विविध (राजस्थान)

Total Questions: 55

41. निम्न चार सिद्धांतों का किस संत से संबंध है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

(i) हवन करना चाहिए

(ii) जीवों पर दया करनी चाहिए

(iii) सायं ईश्वर की आरती तथा भजन करना चाहिए

(iv) प्रातःकाल स्नान करना चाहिए

Correct Answer: (b) जांभोजी
Solution:उपर्युक्त चारों सिद्धांत जांभोजी के ग्रंथ 'जंभोवाणी' में दिए गए हैं। जांभोजी ने अपने अनुयायियों को 29 नियमों को मानने का आग्रह किया, जिनमें उपर्युक्त चारों सिद्धांत भी सम्मिलित हैं। इन 29 नियमों (20+9) का पालन करने वाले विश्नोई कहलाए।

42. क्षेत्रपाल राजस्थान की संस्कृति में एक महत्त्वपूर्ण पहलू रहा है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) ग्राम देवता के रूप में
Solution:राजस्थान की संस्कृति में क्षेत्रपाल को एक देवता के रूप में पूजा जाता था। क्षेत्रपाल एक सर्प देवता अर्थात एक ग्राम देवता हैं।

43. 'जसनाथी' संप्रदाय की उत्पत्ति किस राज्य में हुई? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (b) बीकानेर
Solution:जसनाथी संप्रदाय के प्रवर्तक जसनाथ जी ग्राम कतरिया, बीकानेर के थे। इस संप्रदाय के अधिकांश सदस्य जाट जाति से हैं। बीकानेर के जसनाथी संप्रदाय द्वारा अंगारों पर किए जाने वाला 'अग्नि' लोकनृत्य राजस्थान में अपनी अलग विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

44. राजस्थान में किस संप्रदाय के पुरुषों द्वारा अग्नि नृत्य किया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) जसनाथी सिद्ध
Solution:जसनाथी संप्रदाय के प्रवर्तक जसनाथ जी ग्राम कतरिया, बीकानेर के थे। इस संप्रदाय के अधिकांश सदस्य जाट जाति से हैं। बीकानेर के जसनाथी संप्रदाय द्वारा अंगारों पर किए जाने वाला 'अग्नि' लोकनृत्य राजस्थान में अपनी अलग विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

45. शाहपुर (भीलवाड़ा) में जिस संप्रदाय की पीठ स्थित है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) रामस्नेही संप्रदाय
Solution:रामस्नेही संप्रदाय संत रामचरण द्वारा 1650 ई. में स्थापित किया गया। इस संप्रदाय के लोग निर्गुण निराकार ब्रह्म के उपासक होते हैं। इस संप्रदाय की प्रधान पीठ बांसवाड़ा में स्थित है तथा अन्य पीठ सिंहथल, खेड़पा (बीकानेर), रेण (नागौर) एवं शाहपुरा (भीलवाड़ा) में स्थित हैं। इनके मठ 'रामद्वारे' कहलाते हैं।

46. भीलवाड़ा जिले में जिस संप्रदाय की पीठ स्थित है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (b) रामानुज संप्रदाय
Solution:रामानुज संप्रदाय की प्रथम प्रमुख पीठ शाहपुरा में एवं दूसरी पीठ गलता (जयपुर) में है।

47. राजस्थान में वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख स्थान है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (c) नाथद्वारा
Solution:राजस्थान में वल्लभ संप्रदाय की दो प्रमुख गद्दियां नाथद्वारा एवं कोटा में हैं।

48. निम्न में कौन-सा युग्म गलत मेलित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) मल्लीनाथजी - गागरोण
Solution:मल्लीनाथजी का मंदिर तिलवाड़ा (बाड़मेर) में स्थित है। यहां मार्च या अप्रैल में पशु मेला लगता है। शेष युग्म सही हैं।

49. पन्ना धाय एवं दुर्गादास के जीवन में जो विशेष प्रेरणा मिलती है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (c) देश के लिए बलिदान की
Solution:पन्ना धाय एवं दुर्गादास का जीवन देश के लिए बलिदान की मिशाल है।

50. नारी संत दयाबाई शिष्या थीं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) संत चरणदास की
Solution:नारी संत दयाबाई संत चरणदास की शिष्या थीं। दयाबाई ने 'दयाबोध' नामक ग्रंथ की रचना की। इनकी बहन सहजोबाई भी चरणदास को अपना गुरु मानती थीं। संत चरणदास ने चरणदास संप्रदाय का प्रवर्तन किया।