विविध : उद्योग (Part-II)

Total Questions: 36

21. सितंबर, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उ‌द्घाटित सीमा-पार तेल पाइपलाइन निम्नलिखित में से किन दो शहरों को जोड़ती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) मोतीहारी तथा आमलेखगंज
Solution:सितंबर, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटित सीमा-पार तेल (पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स) पाइपलाइन मोतीहारी तथा आमलेखगंज को जोड़ती है।

22. भारत में चीनी उद्योग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:चीनी उद्योग एक भार ह्रास उद्योग है। भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है, जबकि विश्व का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है (5 अक्टूबर, 2022) (PIB के अनुसार)। महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य है, जबकि उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है।

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

सूची-I(केंद्र)सूची-II(उद्योग)
A. काकीनाडा1. कारपेट
B. विरुधुनगर2. जूट
C. चन्नापटना3. सूती वस्त्र
D. भदोही4. रेशम

 

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)2341
(d)3214

 

Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत सूचियों का सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
काकीनाडाजूट
विरुधुनगरसूती वस्त्र
चन्नापटनारेशम
भदोहीकारपेट

24. भारत के निम्नलिखित नगरों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2014]

1. भद्राचलम

2. चंदेरी

3. कांचीपुरम

4. करनाल

उपर्युक्त में से कौन-कौन से पारंपरिक साड़ी/वस्त्र उत्पादन के लिए सुविख्यात हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:तमिलनाडु में स्थित कांचीपुरम तथा मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित चंदेरी, पारंपरिक साड़ी/वस्त्र उत्पादन के लिए विख्यात हैं।

25. निम्नलिखित में से किसको/किनको 'भौगोलिक सूचना' (जिओग्रों फिकल इंडिकेशन) की स्थिति प्रदान की गई है? [I.A.S. (Pre) 2015]

(1) बनारसी जरी और साड़ियां

(2) राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा

(3) तिरुपति लड्डू

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में से बनारसी जरी और साड़ियां (Banaras Brocades and Sarees) तथा तिरुपति लड्डू (Tirupathi Laddu) को 'भौगोलिक सूचना' (Geographical Indication) की स्थिति प्रदान की गई है। भौगोलिक सूचना स्थिति एक प्रतीक चिह्न है, जो कि किसी विशेष भौगोलिक स्थान से संबंधित निश्चित उत्पादों को प्रदान किया जाता है।

26. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) छोटानागपुर क्षेत्र - शिवकाशी
Solution:शिवकाशी औद्योगिक क्षेत्र छोटानागपुर औद्योगिक क्षेत्र में नहीं, बल्कि बंगलुरू- तमिलनाडु औद्योगिक क्षेत्र में आता है। अन्य सभी युग्म सुमेलित हैं।

27. भारत के निम्नलिखित औद्योगिक प्रदेशों में से किसमें शिवकाशी केंद्र स्थित है? [U.P.R.O./A.R.O (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) मदुरई-कोयम्बटूर-बंगलुरू प्रदेश
Solution:भारत के मदुरई-कोयम्बटूर-बंगलुरू औद्योगिक प्रदेश में शिवकाशी केंद्र स्थित है। यह एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है, जो कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित है।

28. भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से कौन-सा एक, पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है? [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) ताप शक्ति
Solution:उद्योग क्षेत्र के कुल जल उपयोग का लगभग 88% हिस्सा ताप शक्ति द्वारा उपभोग किया जाता है।

29. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

 

सूची-I(उद्योग)सूची-II(स्थान)
(A) कागज1. अम्बाला मुकुल
(B) सीमेंट2. भिलाई
(C) लोहा और इस्पात3. टीटागढ़
(D) खनिज तेलशोधनशाला4. लखेरी

 

ABCD
(a)2431
(b)3421
(c)4214
(d)2314

 

Correct Answer: (b)
Solution:सूची-1 में दिए गए उद्योगों का सूची-II के स्थानों से सुमेलन इस प्रकार है-
(उद्योग)(स्थान)
कागजटीटागढ़
सीमेंटलखेरी
लोहा और इस्पातभिलाई
खनिज तेलशोधनशालाअम्बाला मुकुल

30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

सूची-1 (उद्योग)सूची-II (केंद्र)
(A) एल्युमीनियम1. मलाजखंड
(B) तांबा2. टुण्डू
(C) जस्ता3. जे.के. नगर
(D) जूट4. भाटपाड़ा

 

ABCD
(a)3142
(b)3124
(c)1423
(d)1234

 

Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत उद्योगों एवं संबंधित केंद्रों का सुमेलन इस प्रकार है-
(उद्योग)(स्थान)
एल्युमीनियमजे.के. नगर
तांबामलाजखंड
जस्ताटुण्डू
जूटभाटपाड़ा