विदेशी विनिमय, एफ.डी.आई तथा विदेशी ऋण (भाग – 2)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से कौन-सी एक संस्था विदेशी वाणिज्यिक उधारी को नियमित करती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) भारतीय रिजर्व बैंक
Solution:भारत में विदेशी वाणिज्यिक उधारी (External Commercial Borrowing) का विनियमन (Regulation) आर.बी.आई. के द्वारा किया जाता है।

32. विश्व बैंक की ग्लोबल डेवलपमेंट फाइनेंस रिपोर्ट, 2010 के अनुसार, विश्व के पांच सबसे कर्जदार देशों का सही अवरोही क्रम है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) रूस, चीन, तुर्की, ब्राजील, भारत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। India's External Debt: A Status Report, 2022-23 के अनुसार, बाह्य ऋण स्टॉक के संदर्भ में दिसंबर-अंत, 2022 में सर्वाधिक ऋणग्रस्त शीर्ष 5 देश निम्न हैं- यू.एस.ए., यू.के., फ्रांस, जर्मनी तथा जापान।

33. इस समय निम्नलिखित में से कौन-सा देश सर्वाधिक बाह्य ऋणग्रस्त है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल तथा India's External Debt : A Status Report, 2022- 23 के अनुसार भी विकल्प (c) सही उत्तर है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर-अंत 2022 में 'सकल बाह्य ऋण स्टॉक' के संदर्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका सर्वाधिक ऋण ग्रस्त देश है। इसके बाद क्रमशः यू.के., फ्रांस, जर्मनी तथा जापान का स्थान है।

34. बाह्य ऋण के आकार और घटकों के आधार पर विश्व बैंक ने भारत का वर्गीकरण किया है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) कम ऋणी देश के रूप में
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी बाह्य ऋण के आकार और घटकों के आधार पर विश्व बैंक ने भारत को कम ऋणी देश के रूप में वर्गीकृत किया था/है। मार्चात, 2024 में जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर-अंत, 2023 (P) तक भारत का बाह्य ऋण 648.2 बिलियन यू.एस. डॉलर है, जो देश की जीडीपी का 18.7 प्रतिशत है।

35. भारत के बाद विश्व बैंक से जून, 2010 तक सबसे अधिक ऋण प्राप्तकर्ता रहा है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) मेक्सिको
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (c) सही उत्तर था। India's is External Debt: A Statistics Report, 2022-23 के अनुसार, दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक ऋणी देश ब्राजील है।

36. वर्ष 2001 में, भारत ने ताजिकिस्तान को पांच लाख मिलियन डॉ लर देने का प्रस्ताव किया- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) सूखे की स्थिति से जूझने के लिए
Solution:वर्ष 2001 में संपन्न भारत-ताजिकिस्तान द्विपक्षीय समझौते के पश्चात तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति शरीफोविज रकमोनोव से ताजिकिस्तान को सूखे की समस्या से निपटने हेतु 5 लाख मिलियन डॉलर अनुदान का प्रस्ताव किया था।

37. वर्ष 2001 में, जर्मनी ने भारत को 32 मिलियन डॉलर के ऋण की मंजूरी दी- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) टिहरी बांध परियोजना के लिए।
Solution:वर्ष 2001 में जर्मनी के तत्कालीन चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर ने उत्तराखंड स्थित टिहरी बांध परियोजना के लिए 32 मिलियन डॉलर का ऋण मंजूर किया था।

38. हरित बॉण्ड के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) हरित बॉण्ड स्थित ब्याज प्रतिफल के अल्पकालिक परिपक्वता निवेश है।
Solution:

हरित बॉण्ड (Green Bond) भी नियमित तौर पर जारी होने वाले अन्य बॉण्डों की तरह ही होते हैं, अंतर सिर्फ इतना है कि इसे सिर्फ पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के वित्तपोषण हेतु ही निर्धारित किया जा सकता है। जैसे अक्षय ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन तथा सतत जल प्रबंधन के क्षेत्र आदि। हरित बॉण्ड या ग्रीन बॉण्ड एक दीर्घकालीन वित्तीय बाजार नवाचार है, जो सर्वप्रथम वर्ष 2007 में यूरोपियन निवेश बैंक एवं वर्ष 2008 में विश्व बैंक द्वारा जारी किया गया था।

39. 'इंडिया मिलेनियम डिपॉजिट्स' योजना के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए : [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

1. यह योजना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रारंभ की गई थी।

2. यह योजना केवल निवासी भारतीयों के लिए थी।

3. इसकी परिपक्वता अवधि केवल छः वर्ष थी।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (d) केवल 1
Solution:अनिवासी भारतीयों तथा विदेशी निगमित निकायों (OCBs: इनमें अनिवासी भारतीयों की न्यूनतम 60 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है) से विदेशी मुद्रा जुटाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ने इंडिया मिलेनियम डिपॉजिट्स योजना के नाम से एक नई जमा योजना 21 अक्टूबर, 2000 को प्रारंभ की थी, जो पंद्रह दिनों तक जारी रही। इसके तहत पांच वर्ष के लिए डॉलर, पाउंड, स्टर्लिंग तथा यूरो में जमाएं स्वीकार की गईं। इस योजना के तहत 5.5 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा जमाएं प्राप्त हुई थीं।

40. रिसर्जेंट इंडिया बॉण्ड (Resurgent India Bond) जारी किए गए थे- यू.एस. डॉलर में, पाउंड स्टर्लिंग में और [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) जर्मन मार्क में
Solution:भारतीय स्टेट बैंक ने 5 अगस्त, 1998 को 5 वर्ष की अवधि वाला रिसर्जेंट इंडिया बॉण्ड तीन विदेशी मुद्राओं-यू.एस. डॉलर, पाउंड स्टर्लिंग तथा ड्यूश मार्क (जर्मन मार्क) में जारी किया था।