विविध : उद्योग (Part-II)

Total Questions: 36

1. सूची-I (स्थान) को सूची-II (किसके लिए जाने जाते हैं/चर्चा का विषय थे) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

सूची-I (स्थान)सूची-II (किसके लिए जाने जाते हैं/चर्चा का विषय थे)
A. काकीनाडा1. स्काईबस मेट्रो रेल परीक्षण यात्रा
B. डुंडीगल2. ITC कागज बोर्ड इकाई
C. मडगांव3. बायो-डीजल संयंत्र
D. भद्राचलम4. भारतीय वायु सेना अकादमी

कूट:

ABCD
(a)2143
(b)3412
(c)2413
(d)3142
Correct Answer: (b)
Solution:सूची-I और सूची-II का सही सुमेल इस प्रकार है-
(स्थान)(प्रसिद्ध)
काकीनाडा (आं.प्र.)बायो-डीजल संयंत्र
डुंडीगल (हैदराबाद)वायु सेना अकादमी (भा. वायु सेना का प्रशिक्षण संस्थान)
मडगांव (गोवा)स्काईबस मेट्रो रेल परीक्षण यात्रा बी. राजाराम के पर्यवेक्षण में किया गया
भद्राचलम (तत्कालीन आंध्र प्रदेश, वर्तमान तेलंगाना)ITC कागज बोर्ड इकाई

इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर है।

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए। सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-I (केंद्र)सूची-II (उद्योग)
A. आंवला1. पॉलीफाइबर
B. मोदीनगर2. उर्वरक
C. बाराबंकी3. रबर
D. कानपुर4. विस्फोटक

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)3241
(c)2314
(d)4321
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
आंवलाउर्वरक
मोदीनगररबर
बाराबंकीपॉलीफाइबर
कानपुरविस्फोटक

अतः विकल्प (c) सही उत्तर होगा।

3. सही जोड़े बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
(A) जरी के बटुए(1) उज्जैन
(B) भैरवगढ़ के प्रिंट(2) धार
(C) बाग की हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट)(3) भोपाल
(D) चंदेरी की साड़ियां(4) अशोकनगर

कूट:

ABCD
(a)3124
(b)1342
(c)1324
(d)3142
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
 जरी के बटुएभोपाल
भैरवगढ़ के प्रिंटउज्जैन
बाग की हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट)धार
चंदेरी की साड़ियांअशोक नगर

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. U.D.A/L.D.A. (Pre) 2006]

सूची-I(स्थान)सूची-II(उद्योग)
A. विशाखापत्तनम1. मोटर-गाड़ियां
B. मूरी2. पोत-निर्माण
C. गुड़गांव (गुरुग्राम)3. उर्वरक
D. पनकी4. एल्युमीनियम

कूट:

ABCD
(a)2341
(b)2413
(c)1234
(d)2431

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-
(स्थान)(उद्योग)
विशाखापत्तनमपोत-निर्माण
 मूरीएल्युमीनियम
गुड़गांव (गुरुग्राम)मोटर-गाड़ियां
पनकीउर्वरक

5. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O (Mains) 2014]

(उद्योग)(केंद्र)
(a) सीमेंटपोरबंदर
(b) पेट्रो रसायननागथेन
(c) चीनीसिलवासा
(d) लोहा एवं इस्पातराउरकेला

 

Correct Answer: (c) चीनी - सिलवासा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से चीनी उद्योग का केंद्र सिलवासा में नहीं है। अतः यह सही सुमेलित नहीं है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) पिपरी - कीटनाशक दवाएं
Solution:प्रश्नगत केंद्रों और उनसे संबंधित उद्योगों का सुमेलन निम्नानुसार हैं-
(केंद्र)(उद्योग)
रामागुण्डम (वर्तमान तेलंगाना)उर्वरक
चितरंजन (प. बंगाल)लोकोमोटिव
कोरबा (छत्तीसगढ़)एल्युमीनियम
पिपरी (उत्तर प्रदेश)जलविद्युत

7. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्थापना का वर्ष है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (e) 1973
Solution:राउरकेला (ओडिशा), मिलाई (छत्तीसगढ़) और दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। ये सभी सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्र हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड (एचएसएल) के अधिकार में थे। 24 जनवरी, 1973 को इन संयंत्रों के प्रबंधन के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना की गई।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.PP.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) अमलाई - छत्तीसगढ़
Solution:प्रश्नगत कागज उद्योग स्थल और उनसे संबंधित राज्य निम्नानुसार हैं-
(कागज उद्योग स्थल)(प्रदेश)
अमलाईमध्य प्रदेश
बल्लारपुरमहाराष्ट्र
ब्रजराजनगरओडिशा
राजमुंद्रीआंध्र प्रदेश

9. राज्य जिसमें सर्वाधिक कागज मिलें स्थित हैं, है- [U.P. P.C.S. (Spl) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:प्रश्नगत राज्यों में इंडियन पल्प एंड पेपर टेक्निकल एसोशिएसन (IPPTA) के अनुसार वर्ष 2019-20 में उत्तर प्रदेश में कागज मिलों की संख्या 91 है, जो कि अन्य की अपेक्षा अधिक है, जबकि देश में गुजरात में सर्वाधिक कागज मिलें (127) हैं।

10. सूची-I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (GIC) 2010]

सूची-I (उद्योग)सूची-II (केंद्र)
(A) रेशम वस्त्र1. जवाहर नगर
(B) पेट्रो-रसायन2. तलचर
(C) उर्वरक3. मैसूर
(D) ओषधि-निर्माण4. ऋषिकेश

कूट:

ABCD
(a)2134
(b)3124
(c)3241
(d)4321
Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत उद्योग तथा उनसे संबंधित केंद्रों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(उद्योग)(केंद्र)
रेशम वस्त्रमैसूर (मैसुरू) (कर्नाटक)
पेट्रो-रसायनजवाहर नगर (बड़ोदरा, गुजरात)
उर्वरकतलचर या तालचेर (अंगुल, ओडिशा)
ओषधि-निर्माणऋषिकेश (उत्तराखंड)