विविध

Total Questions: 50

1. वर्ष 2021 का रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) बेजामिन लिस्ट व डेविड मैकमिलन को
Solution:वर्ष 2021 का रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से बैजामिन लिस्ट (जर्मनी) एवं डेविड मैकमिलन (ब्रिटिश-अमेरिकी) को प्रदान किया गया है। इन दोनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार असममित ऑर्गेनोकैटालिसिस' (Asymmetric Organocatalysis) के विकास के लिए प्रदान किया गया है। वर्ष 2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जिन तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है, वे हैं-

(i) कैरोलिन आर. बर्टोज्जी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

(ii) मोर्टन मेल्डल, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन

(iii) के. बैरी शार्पलेस, स्क्रिप्स रिसर्च, अमेरिका

2. वर्ष 2019 में रसायन क्षेत्र में किसको विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था? [66th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2020]

Correct Answer: (c) लीथियम आयन बैटरी
Solution:वर्ष 2019 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार लीथियम आयन बैटरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया था। यह सम्मान अमेरिका के जॉन. बी. गुडइनफ, ब्रिटिश- अमेरिकी के एम. स्टैनली विटिंघम तथा जापान के अकीरा योशिनो को संयुक्त रूप से दिया गया था। वर्ष 2020 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार जीनोम एडिटिंग हेतु विधि (CRISPR/Cas9) के विकास के लिए इमैनुएल चारपेंटियर (जर्मनी) एवं जेनिफर ए. डूडना (अमेरिका) को प्रदान किया गया। वर्ष 2022 हेतु रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है, जो है :-

(i) कैरोलिन आर. बर्टोज्जी

(ii) मोर्टन मेल्डल

(iii)  के. बैरी शार्पलेस

3. निम्नलिखित प्रकार के कांचों में से कौन-सा एक पराबैंगनी किरणों को विच्छेदन कर सकता है? [I.A.S. (Pre) 2007 U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) क्रुक्स कांच
Solution:सेरियम तथा दूसरी दुर्लभ मृदा धातुओं को मिलाकर कुक्स कांच का निर्माण किया जाता है। कुक्स कांच में पराबैंगनी (Ultraviolet) किरणों के अवशोषण की क्षमता होती है। चूंकि पराबैंगनी किरणें हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए धूप के चश्मों में कुक्स कांच का उपयोग किया जाता है।

4. ऊपरी वायुमंडल की ओजोन परत का क्षरण निम्नलिखित में से किससे हो रहा है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) क्लोरोफ्ल्यूरोकार्बन
Solution:क्लोरोफ्ल्यूरोकार्बन मनुष्य द्वारा निर्मित रसायन है, जो वायुप्रशीतक आदि में काम आता है। यह ओजोन परत के क्षरण के लिए उत्तरदायी है।

5. निम्नलिखित कथन तथा कारण पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

कथन (A): ओजोन जल के सूक्ष्म जीवों को मार देती है।

कारण (R): ओजोन रेडियोऐक्टिव नहीं है।

कूट :

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:कथन (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। ओजोन अस्थायी होती है, अतः जल में मिलाते ही एक ऑक्सीजन परमाणु विलग कर देती है, जो ऑक्सीकरण द्वारा जीवाणुओं का हनन करती है।

6. फायर अलार्म में निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) फोटो सेल
Solution:फायर अलार्म (Fire alarm) में फोटो सेल (Photocell) का उपयोग किया जाता है। इसे फोटोइलेक्ट्रिक सेल या फोटोवोल्टेइक सेल भी कहते हैं। फोटो सेल प्रकाश विद्युत प्रभाव का एक तकनीकी अनुप्रयोग है। यह प्रकाश ऊर्जा (Light energy) को विद्युत ऊर्जा (Electric energy) में परिवर्तित कर देता है।

7. अग्निशमक में कौन-सी गैस काम आती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (a) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:अग्निशमक में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रयोग में लाई जाती है।

8. आग बुझाने वाले संयंत्र में कार्बन डाइऑक्साइड किस अभिक्रिया से पैदा होती है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) सोडियम बाइकार्बोनेट तथा तनु सल्फ्यूरिक अम्ल
Solution:आग बुझाने वाले संयंत्र में कार्बन डाइऑक्साइड सोडियम बाइकार्बोनेट तथा तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की अभिक्रिया से उत्पन्न होती है।

2NaHCO₃ H₂SO₄→Na₂ SO₄ + 2H₂O+2 СО₂ (तनु)

9. निम्नलिखित में से किस यौगिक का उपयोग अग्नि-रोधक कपड़ा बनाने में किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) एल्युमीनियम सल्फेट
Solution:अग्नि-रोधक कपड़ा बनाने में एल्युमीनियम सल्फेट का प्रयोग किया जाता है।

10. मच्छर भगाने वाली दवाओं में सक्रिय रसायन है- [41ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) एलिचिन
Solution:एलिथिन (Allethrin) संश्लेषित पाइरेबोयड (Pyrethroid) कीटनाशक है. जो मच्छर भगाने वाली दवाओं में प्रयुक्त किया जाता है।