विविध (रेलवे) (Part-II)

Total Questions: 22

21. नवंबर 2021 में, Tech NEEV@ 75' के उद्घाटन के अवसर पर, राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय मंत्री, जितेंद सिंह ने 2022 के अंत तक अनुसूचित जनजातियों (STS) के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में 30 STI हब स्थापित करने की घोषणा की। STI का पूर्णरूप क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.09.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) Science, Technology and Innovation (स्पेशल टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन)
Solution:एसटीआई का संक्षिप्त नाम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (Science, Technology and Innovation) है।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में 15 नवंबर 2021 को "टेक एनईईवी @75" का उद्घाटन किया गया।
  • 30 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) हब का उद्देश्य जनजातीय समुदायों के बीच वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देना और उनके समग्री सामाजिक-आर्थिक विकास के तत्पर बनाना है।

22. 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' जैसे कई समूह बड़े बांधों के निर्माण का विरोध करते हैं। किसी बड़े बांध के निर्माण का वह नकारात्मक सामाजिक प्रभाव क्या है, जिसका ऐसे समूह विरोध करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (4) यह अनुप्रवाह क्षेत्र में आकस्मिक बाढ़ आने का कारण बनता है।
Solution:'नर्मदा बचाओ आंदोलन' जैसे कई समूह बड़े बांधों के निर्माण का विरोध करते हैं।
  • आर्थिक और राजनीतिक विषयों के अलावा इसमें इस क्षेत्र के गरीबों और आदिवासियों के पुनर्वास और वन भूमि का विषय सबसे महत्त्वपूर्ण है।
  • इस बांध के विरोध का प्रमुख कारण इसकी ऊँचाई है, जिससे इस क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर वन भूमि के जलमग्न होने का खतरा है।
  • इस बांध की ऊँचाई बढ़ाए जाने से मध्य प्रदेश के 192 गाँव और एक नगर बाढ़ क्षेत्र में आ रहे हैं।