विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (रेलवे)

Total Questions: 60

21. उस प्रथम समर्पित भारतीय खगोलीय मिशन का नाम क्या है जिसका लक्ष्य एक साथ एक्स-रे, ऑप्किकल और यूवी (UV) स्पेक्ट्रल बैंड में खगोलीय स्रोतों का अध्ययन करना है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) एस्ट्रोसैट (AstroSat)
Solution:

एस्ट्रोसैट भारत का पहला खगोल विज्ञान मिशन है जिसका उद्देश्य एक्स-रे, ऑप्टिकल और यूवी स्पेक्ट्रल बैंड में आकाशीय स्रोतों का एक साथ अध्ययन करना है।
• इसे 28 सितंबर 2015 को पीएसएलवी-एक्सएल से लॉन्च किया गया था।

22. भारत द्वारा प्रक्षेपित विश्व के सबसे छोटे अंतरिक्ष यान का नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) स्प्राइट्स (Sprites)
Solution:

इसरो (1969 में गठित) ने 23 जून 2017 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्प्राइट्स नाम का विश्व का सबसे छोटा अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था।
• यह एक छोटा अन्तर्ग्रहीय अंतरिक्ष यान है। इसका माप केवल 3.5-बाई-3.5 सेंटीमीटर है और इसका वजन केवल 4 ग्राम है।

23. चंद्रमा पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान कौन सा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) अपोलो 11
Solution:

'अपोलो 11' मिशन 20 जुलाई, 1969 को पहली बार चंद्रमा पर उतरा।
• अपोलो 11 के चालक दल में नील आर्मस्ट्रांग, माइकल कॉलिन्स और बज एल्ड्रिन थे।
• आर्मस्ट्रांग और ऐल्ड्रिन चंद्रमा पर 'ट्रैक्विलिटी के सागर' (Sea of Tranquillity) में उतरे और कॉलिन्स चन्द्रमा के कक्षा के चारों ओर चक्कर लगाते रहें।
अपोलो 14 नासा (NASA) का एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन था, जो 31 जनवरी, 1971 को लॉन्च हुआ और 9 फरवरी, 1971 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ; यह चंद्रमा पर मानव को उतारने वाला तीसरा मिशन था।
• लूना 16 (Luna 16) सोवियत संघ (USSR) द्वारा 1970 में भेजा गया एक ऐतिहासिक मानवरहित अंतरिक्ष मिशन था, जिसने चंद्रमा से मिट्टी (लूनर सॉइल) के नमूने सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापस लाए और ऐसा करने वाला यह पहला रोबोटिक यान बना, जिसने चंद्र अन्वेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लूना 18 (Luna 18) सोवियत संघ (USSR) का एक मानवरहित चंद्र मिशन (unmanned lunar mission) था, जिसे चंद्रमा से मिट्टी के नमूने वापस पृथ्वी पर लाने (lunar sample return) के लिए भेजा गया था, लेकिन यह अपने लक्ष्य में असफल रहा और 1971 में चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो सोवियत लूना कार्यक्रम का हिस्सा था।

24. इनमें से किसे 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया (Missile Man of India)' के नाम से जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
Solution:

डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम को बैलिस्टिक मिसाइलों और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त मिसाइल क्षेत्र में उनके अत्यधिक शोध और सफल कार्यों के कारण "भारत के मिसाइल मैन" के रूप में भी जाना जाता है।
• वे भारत के 'पृथ्वी' और 'अग्नि' मिसाइलों के विकास के प्रणेता थे। उन्होंने विभिन्न संस्थानों को एक साथ जोड़कर स्वदेशी हथियार भी तैयार किए जिसके परिणामस्वरूप रूस और भारत ने मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया।

25. इसरो (ISRO) के मानव रहित परीक्षण बेड (unmanned test bed) RLV-TD का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) रियूजेबल सैटेलाइट लांच व्हीकल-टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर (Reusable Satellite Launch Vehicle Technology Demonstrator)
Solution:

भारत ने 2016 में सफलतापूर्वक अपना प्रथम स्वदेशी अंतरिक्ष यान पुनः प्रयोज्य (Reusable) लॉन्च व्हीकल-टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर (RLV & TD) लॉन्च किया है।
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) RLVTD (Reusable Sat-ellite Launch Vehicle Technol-ogy Demonstrator) यह सम्मेलन देश में बैंको का प्रथम ट्राई (तीनों तरफ से) समेकन है, जिसमें 14.82 ट्रिलियन रुपये का संयुक्त व्यावसाय है।

26. NASA का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (National Aeronautics and Space Administration).
Solution:

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है।
• इसकी स्थापना 1958 में वैमानिकी के लिए राष्ट्रीय सलाहकार समिति के स्थान पर की गयी थी।
• प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियां (Major Space Agencies):
ESA (European Space Agency): यूरोपीय देशों का समूह, विभिन्न अंतरिक्ष मिशनों और ISS में भागीदार।
JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency): जापान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी, जो अपने तकनीकी कौशल के लिए जानी जाती है।
Roscosmos (Russian Federal Space Agency): रूस की अंतरिक्ष एजेंसी, ISS में एक महत्वपूर्ण भागीदार।
CSA (Canadian Space Agency): कनाडा की एजेंसी, जो रोबोटिक्स और ISS में योगदान देती है।
ISRO (Indian Space Research Organisation): भारत की एजेंसी, जो कम लागत पर प्रभावी मिशनों और उपग्रह प्रौद्योगिकी में माहिर है।
CNSA (China National Space Administration): चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी, जिसके पास अपनी प्रक्षेपण क्षमता है।
• अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियां:
CONAE: अर्जेंटीना की अंतरिक्ष एजेंसी।
ASI: इटली की अंतरिक्ष एजेंसी।
UKSA: यूनाइटेड किंगडम की अंतरिक्ष एजेंसी।

27. इनमें से कौन-सा भारतीय संचार उपग्रह रॉकेट में तीसरे चरण की खराबी के बाद कक्षा में पहुँचने में विफल रहा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) जीसैट-4 (GSAT-4)
Solution:

जीसैट-4 (GSAT-4) को हेल्थसैट के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रयोगात्मक संचार और नेविगेशन उपग्रह है।
• 15 अप्रैल, 2010 को इसे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क-2 की प्रथम प्रायोगिक उड़ान में भेजा गया था। लेकिन भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क-2 के तीसरे चरण की विफलता के कारण यह कक्षा तक नहीं पंहुचा। और वायुमंडल में ही नष्ट हो गया।
• आईआरएस-पी4 (IRS-P4), जिसे ओशनसैट-1 के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा लॉन्च किया गया पहला उपग्रह है जो मुख्य रूप से समुद्री अनुप्रयोगों (समुद्र विज्ञान) के लिए समर्पित था, जिसे 26 मई, 1999 को PSLV-C2 द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।

28. वर्ष 2008 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारतीय वायु क्षेत्र में हवाई जहाजों को सही ढंग से लैंड करने में मदद करने के लिए जीपीएस एडेड जियो ऑगमेंटेड नेविगेशन (GAGAN) प्रणाली विकसित करने के लिए ........ के साथ अनुबंध किया। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
Solution:

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने GPS एडेड जियो ऑगमेंटेड नेविगेशन (GAGAN) को क्षेत्रीय उपग्रह आधारित ऑग्मेंटेशन सिस्टम (SBAS) के रूप में विकसित करने के लिए सहयोग किया है।
• GAGAN भारत सरकार द्वारा भारत में प्रारंभिक उपग्रह-आधारित नेविगेशन सेवाओं की दिशा में एक प्रारंभिक है।

29. चंद्रमा पर कदम रखने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 14.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin)
Solution:

बज एल्ड्रिन : बज एल्ड्रिन नील आर्मस्ट्रांग के बाद 21 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति थे।
• वे अपोलो 11 के ल्यूनर मोड्यूल इगल पायलट थे। यह अन्तरिक्ष यात्रा के इतिहास का पहला यान था जिसने मानव के साथ चांद पर कदम रखा।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा नाभिकीय शक्ति संयंत्र उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) नरौरा
Solution:

नरौरा परमाणु ऊर्जा स्टेशन (एनएपीएस) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरौरा में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
• संयंत्र में दो रिएक्टर हैं, प्रत्येक में एक दबावयुक्त भारी पानी रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) है जो 220 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने में सक्षम है।
• प्रमुख संयंत्रों के स्थान
तारापुर: (महाराष्ट्र)
रावतभाटा: (राजस्थान)
कलपक्कम: (तमिलनाडु)
काकरापार: (गुजरात)
कैगा: (कर्नाटक)
कुडनकुलम: (तमिलनाडु)
गोरखपुर : (हरियाणा) - निर्माणाधीन।