Solution:भारत ने, जून 2017 में, कलाम सैट जो विश्व का सबसे हल्का और लघु कृत्रिम उपग्रह है, जिसका नामांकरण भारतीय पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है, को नासा की मदद से प्रक्षेपित किया है। यह विश्व का पहला 3डी प्रिंटर से तैयार उपग्रह भी है। इस उपग्रह का वजन 64 ग्राम है। अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था द्वारा वालोप्स अंतरिक्ष केंद्र से एसआर-4 रॉकेट के माध्यम से कलाम सैट का प्रक्षेपण किया गया।
इस उपग्रह को मूलतः तमिलनाडु के करूर जिले में पल्लापट्टी के मोहम्मद रिफथ शरूक एवं उनकी टीम ने बनाया है। नासा और आई डूडल लर्निंग ने अंतरिक्ष से संबंधित एक 'क्यूब इन स्पेस' नामक प्रतियोगिता करवाई थी, जिसमें 57 देशों से 86 हजार डिजाइनें प्राप्त हुई। इन डिजाइनों में से शरूक के उपग्रह का चयन हुआ था।