में दो-या-दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो, तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं।