विविध (आधुनिक भारत का इतिहास)

Total Questions: 51

41. निम्नलिखित में से किस वर्ष सर्व श्वेत साइमन कमीशन के विरोध में एक अखिल भारतीय अभियान चलाया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1928
Solution:वर्ष 1928 में सर्व-श्वेत साइमन कमीशन के विरोध में एक अखिल भारतीय अभियान चलाया गया था। इसके सभी सदस्य अंग्रेज होने के कारण कांग्रेस ने इसे 'श्वेत कमीशन' कहकर इसका विरोध किया। साइमन कमीशन ने कुल 2 बार भारत का दौरा किया था। पहली बार फरवरी-मार्च-1928 में, जबकि दूसरी बार अक्टूबर, 1928 अप्रैल, 1929 में कमीशन ने भारत का दौरा किया।

42. प्रथम अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कहां हुआ था? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) लखनऊ
Solution:अप्रैल, 1936 में लखनऊ में 'अखिल भारतीय किसान कांग्रेस' की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर 'अखिल भारतीय किसान सभा' कर दिया गया। बिहार प्रांतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती इसके अध्यक्ष और एन. जी. रंगा इसके महासचिव चुने गए। फैजपुर में कांग्रेस सत्र के साथ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का भी दूसरा सत्र चला, जिसकी अध्यक्षता एन.जी. रंगा ने की।

43. अनुबंधित सेवा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन थे? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सत्येंद्र नाथ टैगोर
Solution:भारतीय सिविल सेवा में चुने गए पहले भारतीय सत्येंद्र नाथ टैगोर (1864 ई.) थे।

44. चित्तरंजन दास ने चुनाव लड़ने के लिए 1923 में किसके साथ मिलकर स्वराज पार्टी की स्थापना की थी? [CHSL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) मोतीलाल नेहरू
Solution:असहयोग आंदोलन की असफलता के बाद स्वराज पार्टी (कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी) का गठन जनवरी, 1923 में सी.आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने किया। सी.आर. दास इसके अध्यक्ष तथा मोतीलाल नेहरू इसके महासचिव थे। इस पार्टी का उद्देश्य चुनावों के माध्यम से काउंसिलों में प्रवेश कर तथा उन्हें काम न करने देकर वर्ष 1919 के भारत शासन अधिनियम का उच्छेदन करना था।

45. वर्ष 1922 में गठित स्वराज पार्टी के अध्यक्ष कौन थे? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) चितरंजन दास
Solution:असहयोग आंदोलन की असफलता के बाद स्वराज पार्टी (कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी) का गठन जनवरी, 1923 में सी.आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने किया। सी.आर. दास इसके अध्यक्ष तथा मोतीलाल नेहरू इसके महासचिव थे। इस पार्टी का उद्देश्य चुनावों के माध्यम से काउंसिलों में प्रवेश कर तथा उन्हें काम न करने देकर वर्ष 1919 के भारत शासन अधिनियम का उच्छेदन करना था।

46. किस वर्ष में हिंदू महासभा की स्थापना मुस्लिम कट्टरवाद की प्रतिक्रिया के रूप में की गई थी? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 1915
Solution:अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना वर्ष 1915 में मदन मोहन मालवीय ने की थी। हिंदू महासभा की स्थापना मुस्लिम कट्टरवाद की प्रतिक्रिया के रूप में की गई थी।

47. भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, भारत सरकार के ....... का एक बंदी निकाय है। [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) जनजातीय कार्य मंत्रालय
Solution:भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है। इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा दिसंबर, 1971 में गठित एक कार्यदल की संस्तुति पर शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार (अब शिक्षा मंत्रालय) ने 27 मार्च, 1972 को की।

48. भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के समारोह का विषय क्या था? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम
Solution:भारतीय स्वतंत्रता विषय के 75वें वर्ष के समारोह का विषय "राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम" था।

49. निम्नलिखित में से किसने आम लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए शिवाजी महोत्सव की शुरुआत की? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) लोकमान्य तिलक
Solution:तिलक प्रथम राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने जनता से निकट का संबंध स्थापित करने का प्रयत्न किया और इस दृष्टि से वे महात्मा गांधी के अग्रगामी थे। इस उद्देश्य से उन्होंने अखाड़े, लाठी क्लब, गो-हत्या विरोधी सभाएं स्थापित कीं। उन्होंने महाराष्ट्र में शिवाजी महोत्सव तथा गणपति पर्व आरंभ किए, ताकि जनता में राष्ट्रसेवा की भावना जागे।

50. सन् ....... में, अंबेडकर ने मंदिर प्रवेश आंदोलन शुरू किया जिसमें महार जाति के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था। [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 1927
Solution:वर्ष 1927 में डॉ. अंबेडकर द्वारा मंदिर प्रवेश आंदोलन चलाया गया था। इसमें महार जाति के लोगों की मुख्य भागीदारी थी।