विलोम (Part-7)

Total Questions: 50

11. 'पाप' का विलोम शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (a) पुण्य
Solution:'पाप' का विलोम 'पुण्य' होता है। 'निपात' का कोई लिंग, वचन नहीं होता है। इसका प्रयोग अव्ययों के लिए होता है।

12. 'परमार्थ' का विलोम है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006, U.P.P.C.S. (Mains), 2009, UPPCL-JE (Civil) Exam, 2013]

Correct Answer: (a) स्वार्थ
Solution:'परमार्थ' शब्द का विलोम 'स्वार्थ' है। 'दयावान', दयाहीन का विलोम शब्द है, जबकि 'शब्दार्थ' शब्द का अर्थ 'शब्द का अर्थ' है।

13. 'प्रवृत्ति' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (c) निवृत्ति
Solution:'प्रवृत्ति' शब्द का विलोम 'निवृत्ति' होता है। अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।

14. 'पण्डित' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2008, 2011]

Correct Answer: (c) मूर्ख
Solution:'पण्डित' शब्द का विलोम 'मूर्ख' होता है, जबकि 'विद्वान्' एवं 'ज्ञानी', 'पण्डित' के ही समानार्थी शब्द हैं।

15. 'प्रधान' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2008]

Correct Answer: (c) गौण
Solution:'प्रधान' शब्द का विलोम 'गौण' है, जबकि 'मुख्य' प्रधान का ही समानार्थी शब्द है। 'निम्न', उच्च का विलोम शब्द है तथा उपप्रधान इस सन्दर्भ में सही नहीं है।

16. 'प्रत्यक्ष' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013, U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008, U.P.P.C.S. (Mains), 2004, U.P.A.P.O. (Mains), 1982, PGT परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (b) परोक्ष
Solution:'प्रत्यक्ष' शब्द का विलोम 'परोक्ष' है। इसका विलोम 'अप्रत्यक्ष' भी हो सकता है, जबकि 'अपरोक्ष' शब्द 'प्रत्यक्ष' का समानार्थी है। 'सुन्दर' शब्द का विलोम 'कुरूप' एवं 'प्रत्यय' का विलोम उपसर्ग या विप्रत्यय होगा।

17. 'पुष्ट' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010 U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) क्षीण
Solution:पुष्ट' शब्द का विलोम 'क्षीण' होता है। 'दुष्ट', सज्जन का विलोम शब्द है, जबकि 'पुरस्कार', दण्ड का विलोम शब्द है।

18. 'पोषक' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द होगा- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) शोषक
Solution:'पोषक' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'शोषक' है। इसका अन्य विपरीतार्थक शब्द 'पोषित' भी है।

19. 'परास्त' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2004]

Correct Answer: (b) विजयी
Solution:'परास्त' शब्द का विलोम 'विजयी' है। इसका विलोम 'विजेता' भी हो सकता है। 'पराजित', परास्त का समानार्थी शब्द है, जबकि 'शत्रु विनाशक' का अर्थ है- 'शत्रु का नाश करने वाला'।

20. 'पुरस्कार' का विलोम बताइये- [U.P.P.C.S. (Mains), 1998, 2015]

Correct Answer: (b) दण्ड
Solution:'पुरस्कार' शब्द का विलोम 'दण्ड' है। 'कोप' शब्द का विलोम 'कृपा' है, जबकि अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में सत्य नहीं हैं।