विदेशी विनिमय, एफ.डी.आई तथा विदेशी ऋण (भाग – 2)

Total Questions: 50

41. निम्न में से कौन-से बॉण्ड द्वारा भारतीय संस्थान विदेशी बाजारों से विदेशी मुद्रा के बजाय रुपये में पैसा जुटा सकते हैं? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) मसाला बॉण्ड
Solution:मसाला बॉण्ड के द्वारा भारतीय संस्थान विदेशी बाजारों से विदेशी मुद्रा के बजाय रुपये में पैसा जुटा सकते हैं। जुलाई, 2016 में HDFC पहली ऐसी भारतीय कंपनी बनी, जिसने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 'मसाला बॉण्ड्स' जारी किए। सरल शब्दों में विदेशी पूंजी बाजार में निवेश के लिए भारतीय रुपये में जारी किया जाने वाला बॉण्ड, मसाला बॉण्ड है। इस सुविधा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश के लिए बॉण्ड डॉलर में जारी करना होता था।

42. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'आई.एफ.सी. मसाला बॉण्ड' (IFC Masala Bonds) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन), जो इन बॉण्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।

2. ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉण्ड (Rupee Denominated Bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:देश के बाहर से पूंजी जुटाने के लिए रुपये में जारी किया जाने वाला मसाला बॉण्ड एक तरह का कॉर्पोरेट बॉण्ड है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी किए जाते हैं। 'आई.एफ.सी. मसाला बॉण्ड' (मट Masala Bonds) अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (International Finance Corporation) द्वारा जारी किया जाता है, जो विश्व बैंक समूह की एक इकाई है। मसाला बॉण्ड रुपया अंकित मूल्य वाले बॉण्ड (Rupee Denominated Bonds) है। ये सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन (Debt Financing) के स्रोत हैं। आई.एफ.सी. द्वारा पहला मसाला बॉण्ड नवंबर, 2014 में जारी किया गया था।

43. ऑयल पूल खाते की समाप्ति प्रभावित हुई- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (b) 1-4-2002 से
Solution:यशवंत सिन्हा के वित्तमंत्रित्व काल में लिए गए एक निर्णय के तहत तेल क्षेत्र में प्रशासित मूल्य प्रणाली (Administered Price Mechanism) को 1 अप्रैल 2002 को समाप्त कर दिया गया। फलस्वरूप ऑयल पूल खाते की समाप्ति हो गई।

44. निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद 'आयात आवरण' (इंपोर्ट कवर) का सर्वोत्तम वर्णन करता है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतरराष्ट्रीय रिजर्व द्वारा किया जा सकता है
Solution:'आयात आवरण' (इंपोर्ट कवर) उन महीनों की संख्या बताता है, जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतरराष्ट्रीय रिजर्व द्वारा किया जा सकता है। फरवरी, 2024 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार से वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित आयात के दस महीने का भुगतान किया जा सकता है और यह सितंबर-अंत तक कुल विदेशी ऋण का 97.1 प्रतिशत कवर करता है।

45. वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल विदेशी मुद्रा प्रारक्षित भंडार में है? [Bihar P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (d) रु. 28,55,882 करोड़
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। 26 अप्रैल, 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल, 2024 तक विदेशी मुद्रा भंडार 640334 मिलियन यू.एस. डॉलर था।

46. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 2018-19 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का कुल मूल्य क्या था? [66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020]

Correct Answer: (d) 412871 मिलियन अमेरिकी डॉलर
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 2018-19 में (मार्च, 2019 तक) भारत का विदेशी मुद्रा भंडार का कुल मूल्य 412871 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह 26 अप्रैल, 2024 को जारी आंकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल, 2024 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 640334 मिलियन यू.एस. डॉलर था।

47. भारत के विदेशी विनिमय कोष के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) विशेष आहरण अधिकार इसमें सम्मिलित नहीं होते हैं।
Solution:भारत के विदेशी विनिमय भंडार में विदेशी मुद्रा, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Right - SDR) तथा रिजर्व ट्रांच पोजीशन (RTP) को शामिल किया जाता है। अतः कथन (c) के अतिरिक्त अन्य सभी कथन सही हैं।

48. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में निम्नलिखित में से किसका हिस्सा सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) विदेशी मुद्रा
Solution:विदेशी मुद्रा भंडार के 4 महत्वपूर्ण घटक होते हैं- स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (SDR), IMF में आरक्षित स्थिति (Reserve Position in IMF) तथा विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति। साप्ताहिक आधार पर (19 अप्रैल, 2024 तक की स्थिति) में भी भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सर्वाधिक हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) की ही है। उसके बाद क्रमशः स्वर्ण, SDR तथा IMF में प्रारक्षित स्थिति (जमाएं) हैं। अतः प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी विकल्प (c) ही सही उत्तर है।

49. भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में निम्नलिखित में से कौन-सा एक मदसमूह सम्मिलित है? [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा धारित स्वर्ण तथा विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.)
Solution:विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियां किसी देश की अर्थव्यवस्था की बाह्य स्थिति के विश्लेषण में एक अनिवार्य तत्व होती हैं। भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में 4 घटकों को सम्मिलित किया जाता है- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार तथा I.M.F. में प्रारक्षित स्थिति।

50. आर.बी.आई. के विदेशी मुद्रा भंडार (एफ.ई.आर.) में, निम्नलिखित 100 में से कौन-से शामिल हैं? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

1. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफ.सी.ए.)

2. सोना

3. विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर)

4. आरक्षित किश्त स्थिति

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार में निम्नलिखित घटक शामिल हैं -

- विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA)

- स्वर्ण (Gold)

- विशेषण आहरण अधिकार (SDRs)

- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में आरक्षित किश्त स्थिति (RTP) अतः

स्पष्ट है कि विकल्पगत सभी घटक भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल हैं।