विविध (अर्थव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य गरीब कल्याण रोजगार अभियान का हिस्सा हैं? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बिहार और मध्य प्रदेश
Solution:गरीब कल्याण रोजगार अभियान COVID-19 महामारी के मद्देनजर गांवों में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। इस अभियान में छः राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान को शामिल किया गया है।

2. निम्नलिखित में से क्या घरेलू आय में शामिल नहीं है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) देश के बाहर अनिवासियों द्वारा अर्जित आय
Solution:घरेलू आय जिसे सकल घरेलू उत्पाद के रूप में भी जाना जाता है, किसी देश की घरेलू सीमा के भीतर स्थित निवासी उत्पादक तथा गैर-निवासी उत्पादक इकाइयों द्वारा एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है। देश के बाहर अनिवासियों द्वारा अर्जित आय राष्ट्रीय आय का हिस्सा है न कि घरेलू आय का

3. दिसंबर, 2022 में भारत के पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने संघीय सरकार से देश के ....... के लिए यूके (UK) पेंशन योजना जैसी पेंशन योजना आरंभ करने की सिफारिश की है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) गिग श्रमिकों
Solution:भारतीय पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) पेंशन निधि के लिए भारत का मुख्य नियामक निकाय है। इसने देश के गिग श्रमिकों के लिए 'यूके पेंशन योजना' जैसी एक पेंशन योजना आरंभ करने की सिफारिश की है। इस कदम का उद्देश्य गिग श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों को बढ़ाना है।

4. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)-5, 2019-21 के अनुसार कितने प्रतिशत महिलाओं के पास बैंक या बचत खाता है जिसका वे स्वयं उपयोग करती हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) 78.6%
Solution:राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5, 2019-21 के अनुसार, 78.6% महिलाओं के पास बैंक या बचत खाता है, जिसका वे स्वयं उपयोग करती हैं। NFHS-4, 2015-16 में यह आंकड़ा 53% था।

5. भारत में बेरोजगारी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

A. मौसमी बेरोजगारी मुख्यतः शहरी क्षेत्रों में पाई जाती है।

B. शिक्षित बेरोजगार लोग मुख्य रूप से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

C. ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी को कम करने के लिए उच्च फसल सघनता वांछनीय है।

दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल C
Solution:फसल सघनता का अर्थ है, कृषि वर्ष के दौरान एक ही खेत से उगाई जाने वाली फसलों की संख्या को बढ़ाना। यदि एक वर्ष में एक फसल उगाई जाएगी, तो फसल सघनता का सूचकांक 100 होगा और यदि दो फसलें उगाई जाएंगी, तो यह 200 होगा। यह वास्तव में कृषि मजदूरों के लिए अधिक निरंतर काम प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी को कम करने में मदद कर सकती है। उच्च फसल सघनता वास्तव में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी को कम करने में मदद कर सकती है।

मौसमी बेरोजगारी मुख्य रूप से कृषि प्रधान ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती है, न कि शहरी क्षेत्रों में। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत में कृषि काफी हद तक मानसून के मौसम पर निर्भर है। ऐसी स्थिति जहां शिक्षित व्यक्ति उपयुक्त नौकरियां ढूंढ़ने में असमर्थ होते हैं, उसे शिक्षित बेरोजगारी कहते हैं। आमतौर पर यह ग्रामीण क्षेत्रों के बजाय शहरी क्षेत्रों से अधिक संबंधित है।

6. गरीबी के आकलन में निम्नलिखित में से किसे संदर्भित किया जा सकता है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) मासिक प्रति व्यक्ति व्यय
Solution:दिए गए विकल्पों में से गरीबी के आकलन हेतु 'मासिक प्रति व्यक्ति व्यय' को संदर्भित किया जा सकता है। इसकी गणना जनसंख्या के कुल मासिक व्यय को कुल संख्या से विभाजित करके की जाती है।

7. एन.बी.एफ.सी.एम.एफ. आई. (NBFC-MFI) के लिए सूक्ष्मवित्त ऋण की न्यूनतम आवश्यकता, ....... है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कुल आस्तियों का 75%
Solution:एनबीएफसी - एमएफआई (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - सूक्ष्म वित्त संस्था) जमाराशि न लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। MFI द्वारा प्रदान किए गए सूक्ष्म ऋण का उद्देश्य व्यक्तियों को अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने में सहायता करना है। NBFC - MFI के लिए सूक्ष्म वित्त ऋण की न्यूनतम आवश्यकता कुल आस्तियों (Assets) का 75% है।

8. निम्नलिखित में से आयात प्रतिस्थापन नीति का मुख्य लाभ कौन-सा है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) यह राष्ट्र को आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करता है।
Solution:आयात प्रतिस्थापन औद्योगीकरण एक आर्थिक सिद्धांत है जिसका पालन विकासशील देश करते हैं, जो विकसित देशों पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं। यह घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देकर बदले में राष्ट्र को आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद करता है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा निवेश का एक घटक नहीं है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) किसी कंपनी के शेयर खरीदने पर खर्च किया गया धन
Solution:निवेश को उन वस्तुओं की खरीद के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसका आज उपभोग नहीं किया जाता लेकिन भविष्य में धन बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। आवासीय निर्माण, एक फर्म द्वारा नियोजित मशीनरी और उपकरण, तथा एक फर्म द्वारा स्टॉक किए गए कच्चे माल की सूची सभी निवेश के घटक हैं; क्योंकि उनका उपयोग भविष्य की आय उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।

10. इनमें से कौन-सा वह एक कारण नहीं है कि क्यों आजादी के बाद भारत में औद्योगिक क्षेत्र को स्थापित करने में सार्वजनिक क्षेत्र ने प्रमुख भूमिका निभाई? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) निजी लाभ के सृजन से बचना
Solution:स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत के उद्योगपतियों के पास अर्थव्यवस्था के विकास हेतु उद्योगों में निवेश करने के लिए अपेक्षित पूंजी नहीं थी। भारतीय अर्थव्यवस्था को समाजवाद के पथ पर अग्रसर करने के लिए द्वितीय पंचवर्षीय योजना में निर्णय लिया गया कि सरकार अर्थव्यवस्था में बड़े तथा भारी उद्योगों का नियंत्रण करेगी। जनता की बचत क्षमता काफी कमजोर थी तथा उत्पादन के लिए पर्याप्त बड़े बाजार का अभाव भी था। निजी लाभ सृजन से बचना विकल्प गलत है; क्योंकि यह पूंजीवाद और उद्यमिता के मूल्य सिद्धांतों के विरुद्ध है। निजी क्षेत्र लाभ के उद्देश्य से संचालित होता है।