विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

Total Questions: 60

1. विश्व का सबसे कम भार वाला उपग्रह 'कलामसैट' जिसे नासा ने प्रक्षेपित करते हुए नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है, का रूपांकन किसने किया है? [RRB ALP & Technician परीक्षा, 20.08.2018 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) रिफथ शरूक
Solution:भारत ने, जून 2017 में. कलाम सैट जो विश्व का सबसे हल्का और लघु कृत्रिम उपग्रह है, जिसका नामांकरण भारतीय पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है को नासा की मदद से प्रक्षेपित किया है। यह विश्व का पहला 3डी प्रिंटर से तैयार उपग्रह भी है। इस उपग्रह का वजन 64 ग्राम है। अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था द्वारा वालोप्स अंतरिक्ष केंद्र से एसआर-4 रॉकेट के माध्यम से कलाम सैट का प्रक्षेपण किया गया।

इस उपग्रह को मूलतः तमिलनाडु के करूर जिले में पल्लापट्टी के मोहम्मद रिफथ शरूक एवं उनकी टीम ने बनाया है। नासा और आई डूडल लर्निंग ने अंतरिक्ष से संबंधित एक 'क्यूब इन स्पेस' नामक प्रतियोगिता करवाई थी, जिसमें 57 देशों से 86 हजार डिजाइनें प्राप्त हुई। इन डिजाइनों में से शरूक के उपग्रह का चयन हुआ था।

2. तारापुर नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है? [(RRB RPF/RPSF SI परीक्षा, 10.01.2019 तृतीय पाली]

Correct Answer: (2) महाराष्ट्र
Solution:तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन (TAPS) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बोइसर के पास स्थित है। यह भारत में निर्मित पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा स्टेशन था। 8 मई 1964, को TAPS के निर्माण के लिए भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारों के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

3. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की उपग्रह आधारित संवर्धन प्रणाली है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) गगन (GAGAN)
Solution:गगन (जीपीएस एडेड जियो ऑगमेंटेड नेविगेशन) प्रणाली, को संयुक्त रूप से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा विकसित किया गया है।

यह भारत का पहला उपग्रह आधारित वैश्विक पोजीशनिंग सिस्टम है, जो इसरो के जीसैट उपग्रहों पर निर्भर करता है।

4. सौर प्रभामंडल (solar corona) का प्रेक्षण और अध्ययन करने हेतु भारत के वैज्ञानिक मिशन को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) आदित्य-एल 1
Solution:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित आदित्य-एल। (Aditya-L1) एक अंतरिक्ष यान है. जिसका मिशन सूर्य का अध्ययन करना हैं। इसे अंतरिक्ष में एक बिंदु पर रखा जाएगा जिसे L1 लैग्रॅज बिंदु के रूप में जाना जाता है।

आदित्य L1 सूर्य के कोरोना (दृश्य एवं अवरक्त किरणें) सूर्य के बाह्य प्रकाशमंडल (सॉफ्ट एण्ड हार्ड एक्स-रे) वर्णमंडल (पराबैंगनी) सोलर इमीशन, सोलर, विंड एण्ड फ्लेयर तथा कोरोनल मास इमेक्शन (CMEs) का सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाकर अध्ययन करेगा।

5. सी-डैक (C-DAC) पुणे द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोजेक्ट कार्यान्वित किया जा रहा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) प्रोजेक्ट जतन (JATAN)
Solution:JATAN एक आभासी संग्रहालय निर्माता सॉफ्टवेयर है, जो भारतीय संग्रहालयों के लिए डिजिटल संग्रह प्रबंधन प्रणाली बनाने में सक्षम बनाता है, यह पूरे भारत में कई राष्ट्रीय संग्रहालयों में संचालित है।

इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्मार्ट कंप्यूटिंग (C-DAC) पुणे द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है।

6. ऐसा माना जाता है कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम ............... में भारत सरकार द्वारा इनकोस्पार (INCOSPAR) की स्थापना के साथ शुरू हुआ था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) 1962
Solution:1962 में डॉ विक्रम साराभाई द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) के गठन के बाद भारत की अंतरिक्ष यात्रा शुरू हुई।

1969 में, INCOSPAR का नाम बदलकर ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) कर दिया गया।

ISRO ने भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट बनाया, जिसे सोवियत संघ द्वारा 19 अप्रैल 1975 को प्रक्षेपित किया गया था।

7. हरियाणा में भारत सरकार द्वारा किस स्थान पर नाभिकीय विद्युत संयंत्र लगाया जा रहा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) गोरखपुर
Solution:गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के पश्चिम में 560 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाला एक प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

8. इनमें से कौन-सा विश्व का एकमात्र संचालित नाभिकीय रिएक्टर है, जिसमें U 233 ईंधन का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) कामिनी
Solution:कामिनी (कलपक्कम मिनी रिएक्टर) (KAMINI (Kalpakkam Mini reactor)) भारत के कलपक्कम में इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में स्थित एक शोध रिएक्टर है। सर्वप्रथम इसे 29 अक्टूबर, 1996 को आरम्भ किया गया था।

कामिनी देश का प्रथम और वर्तमान में विश्व का एकमात्र रिएक्टर है जिसे विशेष रूप से यूरेनियम-233 ईंधन का उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।

परमाणु ईंधन के उत्पादन के लिए थोरियम के बड़े भंडार का उपयोग भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की एक प्रमुख रणनीति है।

9. सशस्त्र बलों की संचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसरो (ISRO) ने 2018 में कौन-सा उपग्रह लॉन्च किया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) जीसैट-7A (GSAT-7A)
Solution:भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल F-11 (GSLV F-11) से संचार उपग्रह GSAT-7A लॉन्च किया है।

यह उपग्रह भारतीय वायुसेना की सामरिक संचार और नेटवर्किंग क्षमताओं को बढाएगा।
जीसैट-7A विमान से विमान के बीच और विमान व बेस स्टेशन के बीच बेहतर रीयल-टाइम एयरक्राफ्ट संचार को सक्षम बनाएगा।

जीसैट-7A द्वारा सभी जमीनी रडार हवाई पूर्व चेतावनी और निगरानी के लिए नियंत्रण विमान, लंबी दूरी के विमान, जहाजों और अन्य वाहनों का पता लगाकर खुफिया जानकारी एकत्रित करके भारतीय वायुसेना की नेटवर्क-केंद्रित युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा।

10. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम किसके द्वारा शुरू किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) विक्रम साराभाई
Solution:भारत की अंतरिक्ष यात्रा डॉ. विक्रम साराभाई द्वारा 1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) के गठन के साथ शुरू हुई थी।

1969 में, INCOSPAR का नाम बदलकर ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) कर दिया गया।

इसरो ने भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट बनाया, जिसे सोवियत संघ ने 19 अप्रैल, 1975 को लॉन्च किया था।