वाच्य

परिभाषा

Total Questions: 38

1. वाच्य किसके अनुसार बनता है? [MPSI (SI) Exam, 08 Sep 2016 (02:00 PM)]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:'वाच्य' क्रिया के उस रूप को कहते हैं जिससे पता चलता है कि वाक्य में क्रिया के द्वारा कर्त्ता के विषय में या कर्म के विषय में या भाव के विषय में कहा गया है। उदाहरण- राम पुस्तक पढ़ता है, पुस्तक पढ़ी जाती है और राम से बोला नहीं जाता है। तीनों ही वाक्य क्रमशः कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य एवं भाववाच्य के उदाहरण हैं।

2. वाच्य के कितने प्रकार हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पाली) UPSSSC (JE) Exam, 2016 उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पाली) U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) तीन
Solution:वाच्य के तीन प्रकार होते हैं। क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म अथवा भाव-इनमें से किसकी प्रधानता है, इनमें किसके अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन आदि आये हैं। प्रयोगों के अनुसार वाच्य के तीन मेद हैं- (1) कर्तृवाच्य, (2) कर्मवाच्य और (3) भाववाच्य।

3. "कोहली द्वारा शतक लगाया गया" इस वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपान्तरित वाक्य क्या होगा? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) कोहली ने शतक लगाया
Solution:"कोहली द्वारा शतक लगाया गया" वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपान्तरित वाक्य 'कोहली ने शतक लगाया' होगा। वाच्य तीन प्रकार के होते हैं।
वाच्य का नामपरिभाषाउदाहरण
1.कर्तृवाच्यकर्ता की प्रधानता वाले वाक्य को 'कर्तृवाच्य' कहते हैं।जैसे - राम खाता है
2.कर्मवाच्यकर्म की प्रधानता वाले वाक्य को 'कर्मवाच्य' कहते हैं।जैसे - आम खाया जाता है
3.भाववाच्यक्रिया अथवा भाव की प्रधानता वाले वाक्य को 'भाववाच्य' कहते हैं।जैसे - मुझसे आम खाया भी नहीं जाता है

4. "जिलाधिकारी ने सबको उपस्थित रहने का निर्देश दिया है" में कौन सा वाच्य है? [UPPCS (C-SAT) Exam - 2023]

Correct Answer: (b) कर्तृ वाच्य
Solution:"जिलाधिकारी ने सबको उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।" वाक्य में कर्तृ वाच्य है। वस्तुतः जिस वाक्य में कर्त्ता की प्रधानता का बोध होता है, उसमें कर्तृ वाच्य होता है। कर्तृ वाच्य के अन्य प्रमुख उदाहरण हैं-

5. 'राम अभी सोएगा।' इस वाक्य में कौन-सा वाच्य होगा? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) कर्तृवाच्य
Solution:'राम अभी सोएगा।' इस वाक्य में कर्तृवाच्य तथा अकर्मक क्रिया  है। कर्तृवाच्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है।

6. जिस वाक्य में कर्त्ता की प्रधानता होती है, लिंग, वचन प्रायः कर्ता के अनुसार होते हैं, वे वाक्य कहलाते हैं। [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) कर्तृवाच्य
Solution:जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है तथा लिंग, वचन प्रायः कर्त्ता के अनुसार होते हैं, वे वाक्य कर्तृवाच्य कहलाते हैं। जैसे-लड़का खाता है।

7. निम्नलिखित वाक्य को कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलिए। 'परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस), परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) परीक्षा के बारे में अध्यापक ने क्या कहा?
Solution:परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया?, इस कर्मवाच्य का कर्तृवाच्य रूप इस प्रकार होगा परीक्षा के बारे में अध्यापक ने क्या कहा?

8. 'राम आम खाता है' में वाच्य का कौन-सा रूप है? [UP TET Exam (I-5) 2019 UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) कर्तृवाच्य
Solution:'राम आम खाता है' यह कर्तृवाच्य में है। क्रिया के उस परिवर्तन को 'वाच्य' कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है, कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म अथवा भाव-इनमें से किसकी प्रधानता है; इनमें से किसके अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन आदि आये हैं। इसी आधार पर वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- (i) कर्तृवाच्य (ii) कर्मवाच्य (iii) भाववाच्य। प्रश्न में आये वाक्य की क्रिया का लिंग-वचन वाक्य के कर्त्ता 'राम' के लिंग वचन के अनुसार है अतः यह 'कर्तृवाच्य' में है।

9. श्याम को पुस्तक पढ़नी है। यह किस वाच्य में है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) कर्तृवाच्य
Solution:'श्याम को पुस्तक पढ़नी है।' यह वाक्य कर्तृवाच्य में है।

10. निम्नलिखित वाक्य को कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

'उस बेचारी से रोया भी नहीं जाता।'

 

Correct Answer: (c) वह बेचारी रो भी नहीं सकती।
Solution:उस बेचारी से रोया भी नहीं जाता, यह वाक्य भाववाच्य में है, जबकि उस बेचारी से रोया भी नहीं जा रहा है, कर्मवाच्य है। अतः प्रश्न गलत बना दिया गया है। प्रश्न में कर्मवाच्य की जगह 'भाववाच्य' होना चाहिए। इस वाक्य का (भाववाच्य का) कृर्तृवाच्य में रूपान्तर इस प्रकार होगा- वह बेचारी रो भी नहीं सकती।