विविध (आधुनिक भारत का इतिहास)

Total Questions: 51

1. 19वीं सदी में अवध के अंतिम नवाब ....... के संरक्षण के तहत कथक का स्वर्णिम युग देखने को मिलता है। [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) वाजिद अली शाह
Solution:19वीं सदी में अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह के संरक्षण के तहत कथक का स्वर्णिम युग देखने को मिलता है। उसने लखनऊ घराने को अभिव्यक्ति तथा भाव पर उसके प्रभावशाली स्वरांकन सहित स्थापित किया। जयपुर घराना अपनी लयकारी या लयात्मक प्रवीणता के लिए जाना जाता है और बनारस घराना कथक नृत्य का अन्य प्रसिद्ध विद्यालय है।

2. 1969 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पहले कुलपति कौन बने ? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) जी. पार्थसारथी
Solution:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1969 में संसद के एक अधिनियम के द्वारा हुई। इसकी स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। इसके पहले कुलपति जी. पार्थसारथी बने।

3. ....... में ब्रिटिश सरकार ने इंग्लैंड में छापेदार सूती कपड़े - छींट (chintz) – के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने के लिए कानून पारित किया था। संयोगवश, इस कानून को भी कैलिको अधिनियम (Calico Act) ही कहा जाता था। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 1720
Solution:अठारहवीं सदी की शुरुआत तक आते-आते भारतीय कपड़े की लोकप्रियता से बेचैन इंग्लैंड के ऊन व रेशम निर्माता भारतीय कपड़ों के आयात का विरोध करने लगे थे। इसी दबाव के कारण 1720 ई. में ब्रिटिश सरकार ने इंग्लैंड में छापेदार सूती कपड़े-छींट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने के लिए एक कानून पारित कर दिया। संयोगवश, इस कानून को भी कैलिको अधिनियम ही कहा जाता था।

4. निम्नलिखित में से किस शख्सियत का संबंध अलीगढ़ आंदोलन से है? [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सैयद अहमद खान
Solution:अलीगढ़ आंदोलन आधुनिक शिक्षा और समाज सुधार से संबंधित है। शिक्षाविद् सर सैयद अहमद खान मुसलमानों के लिए उनकी शैक्षिक स्थिति को बदलने में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

5. अहमदिया, इस्लाम का एक संप्रदाय है जिसकी शुरुआत भारत में हुई थी। इसकी स्थापना 1889 में ....... द्वारा की गई थी। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मिर्जा गुलाम अहमद
Solution:अहमदिया, इस्लाम का एक संप्रदाय है, जिसकी शुरुआत भारत में हुई थी। इसकी स्थापना 1889 ई. में मिर्जा गुलाम अहमद द्वारा की गई थी।

6. भारत में पहला उच्च न्यायालय सन् ....... में स्थापित किया गया था। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 1862
Solution:बॉम्बे, मद्रास और कलकत्ता उच्च न्यायालयों की स्थापना ब्रिटिश संसद द्वारा पारित 1861 ई. के भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम के तहत 1862 ई. में की गई थी।

7. आज़ादी से पहले के भारत में, गरीबी रेखा की अवधारणा पर चर्चा करने वाले व्यक्ति कौन थे? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) दादाभाई नौरोजी
Solution:आजादी से पहले के भारत में, गरीबी रेखा की अवधारणा पर चर्चा करने वाले व्यक्ति दादाभाई नौरोजी थे।

8. निम्नलिखित में से कौन उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के पठानों के बीच एक शक्तिशाली अहिंसक आंदोलन, खुदाई खिदमतगार का संस्थापक था? [MTS (T-1) 08 सितंबर, 2023 (III-पाली), GGL (T-1) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) खान अब्दुल गफ्फार खान
Solution:उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में 'खुदाई खिदमतगार' नामक संगठन स्थापित किया गया था, इन्हें 'लाल कुर्ती' (Red Shirt) के नाम से भी जाना जाता है। 'लाल कुर्ती' संगठन ने पठानों की राष्ट्रीय एकता का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों से स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा शुरू किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) खुदाई खिदमतगार
Solution:उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में 'खुदाई खिदमतगार' नामक संगठन स्थापित किया गया था, इन्हें 'लाल कुर्ती' (Red Shirt) के नाम से भी जाना जाता है। 'लाल कुर्ती' संगठन ने पठानों की राष्ट्रीय एकता का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों से स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया।

10. "खुदाई खिदमतगार (Khudai Khidmatgars)" नामक एक अहिंसक आंदोलन के संस्थापक कौन थे? [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) खान अब्दुल गफ्फार खान