विविध (Part-II) विश्व का भूगोल

Total Questions: 29

1. भू-युद्धनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र होने के नाते दक्षिण-पूर्वी एशिया लंबे अंतराल और समय से वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित करता आया है। इस वैश्विक संदर्भ की निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या सबसे प्रत्ययकारी है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) यह प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के बीच स्थित है और उसका चरित्र उत्कृष्ट समुद्रवर्ती है।
Solution:भू-युद्धनीति की दृष्टि से दक्षिण-पूर्वी एशिया महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इसका प्रमुख कारण है कि यह प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के बीच स्थित है तथा उसका चरित्र उत्कृष्ट समुद्रवर्ती है। इस क्षेत्र के महत्व को देखते हुए ही स्पाइकमैन ने रिमलैंड का सिद्धांत दिया था।

2. भारत की 'पूर्व की ओर देखो' नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2011]

1. भारत पूर्वी एशियाई मामलों में स्वयं को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय नायक के रूप में स्थापित करना चाहता है।

2. भारत शीत युद्ध समाप्त होने से उत्पन्न शून्य को भरना चाहता है।

3. भारत अपने दक्षिण-पूर्वी तथा पूर्वी एशियाई पड़ोसियों के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध पुनःस्थापित करना चाहता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है। हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 3
Solution:भारत की 'पूर्व की ओर देखो' नीति प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव (1991-1996) के कार्यकाल में प्रारम्भ हुई थी। इस नीति का मूल उद्देश्य भारत के दक्षिण-पूर्वी तथा पूर्वी एशियाई पड़ोसियों के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध पुनःस्थापित करना है। साथ ही इस नीति का उद्देश्य इन पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक, रणनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग में अभिवृद्धि के साथ प्रकारांतर से इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का समायोजन भी है।

3. कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा के लिए वीजा लेना पड़ता है, क्योंकि यह स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) चीनी तिब्बत में
Solution:कैलाश मानसरोवर चीनी तिब्बत में स्थित है, अतः यहां की तीर्थ यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा लेना पड़ता है।

4. ऑस्ट्रेलियावासी किस मौसम में क्रिसमस मनाते हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) गर्मी
Solution:ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस (25 दिसंबर) का त्योहार गर्मी के मौसम में होता है।

5. किस देश को आसियान में केवल वार्ता भागीदार का दर्जा प्राप्त है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) भारत
Solution:दिए गए विकल्पों में वियतनाम, कम्बोडिया और सिंगापुर आसियान के पूर्ण सदस्य देश हैं, जबकि भारत को आसियान में केवल वार्ता भागीदार का ही दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में आसियान के 10 सदस्य देश हैं। आसियान का आदर्श वाक्य (Motto)- वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी' है। वर्तमान में इसके 10 सदस्य राष्ट्रों में -इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस (लाओ पीडीआर), म्यांमार एवं कम्बोडिया शामिल हैं।

6. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा ओपेक का सदस्य नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। ओपेक (OPEC-Organiza- tion of the Petroleum Exporting Countries) पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन है। चीन इसका सदस्य नहीं है। इंडोनेशिया जनवरी, 2009 में इसकी सदस्यता से निलंबित गया है। पुनः जनवरी, 2016 में ओपेक से जुड़ा तथा पुनः 30 नवंबर, 2016 को ओपेक की सदस्यता निलंबित है। । ओपेक के सदस्य देश हैं- अल्जीरिया, रिपब्लिक ऑफ द कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, गैबोन, ईरान, इराक, कुवैत, लीबिया, नाइजीरिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, वेनेजुएला ।

7. निम्नलिखित देशों को उनके नाभिकीय शक्ति संयंत्रों की संख्या के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

1. फ्रांस

2. जापान

3. रूस

4. संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.ए.)

Correct Answer: (c) 4, 1, 2, 3
Solution:प्रश्नानुसार नाभिकीय शक्ति संयंत्रों की संख्या के आधार पर देशों का अवरोही क्रम इस प्रकार है : 1. यू.एस.ए., 2. फ्रांस, 3. चीन, 4. रूस। IAEA के अनुसार, वर्तमान में (मार्च 10, 2024 तक) नाभिकीय शक्ति संयंत्रों (परिचालनगत) के अवरोही क्रम इस प्रकार है- 1. संयुक्त राज्य अमेरिका, 2. फ्रांस, 3. चीन, 4. रूस, 5. रिपब्लिक ऑफ कोरिया।

8. निम्नलिखित में से वर्ष 2012 के अनुसार, उनकी नाभिकीय शक्ति क्षमता की दृष्टि से देशों का सही अवरोही क्रम क्या है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) फ्रांस, जापान, रूस, चीन
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। IAEA के 10 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, नेट इलेक्ट्रिकल कैपेसिटी (GWe में) की दृष्टि से प्रमुख देशों का विवरण इस प्रकार है- 1- संयुक्त राज्य अमेरिका, 2- फ्रांस, 3- चीन, 4- रूस एवं 5- रिपब्लिक ऑफ कोरिया हैं।

9. निम्नलिखित में से किस देश में उसकी कुल ऊर्जा आवश्यकता का 99 प्रतिशत जलविद्युत से प्राप्त होता है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) नॉर्वे
Solution:नॉर्वे, अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकता का लगभग 99 प्रतिशत जलविद्युत से प्राप्त करता है। वहीं जलविद्युत संस्थापित क्षमता (2022 में) की दृष्टि से चीन प्रथम स्थान पर है।

10. निम्नलिखित देशों के नामों में से किसके नाम का मतलब लगभग होता है"40 कबीलों का देश"? [U.P.P.C.S.(Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (b) किर्गिजस्तान
Solution:किर्गिज नाम तुर्की शब्द किर्क (Kyrk) से व्युत्पन्न है, जिसका अर्थ होता है-चालीस। नाम का ही अर्थ '40 कबीलों का देश' है।