विलोम (Part-7)

Total Questions: 50

31. 'बहिरंग' का विलोम शब्द है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006 U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) अन्तरंग
Solution:'बहिरंग' शब्द का विलोम 'अन्तरंग' होता है।

32. 'भ्रान्त' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) निर्भान्त
Solution:'भ्रान्त' शब्द का विलोम 'निर्भान्त' होता है। 'विश्रान्त' शब्द का विलोम 'श्रान्त' तथा 'दुःखान्त' शब्द का विलोम 'सुखान्त' है। 'शान्त' शब्द का विलोम 'अशान्त' होता है।

33. 'भूगोल' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016, U.P.P.C.S. (Mains), 2010]

Correct Answer: (d) खगोल
Solution:'भूगोल' का विपरीतार्थक शब्द 'खगोल' है।

34. 'भय' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2019]

Correct Answer: (a) निर्भय
Solution:'भय' का विलोम 'निर्भय' है। 'निडर' 'डर' का विलोम है। 'करुण' का विलोम निष्ठुर होता है।

35. 'भाव' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (a) अभाव
Solution:'भाव' शब्द का विलोम 'अभाव' है। 'अभाव' शब्द का अर्थ 'कमी' होता है। 'भावहीन' भावयुक्त का विलोम शब्द है, शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।

36. 'भोगी' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004]

Correct Answer: (c) योगी
Solution:'भोगी' शब्द का विलोम 'योगी' है। 'भोगी' के विपरीतार्थक शब्द के रूप में 'त्यागी' भी प्रयुक्त होता है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में अग्राह्य हैं।

37. 'भौतिक' का विलोम शब्द है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा) U.P. Lower Sub. (Mains), 2002]

Correct Answer: (a) आध्यात्मिक
Solution:'भौतिक' का विलोम 'आध्यात्मिक' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द

पास - दूर

पाठ्य- अपाठ्य

प्रखर - मन्द

38. 'मुखर' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (c) मौन
Solution:'मुखर' शब्द का विलोम 'मौन' होता है। 'मोक्ष', बन्धन का विलोम शब्द है। 'मूक' तथा 'मोम' का विलोम शब्द क्रमशः 'वाचाल' तथा 'पत्थर' है।

39. 'मूर्त' शब्द का विलोम है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) अमूर्त
Solution:'मूर्त' शब्द का विलोम 'अमूर्त' होता है। 'दृष्ट' शब्द का विलोम 'अदृष्ट' होता है।

40. 'वयस्क' का विलोम नहीं है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2009 U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) अव्यस्त
Solution:अवयस्क, नाबालिग तथा अल्पवयस्क 'वयस्क' शब्द के विलोम हैं, जबकि अव्यस्त का विलोम 'व्यस्त' होता है।