विविध (जीव विज्ञान) भाग-II

Total Questions: 39

1. तरल अपशिष्ट जल के ऊपर तैरने वाले वसा, ग्रीस और तेल जैसे ठोस पदार्थ ....... कहलाते हैं। [CGL (T-I) 21 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) स्लज
Solution:तरल अपशिष्ट जल के ऊपर तैरने वाले वसा, ग्रीस और तेल जैसे ठोस पदार्थ, स्लज कहलाते हैं। रसोई घर, स्नान घर, फर्श व छत धुलाई से निकला पानी आपंक (स्लज) कहलाता है। इनमें बहुत ही कम कार्बनिक पदार्थ होते हैं।

2. ....... फूल का मादा जनन अंग है। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) स्त्रीकेसर
Solution:स्त्रीकेसर या जायांग (Pistil or Gynoecium) फूल का मादा जनन अंग है। यह सबसे मुख्य एवं आंतरिक भाग होता है। यह बहुत से अंडपों (Carpels) का बना होता है, जो संयुक्त रूप से जायांग या पिस्टिल कहलाता है। प्रत्येक अंडप नीचे की ओर एक अंडाशय (Ovary) तथा ऊपर वर्तिका और वर्तिकाग्र (Stigma) का बना होता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा विष पैदा करने वाला वो जीवाणु है जो मलाई, पनीर और दूध को खराब कर उनका स्वाद कड़वा या खट्टा कर देता है? [CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बैसिलस सेरिअस (Bacillus cereus)
Solution:बैसिलस सेरिअस (Bacillus cereus) विष पैदा करने वाला एक जीवाणु है, जो मलाई, पनीर और दूध को खराब कर उनका स्वाद कड़वा या खट्टा कर देता है। यह जीवाणु प्रकृति में आमतौर पर धूल, मिट्टी और पानी में तथा हरे और क्षयकारी पौधों में पाया जाता है।

4. जीवन की वह अवधि, जब शरीर प्रजनन परिपक्यता की ओर ले जाने वाले परिवर्तनों से गुजरता है, कहलाती है- [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) किशोरावस्था
Solution:'किशोरावस्था' जीवन की वह अवस्था है, जब शरीर प्रजनन परिपक्वता की ओर ले जाने वाले परिवर्तनों से गुजरता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, 10 से 19 साल की उम्र के बीच के लोग किशोर होते हैं। इस उम्र के लड़के-लड़‌कियों में प्रजनन परिपक्वता; जैसे दाढ़ी-मूंछ, शुक्राणु, अंडाणु, स्तन, मासिक-धर्म आदि का विकास होता है।

5. मानव शरीर का सामान्य तापमान ....... होता है। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 37° C
Solution:आमतौर पर मानव के शरीर का सामान्य तापमान 98.6 फॉरेनहाइट या 37° सेल्सियस होता है; यद्यपि यह एक औसत तापमान है।

6. घोंघे पशु जगत के किस संघ की उदाहरण है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) मोलस्क
Solution:घोंघा मोलस्का (मोलस्क) संघ का प्राणी है, जिसका शरीर मुलायम होता है। यह सामान्यतया तालाबों, झीलों, धान के खेतों आदि स्थानों पर पाया जाता है।

7. रोग उत्पन्न करने वाले सूक्ष्म जीवों को ....... कहा जाता है। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) रोग जनक
Solution:रोग उत्पन्न करने वाले सूक्ष्मजीवों को रोगाणु या रोगजनक कहते हैं। विषाणु, जीवाणु, कवक, परजीवी, प्रोटोजोआ आदि प्रमुख रोगजनक हैं जो आमतौर पर जल, थल या वायु के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।

8. निम्नलिखित में से किस रोग को टीकाकरण द्वारा रोका नहीं जा सकता है? [CGL (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) बेरी-बेरी
Solution:विटामिन 'B1' को थायमीन भी कहा जाता है। यह विटामिन कार्बोहाइड्रेट्स के उपापचय में सहयोग देता है। स्नायु संस्थान के परिधीय तंत्रिका तंत्र को क्रियाशील करने के लिए यह विटामिन सक्रिय रूप से कार्य करता है। इसकी कमी से बेरी-बेरी रोग हो जाता है। थायमीन की कमी से वृद्धि रुक जाती है च भूख में कमी आ जाती है। विटामिन B, अनाजों, दालों, यकृत, अंडा तथा खमीर आदि में पाया जाता है।

9. लेड क्रोमेट जो विषैला और कैंसरकारी (कार्सिनोजेनिक) होता है, ....... पाउडर की मिलावट के लिए प्रयोग किया जाता है। [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) हल्दी
Solution:लेड क्रोमेट (PbCrO4) एक अकार्बनिक यौगिक है। इसका रंग ज्वलंत पीला (Vivid Yellow), नारंगी या लाल रंग का होता है। लेड क्रोमेट गर्म करने पर जहरीले क्रोमियम धुएं का उत्सर्जन करता है। लेड क्रोमेट अत्यधिक संक्षारक धातु है तथा एक मजबूत ऑक्सीकरण एजेंट होता है। लेड क्रोमेट मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, जिससे सांस की तकलीफ, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और अस्थमा होता है, लेकिन यह जठरांत्र संबंधी मार्ग यकृत, गुर्दे और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है। लेड क्रोमेट का हल्दी पाउडर की मिलावट के लिए प्रयोग किया जाता है, जो विषैला और कैंसरकारी (कार्सिनोजेनिक) होता है। लेड क्रोमेट का उपयोग क्रोन येलो नामक पेंट्स में भी किया जाता है।

10. आलू में स्टार्च ....... के साथ अभिक्रिया करने के बाद नीले रंग में परिवर्तित हो जाता है। [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) आयोडीन
Solution:आलू में स्टार्च आयोडीन के साथ अभिक्रिया करने के बाद नीले रंग में परिवर्तित हो जाता है। इससे आलू में स्टार्च उपस्थित होता है यह ज्ञात होता है।