विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-2)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) बनारसी
Solution:'बनारसी' शब्द विशेषण है, क्योंकि किसी वस्तु अथवा व्यक्ति की विशेषता बता रहा है। बाजार, भारतवर्ष, खेती विशेष्य शब्द हैं। बनारसी का विशेष्य बनारस होगा।

12. इनमें से किस वाक्य में गलत विशेषण प्रयुक्त हुआ है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) यही सरकारी महिलाओं का अस्पताल है।
Solution:'यही सरकारी महिलाओं का अस्पताल है।' वाक्य में विशेषण 'सरकारी' गलत ढंग से प्रयुक्त हुआ है। विशेषण का सही प्रयोग इस प्रकार होगा 'यही महिलाओं का सरकारी अस्पताल है।'

13. नीचे दिए किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (c) गुलाब के फूल मुझे पसन्द हैं।
Solution:दिए गए विकल्पों में सही विकल्प (c) है। इस विकल्प में दिए गए वाक्य 'गुलाब के फूल मुझे पसन्द हैं, में 'पसन्द' शब्द विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है। विकल्पों के रूप में प्रस्तुत शेष वाक्यों में विशेषण के प्रयोग नहीं हुए हैं।

14. 'दुश्चरित्र व्यक्ति से सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए।' इस वाक्य में प्रयुक्त 'दुश्चरित्र' शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है? [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) विशेषण
Solution:'दुश्चरित्र' विशेषण है, क्योंकि किसी व्यक्ति की विशेषता बता रहा है।

15. निम्नलिखित मिश्र वाक्यों में से कौन-सा विशेषण उपवाक्य है? [P.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) लखनऊ, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी है, एक ऐतिहासिक नगर है।
Solution:जो आश्रित उपवाक्य विशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे 'विशेषण-उपवाक्य' कहते हैं। इसमें 'जो', 'जैसा', 'जितना' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है। 'लखनऊ, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी है, एक ऐतिहासिक नगर है' में 'जो उत्तर प्रदेश की राजधानी है', आश्रित उपवाक्य विशेषण की तरह कार्य कर रहा है। इसलिए यह विशेषण उपवाक्य है।

16. निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा विशेषण है? [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) क्रोधी
Solution:क्रोधी' शब्द विशेषण है। जिसका विशेष्य क्रोध है।

17. 'ऋषि' संज्ञा शब्द से विशेषण शब्द क्या बनेगा? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) आर्ष
Solution:'ऋषि' संज्ञा शब्द से विशेषण 'आर्ष' बनेगा, शेष विकल्प ग्राह्य नहीं हैं।

18. 'एक प्रतिभा सम्पन्न छात्र' का विशेषण है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) मेधावी
Solution:'एक प्रतिभा सम्पन्न छात्र' का विशेषण 'मेधावी' है। इसका विशेष्य 'मेघा' है।

19. निम्नलिखित विशेष्य-विशेषण युग्मों में एक गलत है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) सर्व-सुलभ
Solution:डॉ. हरदेव बाहरी शब्दकोश के अनुसार कर्म, भाव एवं रोटी संज्ञा हैं, जबकि इनके साथ युग्मित निष्ठ, विह्नल एवं ताजी विशेषण हैं। अत्तः तीनों युग्म विशेष्य-विशेषण युग्म हैं। सर्व एवं सुलभ दोनों ही शब्द विशेषण हैं, अतः यह विशेष्य-विशेषण का युग्म नहीं है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है? [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018]

Correct Answer: (c) सौतेला
Solution:'सौतेला' शब्द विशेषण है। शेष सभी शब्द संज्ञा हैं।