विविध (अर्थव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 50

21. अंतिम वस्तुएं कितने वर्गों में विभाजित होती हैं? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) उपभोग वस्तुएं और पूंजीगत वस्तुएं
Solution:अंतिम वस्तुओं को उन वस्तुओं के रूप में जाना जाता है, जिन्हें आगे की प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती है। इन वस्तुओं को उपभोक्ता वस्तुओं के रूप में भी जाना जाता है और इनका उत्पादन अंतिम उपभोक्ता द्वारा प्रत्यक्ष उपभोग के उद्देश्य से किया जाता है। अंतिम वस्तुओं को दो वर्गों में विभाजित किया गया है-उपभोग वस्तुएं एवं पूंजीगत वस्तुएं। इसके उदाहरण हैं-कपड़ा, एयर कंडीशनर तथा रेफ्रीजरेटर आदि।

22. सार्वजनिक वस्तुओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) लोगों द्वारा सार्वजनिक वस्तुओं का उपभोग प्रकृति में प्रतिद्वंद्वात्मक होता है।
Solution:सार्वजनिक वस्तुएं वे हैं, जो प्रकृति में गैर-बहिष्कृत और गैर-प्रतिद्वंद्वी हैं। लोगों द्वारा सार्वजनिक वस्तुओं का उपभोग गैर-प्रतिद्वंद्वी के रूप में किया जाता है। अतः विकल्प (b) गलत कथन है। शेष अन्य कथन सत्य हैं।

23. 1995 में भूतल परिवहन मंत्रालय के तहत किस स्वायत्त निकाय का संचालन किया गया था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
Solution:NHAI भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। इसे राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में स्थापित किया गया। इसकी स्थापना वर्ष 1988 में संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी, लेकिन यह वर्ष 1995 से क्रियाशील हुआ।

24. निम्नलिखित में से किसे प्रवाह चर का उदाहरण माना जा सकता है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

(i) चावल का उत्पादन

(ii) कपड़े का आयात

(ii) पूंजी में परिवर्तन

Correct Answer: (b) (i), (ii) और (iii) सभी
Solution:प्रवाह चर एक मात्रा है, जिसे एक निर्दिष्ट अवधि में मापा जाता है। यह एक निश्चित अवधि में किसी विशेष चर के परिवर्तन की दर को संदर्भित करता है। प्रवाह चर को मात्रा या मौद्रिक मूल्य के संदर्भ में मापा जा सकता है। प्रवाह परिवर्तन के उदाहरण हैं-चावल का उत्पादन, कपड़े का आयात और पूंजी में परिवर्तन आदि।

25. किस केंद्रीय बजट में 'राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष' (NIIF) नामक भारत के पहले संप्रभु धन कोष की घोषणा की गई थी ? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) 2015-16
Solution:एनआईआईएफ की स्थापना के विचार को भारत के तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जटेली ने केंद्रीय बजट 2015-16 में संदर्भित किया था। यह देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र को दीर्घकालिक पूंजी प्रदान करने के लिए स्थापित एक सरकार समर्थित इकाई है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसका उद्देश्य अवसंरचना परियोजनाओं को वित्तपोषण प्रदान करना है, जिसमें रुकी हुई परियोजनाएं भी शामिल हैं।

26. शुद्ध निवेश व मूल्यह्रास का योग निम्नलिखित में से क्या कहलाता है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सकल निवेश
Solution:सकल निवेश पूंजीगत सामान खरीदने या मूल्यह्रास की गणना किए बिना एक समय अवधि में पूंजीगत स्टॉक में जोड़ने के लिए किया गया कुल व्यय है।

सकल निवेश = शुद्ध निवेश + मूल्यह्रास

27. वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (मौजूदा कीमतों पर) में किस क्षेत्र के माल निर्यात का प्रतिशत हिस्सा अधिकतम था ? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) इंजीनियरिंग वस्तुओं
Solution:दिए गए विकल्पों में से वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (मौजूदा कीमतों पर) में माल निर्यात का सबसे अधिक प्रतिशत हिस्सा इंजीनियरिंग वस्तुओं का था। आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में वस्तुगत निर्यात में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 109.3 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच गया, जो 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है

28. भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में उल्लेख के अनुसार, आधार अधिनियम, 2016 की धारा 7 के तहत अधिसूचित कितनी केंद्रीय योजनाओं के सामाजिक वितरण के लिए आधार (Aadhaar) एक आवश्यक टूल है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) 318
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, आधार अधिनियम 2016 की धारा 7 के तहत अधिसूचित 318 केंद्रीय योजनाओं के सामाजिक वितरण के लिए आधार एक आवश्यक उपकरण है। इसका अर्थ यह है कि इन योजनाओं के लिए आधार प्रमाणीकरण आवश्यक होता है।

29. स्वयं सहायता समूह में, ऋण और बचत संबंधी निर्णय ....... द्वारा लिए जाते हैं। [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) समूह के सदस्यों
Solution:स्वयं सहायता समूह कुछ ऐसे लोगों का एक अनौपचारिक संगठन होता है, जो अपने रहन-सहन की परिस्थितियों में सुधार करने के लिए स्वेच्छा से एक साथ आते हैं। स्वयं सहायता समूह के सदस्य सामूहिक रूप से ऋण और बचत के संबंध में अधिकांश निर्णय खुद ही लेते हैं। समूह के सदस्यों द्वारा ही ऋण के नियम और शर्त, पुनर्भुगतान अनुसूची, ब्याज दर और ऋण का उद्देश्य तय किया जाता है।

30. भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थाओं के संदर्भ में असत्य कथन की पहचान करें। [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सूक्ष्मवित्त ऋण को उधारकर्ता के जमा खाते पर ग्रहणाधिकार (लियन) के साथ जोड़ा जाना चाहिए।
Solution:सूक्ष्मवित्त ऋण को लघु ऋण भी कहा जाता है। ये संपार्श्विक- मुक्त ऋण (Collateral Free Loans) है, जिसका अर्थ है कि इसमें उधारकर्ता के जमा खाते पर किसी ग्रहणाधिकार की आवश्यकता नहीं होती है। इसीलिए विकल्प (d) गलत है बाकी के विकल्प सही हैं