विविध (Part-I) विश्व का भूगोल

Total Questions: 29

1. अपनी पुस्तक "इन्ट्रोड्यूसिंग कल्चरल ज्यॉग्राफी" में जे.ई. स्पेन्सर एवं डब्ल्यू.एल. टॉमस ने विश्व को कितने सांस्कृतिक विश्व में विभाजित किया है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) 11
Solution:अमेरिकी भूगोलवेत्ता जे.ई. स्पेन्सर एवं डब्ल्यू.एल. थॉमस ने विश्व को 11 सांस्कृतिक क्षेत्रों में विभाजित किया है।

2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2016]

उल्लिखित समुदाय

1. कुर्द : बांग्लादेश

2. मधेशी : नेपाल

3. रोहिंग्या : म्यांमार

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (c) 2 और 3
Solution:मधेशी नेपाल के तराई क्षेत्र एवं रोहिंग्या म्यांमार में अधिवासित समुदाय हैं। कुर्द बांग्लादेश नहीं, बल्कि मुख्य रूप से उत्तरी इराक, पश्चिमी ईरान, दक्षिण-पूर्वी तुर्किए एवं उत्तरी सीरिया में पाए जाते हैं।

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

1. क्यूबा को विश्व का 'चीनी का कटोरा' कहा जाता है

2. हांगकांग चीन का विशिष्ट प्रशासनिक प्रदेश है

3. संसार में संयुक्त राज्य अमेरिका दूध का अग्रणी उत्पादक है

4. ऑस्ट्रेलिया एक संघीय राज्य है

Correct Answer: (d) केवल 1, 2 तथा 4
Solution:क्यूबा को विश्व का 'चीनी का कटोरा' भी कहा जाता है। हांगकांग पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का विशेष प्रशासनिक प्रदेश (Special Admin- istrative Region) है। संसार में दुग्ध का अग्रणी उत्पादक देश भारत है, न कि सं. रा. अमेरिका। ऑस्ट्रेलिया एक संघीय राज्य है, जिसमें न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, विक्टोरिया, उत्तरी क्षेत्र, ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र तथा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सम्मिलित हैं। अतः कथन 1, 2 और 4 सही हैं, जबकि कथन 3 गलत है।

4. संसार के सर्वाधिक महत्वपूर्ण मत्स्ययन क्षेत्र उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां- [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) कोष्ण तथा शीत सागरीय धाराएं मिलती हैं
Solution:मत्स्य उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र भूमध्य रेखा के दोनों ओर 40° और 60° अक्षांशों के बीच पाए जाते हैं। मत्स्ययन के लिए निम्न अनुकूल परिस्थितियां होनी चाहिए- छिछला समुद्र, प्लैंकटन पौधों की प्रचुरता, ठंडी तथा गर्म जलधाराओं का संगम आदि। इस प्रकार विकल्प (c) सही उत्तर है।

5. ग्रैंड बैंक स्थित है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर
Solution:ग्रैंड बैंक, उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर तथा उत्तरी अटलांटिक महासागर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। ग्रैंड बैंक अत्यधिक महत्वपूर्ण मत्स्य-ग्रहण क्षेत्र है।

6. भूगोल में नव-नियतिवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था- [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) जी. टेलर ने
Solution:नव नियतिवाद (Neo-Determinism) के सिद्धांत का प्रतिपादन ग्रिफिथ टेलर ने किया। इस अवधारणा को वैज्ञानिक निश्चयवाद या रुको और जाओ नियतिवाद (Stop and Go Determinism) के नाम से भी जाना जाता है।

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2006]

1. भौमिक मील की दूरी समुद्री मील से कम होती है

2. हरमैटन पूर्वी अफ्रीकी तट की धूल भरी पवन है

3. ग्रीस तथा अल्बानिया आइबेरियन प्रायद्वीप के भाग हैं

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) केवल 1
Solution:समुद्री मील (Nautical Mile) SI इकाई से भिन्न समुद्री लंबाई मापने की इकाई है। एक समुद्री मील = 1852 मीटर। भौमिकीय मील स्थलीय दूरी मापने की इकाई है, इसमें 1760 गज या 1609 मीटर होते हैं। अतः भौमिकीय मील की दूरी, समुद्री मील की दूरी से कम होती है। इसलिए कथन (1) सही है।

हरमैटन या हरमट्टन (Harmattan) शुष्क एवं धूल भरी हवा है, जो नवंबर और मार्च के मध्य गिनी की खाड़ी तट पर पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम सहारा क्षेत्रों (पश्चिमी अफ्रीकी तट) में बहती है। अतः कथन (2) गलत है।
आइबेरियन प्रायद्वीप में स्पेन, पुर्तगाल, एंडोरा (फ्रांस एवं स्पेन की सीमाओं से लगा छोटा देश) तथा जिब्राल्टर (आइबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिण में ब्रिटिश समुदपारीय क्षेत्र) हैं, जबकि ग्रीस और अल्बानिया इसके भाग नहीं हैं। अतः कथन (3) गलत है।

8. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (e) a & c
Solution:विकल्प (a) एवं (c) दोनों ही में दिए गए कथन सही नहीं हैं। अतः अभीष्ट विकल्प का चयन नहीं किया जा सकता है। पूर्णतः बाल्कन देश हैं-अल्बानिया, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, बुल्गारिया, कोसोवो, नार्थ मेसीडोनिया एवं मोंटेनेग्रो। नोवा स्कोटिया कोयला क्षेत्र कजाख्स्तान में नहीं, बल्कि कनाडा में अवस्थित है।

9. 8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. उत्तरी-पश्चिमी केन्या में बीड़ीबीड़ी एक वृहद् शरणार्थी बस्ती है।

2. दक्षिण सूडान गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग बीड़ीबीड़ी में रहते हैं।

3. सोमालिया के गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग केन्या के ददाब शरणार्थी संकुल में रहते हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 2 और 3
Solution:बीड़ीबीड़ी शरणार्थी बस्ती उत्तरी पश्चिमी युगांडा में स्थित है न कि उत्तर पश्चिमी केन्या में। अतः कथन 1 असत्य है। विदित हो कि दक्षिण सूडान के लगभग 272,000 से अधिक शरणार्थी अपने देश से पलायन कर गए हैं। इन शरणार्थियों में से कुछ बीड़ीबीड़ी में भी रहते हैं। अतः कथन 2 सत्य है। केन्या के ददाब शरणार्थी संकुल में काफी संख्या में शरणार्थी रहते हैं। विदित हो कि सोमालिया के गृहयुद्ध से पलायन किए कुछ शरणार्थी यहां रहते हैं। अतः कथन 3 सत्य है। इस तरह से विकल्प (c) सही उत्तर है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) एड्रियाटिक सागर की रानी - रोम
Solution:इटली के वेनिस शहर को एड्रियाटिक सागर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। अतः विकल्प (a) सही सुमेलित नहीं है।