विविध (भारतीय राजव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 40

1. फरवरी, 2022 में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कर्नाटक 45 पुलिस (संशोधन) अधिनियम, 2021 के कुछ प्रावधानों को असंवैधानिक घोषित किया, जिनमें निम्नलिखित में से किससे जुड़ी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया था और उन्हें आपराधिक बताया गया था? [CHSL (T-I) 03 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) ऑनलाइन गेमिंग
Solution:फरवरी, 2022 में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कर्नाटक पुलिस (संशोधन) अधिनियम, 2021 के कुछ प्रावधानों को असंवैधानिक घोषित कर दिया, जिनमें ऑनलाइन गेम से जुड़ी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया था और उन्हें आपराधिक बताया गया था।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया था? [CGL (T-I) 13 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया था।

3. ....... सप्तपदी अनुष्ठान के पूरा होने पर विवाह को पूर्ण और बाध्यकारी मानता है। [CGL (T-I) 21 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) हिंदू विवाह अधिनियम, 1955
Solution:हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 सप्तपदी अनुष्ठान के पूरा होने पर विवाह को पूर्ण और बाध्यकारी मानता है।

4. संविधान (अनुसूचित जाति और जनजाति) आदेश विधेयक, 2022 को भारत के ....... राज्य में पेश किया गया था। [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) झारखंड
Solution:झारखंड वह राज्य है, जहां संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश विधेयक, 2022 पेश किया गया था। इसका उद्देश्य अधिक-से-अधिक समुदायों को शामिल कर उन्हें लाभान्वित करना है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी कैबिनेट समिति नहीं है? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) मंत्रियों के बीच विवाद पर समिति
Solution:कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointment Committee of the Cabinet), निवेश और विकास संबंधी समिति (Committee on Investment and Growth), राजनीतिक मामलों की समिति (Committee on Political Affairs) ये सभी समितियां कैबिनेट समिति हैं; परंतु मंत्रियों के बीच विवाद पर समिति (Committee on Conflicts among ministers) कैबिनेट समिति नहीं है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय राजनीतिक दलीय प्रणाली की विशेषता नहीं है? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) एकदलीय प्रणाली
Solution:भारतीय राजनीतिक दलीय प्रणाली की विशेषता एकदलीय प्रणाली नहीं है। एकदलीय प्रणाली एक प्रकार की सरकार है, जिसमें देश पर एक ही राजनीतिक दल का प्रभुत्व होता है; अर्थात केवल एक ही राजनीतिक दल का अस्तित्व होता है और किसी अन्य दल का नहीं। बहुदलीय प्रणाली, प्रभावी विपक्ष का अभाव एवं गुटबाजी और दलबदल भारतीय राजनीतिक दलीय प्रणाली की विशेषता है।

7. भारत रक्षा अधिनियम (Defence of India Act) कब लागू किया गया था? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 1915
Solution:भारत रक्षा अधिनियम (Defence of India Act) वर्ष 1915 में लागू किया गया था। इस अधिनियम को सबसे पहले लाहौर षड्यंत्र के परीक्षण के दौरान लागू किया गया था। इस कानून का उद्देश्य शांति बनाए रखना और क्रांतिकारियों की गतिशीलता को सीमित करना था।

8. समुद्री डकैती विरोधी विधेयक, 2022 (Maritime Anti-Piracy Act, 2022) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

1. संसद ने दिसंबर 2022 में समुद्री डकैती विरोधी विधेयक, 2022 को राज्य सभा से मंजूरी दे दी।

2. यह अधिनियम भारतीय अधिकारियों को खुले समुद्र में समुद्री डकैती के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम बनाता है।

3. यह विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से परे समुद्र पर लागू होता है, जो भारत के समुद्र तट से 500 समुद्री मील से ऊपर है।

4. अधिनियम समुद्री डकैती को किसी निजी जहाज या विमान के चालक दल या यात्रियों द्वारा निजी उद्देश्यों के लिए किसी जहाज, विमान या व्यक्ति के खिलाफ हिंसा, हिरासत या विनाश के किसी भी अवैध कार्य के रूप में परिभाषित करता है।

Correct Answer: (b) 1, 2 और 4
Solution:समुद्री डकैती विरोधी विधेयक, 2022 के संबंध में कथन 1, यह कि संसद ने दिसंबर, 2022 में समुद्री डकैती विरोधी विधेयक, 2022 को राज्य सभा से मंजूरी दे दी, अतः सत्य है। यह अधिनियम भारतीय अधिकारियों को खुले समुद्र में समुद्री डकैती के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम बनाता है, अतः कथन 2 भी सत्य है। परंतु कथन 3, यह विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से परे समुद्र पर लागू होता है, जो भारत के समुद्र तट से 500 समुद्री मील है, के स्थान पर 200 समुद्री मील होगा, अतः यह कथन असत्य है। कथन 4, यह अधिनियम समुद्री डकैती को किसी निजी जहाज या विमान के चालक दल या यात्रियों द्वारा निजी उद्देश्यों हेतु किसी जहाज, विमान या व्यक्ति के खिलाफ हिंसा, हिरासत या विनाश के किसी भी अवैध कार्य के रूप में परिभाषित करता है, सत्य है। इस प्रकार केवल कथन 1,2 एवं 4 सत्य हैं।

9. 16 जुलाई, 2021 के एक आदेश के बाद, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर, 2021 में कौन-सी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की शुरुआत की, जिसके माध्यम से इसके महत्वपूर्ण निर्णयों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जेल अधिकारियों और जांच एजेंसियों को भेजा जा सकता है? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) फास्टर (FASTER)
Solution:जुलाई, 2021 के एक आदेश के बाद, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर, 2021 में 'फास्टर' (Fast and Secured Transmission of Electronic Records: FASTER) नामक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की शुरुआत किया। इस प्रणाली के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णयों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में जेल अधिकारियों और जांच एजेंसियों को भेजा जा सकता है, जिससे विचाराधीन कैदियों को रिहा होने के लिए आदेश की प्रमाणित प्रति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

10. किस राज्य ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विधेयक पारित किया और ऐसा करने वाला पहला राज्य बना गया ? [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) राजस्थान
Solution:राजस्थान राज्य ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण विधेयक, 2023 पारित किया। जिसका उद्देश्य अधिवक्ताओं के खिलाफ मारपीट, आपराधिक बल और आपराधिक धमकी के अपराधों एवं उनकी संपत्ति नुकसान को रोकना है। इस प्रकार राजस्थान अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु कानून पारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।