विलोम (Part-7)

Total Questions: 50

41. 'मसृण' का विलोम है- [U.P. Lower (Mains,), 2009, U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2018, UP CSAT Exam 2018, U.P. R.O./A.R.O. (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (b) रूक्ष
Solution:'मसृण' शब्द का विलोम 'रूक्ष' होता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है। 'मसृण' शब्द का अर्थ 'चिकना' तथा 'रूक्ष शब्द का अर्थ 'खुरदरा' होता है।

42. 'महान्' का विपरीतार्थक शब्द क्या है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 1998. UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली). T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) तुच्छ
Solution:'महान्' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'तुच्छ' है। 'सज्जन' का दुर्जन, 'वीर' का कायर और 'धीर' का विपरीतार्थक शब्द अधीर है।

43. दिए गए विकल्पों में से 'मुर्दनी' शब्द के विपरीतार्थक शब्द का चयन कीजिए। [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) जीवन्तता
Solution:'मूर्दनी' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'जीवन्तता' होता है।

44. 'मितव्यय' का विलोम होता है। [High Court R.O. Exam, 2016]

Correct Answer: (a) अपव्यय
Solution:मितव्यय' शब्द का विलोम 'अपव्यय' होता है। 'दानी' शब्द का विलोम कृपण होता है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जारी संशोधित उत्तर पत्रक में इस प्रश्न को हटा दिया गया है।

45. 'मूक' का विलोम शब्द क्या होगा? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेिबिल निरस्त परीक्षा, 2024. T.G.T. परीक्षा, 2001, U.P. Lower Sub. (Mains), 2003, U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005, U.P.P.C.S. (Pre), 2014, U.P.R.O./ A.R.O. (Pre), 2024]

Correct Answer: (d) वाचाल
Solution:'मूक' अर्थात् गूँगा विशेषण शब्द है, जिसका विलोम 'वाचाल' होता है। वाचाल का अर्थ है- वाक्पटु अर्थात् बहुत बोलने वाला। शाप का विलोम वरदान होता है। 'हास' का विलोम वृद्धि होता है। गौण का विलोम मुख्य होता है।

46. 'मान' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018]

Correct Answer: (a) अपमान
Solution:'मान' शब्द का विलोम 'अपमान' है। 'सम्मान' तथा 'अपमान' शब्द परस्पर विरोधाभासी हैं।

47. 'मौन' शब्द का विलोम है- [U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (a) मुखरता
Solution:'मौन' शब्द का सही विलोम 'मुखर' होना चाहिए। मुखरता नजदीकी विलोम के रूप में ही स्वीकार किया जा सकता है। 'मूकता' शब्द का विलोम 'वाचालता' है।

48. 'मधुर' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 2002]

Correct Answer: (d) कटु
Solution:'तीक्ष्ण' व 'कटु' दोनों शब्द मधुर के विलोम होते हैं। 'मीठा' शब्द का विलोम 'कडुआ', 'खट्टा', 'तीखा' एवं 'नमकीन' अलग-अलग सन्दर्भों में हो सकते हैं। इसी प्रकार 'मधुर' शब्द का विलोम अलग-अलग सन्दर्भों में कटु के साथ-साथ 'कर्कश' एवं 'तीक्ष्ण' भी हैं।

49. 'मुख्य' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (b) गौण
Solution:'मुख्य' शब्द का विलोम 'गौण' है। 'प्रधान', मुख्य का पर्यायवाची शब्द है, जबकि 'अवर', प्रवर का विलोम शब्द है।

50. 'मानवता' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011]

Correct Answer: (a) दानवता
Solution:'मानवता' शब्द का विलोम 'दानवता' है। इसका एक विलोम 'पशुता' भी हो सकता है। शेष विकल्प सही शब्द नहीं हैं।