विविध (रसायन विज्ञान)

Total Questions: 50

31. पेक्टिन, जो फलों की कठोरता और कोमलता के लिए उत्तरदायी होता है, मुख्य रूप से किस अम्ल इकाई से बना होता है? [CHSL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) गैलेक्टुरोनिक अम्ल
Solution:पेक्टिन अम्ल गैलेक्टुरोनिक अम्ल की इकाई से बना होता है, जो फलों की कठोरता और कोमलता के लिए उत्तरदायी होता है। यह एक घुलनशील फाइबर के रूप में होता है, जिसे पॉलीसैकेराइड के रूप में जाना जाता है।

32. निम्नलिखित में से बेरियम परॉक्साइड का सूत्र कौन-सा है? [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) BaO₂
Solution:बेरियम परॉक्साइड (Barium Peroxide) एक अकार्बनिक यौगिक है, जिसका सूत्र BaO₂ है। बेरियम परॉक्साइड का उपयोग विरंजन और आतिशबाजी में हरा रंग उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।

33. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा जैसे रासायनिक लेवनर द्वारा बेक की हुई चीजों को हल्का और हवादार करने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है? [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा जैसे रासायनिक लेवनर द्वारा बेक की हुई चीजों की मात्रा को बढ़ाने तथा उन्हें हल्का और हवादार करने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उपयोग किया जाता है।

34. अनबुझा चूना (quick lime) का रासायनिक सूत्र ....... है। [CGL (T-I) 01 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) CaO
Solution:बिना बुझा हुआ चूने का रासायनिक नाम कैल्शियम ऑक्साइड है तथा इसका रासायनिक सूत्र CaO (कैल्शियम ऑक्साइड) है इसे 'दग्ध चूना' (Burnt Lime) के नाम से भी जाना जाता है। यह सफेद रंग का दाहक, क्षारीय तथा क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है।

35. टूथपेस्ट बनाने के लिए निम्न में से किसका उपयोग नहीं किया जाता है? [CGL (T-I) 13 अगस्त, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) गैलेना
Solution:टूथपेस्ट बनाने में एल्युमीनियम ऑक्साइड, सिलिका एवं चूना पत्थर (CaCO₃) का उपयोग किया जाता है, लेकिन गैलेना (PbS) या लेड सल्फाइड इसमें प्रयुक्त नहीं होता है। यह शरीर हेतु विषाक्त पदार्थ है।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक यौगिक मैग्नीशियम, सल्फर और ऑक्सीजन से बना होता है और आमतौर पर मांसपेशियों को आराम देने और कंधे, गर्दन, पीठ और खोपड़ी के दर्द को दूर करने के लिए डिटॉक्स बाथ में इस्तेमाल किया जाता है? [CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सेंधा नमक (एप्सम सॉल्ट)
Solution:सेंधा नमक (एप्सम सॉल्ट) मैग्नीशियम, सल्फर और ऑक्सीजन से बना होता है। इसका रासायनिक नाम मैग्नीशियम सल्फेट है। इसे आमतौर पर मांसपेशियों को आराम देने और कंधे, गर्दन एवं पीठ एवं खोपड़ी के दर्द को दूर करने के लिए डिटॉक्स बाथ में इस्तेमाल किया जाता है।

37. ओजोन ....... का एक अपरूप है। [CGL (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) ऑक्सीजन
Solution:ओजोन (O₃), ऑक्सीजन (O₂) का एक अपरूप है। ओजोन, ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक गैस है, जो वायुमंडल में बेहद कम मात्रा में पाई जाती है।

38. 1857 में, सबसे पहले प्रयोगात्मक रूप से किसने प्रदर्शित किया था कि शर्करा से अल्कोहल बनाने के लिए यीस्ट उत्तरदायी है और सामान्य हवा में पाए जाने वाले दूषक सूक्ष्मजीव किण्वन के खट्टेपन का कारण बन सकते हैं? [CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) लुई पाश्चर
Solution:1857 में फ्रांसीसी रसायनशास्त्र वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने सबसे पहले प्रयोगात्मक रूप से प्रदर्शित किया था कि-शर्करा से अल्कोहल बनाने के लिए यीस्ट (खमीर) उत्तरदायी है और सामान्य हवा में पाए जाने वाले दूषक सूक्ष्मजीव किण्वन के खट्टेपन का कारण बन सकते हैं।

39. निम्नलिखित में से एक फोमाइट की पहचान कीजिए। [CGL (T-I) 13 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कांच
Solution:फोमाइट एक निर्जीव वस्तु है, जो संक्रामक एजेंटों से दूषित या संपर्क में आने पर बीमारी को एक नए व्यक्ति में हस्तांतरित कर सकता है। फोमाइट्स के उदाहरणों में मेजपोश, कालीन, तौलिया, सुई, सीरिंज, सर्जिकल उपकरण, कांच, फर्नीचर, बर्तन आदि शामिल हैं।

40. परमाणु संख्या 106 वाले उस परायूरेनियम तत्व का नाम बताएं, तो ऑक्सीजन¹⁸ नाभिक के साथ कैलीफोर्नियम²⁴⁹ बमबारी करके बनाया गया है। [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सीबर्गियम
Solution:परमाणु संख्या 106 वाले परायूरेनियम तत्व का नाम सीबर्गियम है, जो ऑक्सीजन और नाभिक के साथ कैलीफोर्नियम 249 बमबारी करके बनाया गया है। सीबर्गियम का इलेक्ट्रॉनिक अभिविन्यास [Rn] 5f¹⁴6d⁴7s² है।