विविध (अर्थव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 50

41. भारत का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, जो पिछड़े वर्गों और विकलांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए काम करता है, को आवंटित होने वाली राशि में केंद्रीय बजट 2022-23 में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) 12%
Solution:सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, जो पिछड़े वर्गों और विकलांग लोगों के कल्याण को पूरा करता है, को केंद्रीय बजट 2022-23 में 13,134 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो पिछले वित्त वर्ष से 12 प्रतिशत अधिक है। बजट अनुमान, 2024-25 में 13000.20 करोड़ रुपये का शुद्ध आवंटन किया गया।

42. व्यापार की शर्तें/स्थिति (टर्म ऑफ ट्रेड) ....... को संदर्भित करती है। [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) निर्यात कीमतों और आयात कीमतों के बीच अनुपात
Solution:व्यापार की शर्तें किसी देश की निर्यात कीमतों और उसकी आयात कीमतों के बीच के अनुपात को दर्शाती हैं। यह किसी देश के आयात के संबंध में उसके निर्यात की क्रय शक्ति को मापता है। यदि किसी देश की व्यापार की शर्तें बढ़ती हैं, तो इसका मतलब है कि उसकी निर्यात कीमतें उसके आयात कीमतों की तुलना में तेजी से बढ़ रही हैं, जो अनुकूल व्यापारिक स्थिति का संकेत है।

43. सभी बंडलों का संग्रह जिसे उपभोक्ता अपनी आय से प्रचलित बाजार कीमतों पर खरीद सकता है, कहलाता है- [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) विसंगति
Solution:उपभोक्ता के लिए उपलब्ध बंडलों के सेट को 'बजट सेट' कहा जाता है। इस प्रकार बजट सेट उन सभी बंडलों का संग्रह है, जिसे उपभोक्ता विद्यमान बाजार कीमतों पर अपनी आय से खरीद सकता है।

44. निर्धनता रेखा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]

I. भारत में, आमतौर पर हर दस साल के बाद इसका अनुमान लगाया जाता है।

II. भारत में सभी सामाजिक समूहों और आर्थिक श्रेणियों के लिए निर्धनता रेखा से नीचे के लोगों का अनुपात समान नहीं है।

Correct Answer: (a) केवल I
Solution:निर्धनता पर चर्चा के केंद्र में समान्यतया 'निर्धनता रेखा' की अवधारणा होती है। गरीबी रेखा समय और स्थान के साथ बदलती रहती है। एक गरीब परिवार को एक विशिष्ट गरीबी रेखा से नीचे व्यय स्तर वाले परिवार के रूप में परिभाषित किया गया है। भारत में गरीबी रेखा की गणना नियमित दस वर्ष के आधार पर नहीं की जाती, इसके बजाय इसे भारत सरकार द्वारा समय-समय पर अद्यतन किया जाता है; इसीलिए कथन-1 गलत है।

45. भारतीय संसद में प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक (डायरेक्ट टैक्स कोड बिल) कब पेश किया गया था? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 2010
Solution:प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक का पहला मसौदा 12 अगस्त, 2009 को जारी किया गया और फिर एक संशोधित चर्चा-पत्र वर्ष 2010 में जारी किया गया। वर्ष 2010 में इसे संसद में पेश किया गया और विस्तृत चर्चा के लिए वित्त की एक स्थायी समिति नियुक्त की गई।

46. निम्नलिखित में से क्या नीति आयोग का एक उद्देश्य नहीं है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) नए करेंसी नोटों को डिजाइन और प्रिंट करना और उन्हें चलन में लाना
Solution:नए करेंसी नोटों की डिजाइन और प्रिंट करना और उन्हें चलन में लाना यह काम नीति आयोग का नहीं है; बल्कि यह काम आरबीआई का है, जो देश का केंद्रीय बैंक है। अन्य कथन सही हैं। नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) भारत सरकार का एक थिंक टैंक है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 2015 को योजना आयोग के स्थान पर की गई थी।

47. इनमें से कौन-सी मुक्त उद्यम अर्थव्यवस्था की एक विशेषता नहीं है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) सभी आर्थिक निर्णय आर्थिक नियोजकों द्वारा लिए जाते हैं।
Solution:मुक्त उद्यम अर्थव्यवस्था एक ऐसी अर्थव्यवस्था को संदर्भित करता है, जिसमें सरकार के बजाय बाजार, बाजार कीमतें, उत्पाद और सेवाएं निर्धारित करता है। यहां निजी व्यवसाय प्रतिस्पर्धा में संचालित होते हैं, जो काफी हद तक राज्य के नियंत्रण से मुक्त होते हैं। सभी आर्थिक निर्णय बाजार द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं न कि आर्थिक नियोजकों द्वारा, इसीलिए विकल्प (a) गलत है शेष विकल्प सही हैं।

48. इनमें से क्या सार्वजनिक वस्तुओं से संबंधित है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) इसके उपभोग में मुफ्तखोरी की संभावना होती है।
Solution:सार्वजनिक वस्तुएं वे वस्तुएं हैं, जो प्रकृति में गैर-बहिष्कृत और गैर-प्रतिद्वंद्वी हैं, वे सभी के लिए उपलब्ध हैं और एक व्यक्ति द्वारा उनका उपभोग दूसरों के लिए उनकी उपलब्धता को कम नहीं करता है। यदि उपभोगकर्ता ऐसे सामान के लिए भुगतान नहीं करते हैं, तो उन्हें उनका उपयोग करने या उन तक पहुंचने से रोका नहीं जा सकता है। इसके उपभोग में मुफ्तखोरी की संभावना होती है।

49. ग्राम और लघु उद्योग समिति को ....... के रूप में भी जाना जाता है। [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कर्वे समिति
Solution:'कर्वे समिति' ग्राम और लघु उद्योग समिति के नाम से भी जाना जाता है। इसने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्यमों के उपयोग की संभावनाओं पर ध्यान दिया। इस समिति की अध्यक्षता डी. आर. कर्वे ने किया।

50. किस देश ने सर्वप्रथम शून्य आधारित बजट पेश किया? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) यू.एस.ए.
Solution:शून्य आधारित बजट की अवधारणा सबसे पहले पीटर ए. पायर द्वारा दी गई थी। इस बजट के अंतर्गत कोई पूर्वनिर्धारित आधार नहीं होता है और बजट के निर्माण हेतु पूर्ववर्ती मदों को शून्यमान लिया जाता है; अर्थात बजट का निर्माण बिना किसी आधार के किया जाता है। यू.एस.ए. द्वारा पहली बार शून्य आधारित बजट प्रस्तुत किया गया था।