विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण (Part-5)Total Questions: 141. निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण को पहचानकर सही विकल्प को अपने उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा- 2023] मैंने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया।(a) मैंने(b) प्रतियोगिता(c) दूसरा(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) दूसराSolution:'मैंने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया।' वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'दूसरा' क्रमवाचक विशेषण शब्द है।2. निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण को पहचानकर सही विकल्प को अपने उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा - 2023] बाहर कोई व्यक्ति घण्टी बजा रहा है।(a) बाहर(b) कोई(c) घण्टी(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) कोईSolution:'बाहर कोई व्यक्ति घण्टी बजा रहा है।' वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'कोई' सार्वनामिक विशेषण है।3. निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण को पहचानकर सही विकल्प को अपने उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]यह विद्यालय मेरा है।(a) यह(b) विद्यालय(c) मेरा(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) यहSolution:'यह मेरा विद्यालय है।' इस वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'यह' सार्वनामिक विशेषण है।4. निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण को पहचानकर सही विकल्प को अपने उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। 'मोहन चार किलो बर्फी तुलवा रहा था।' [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-202](a) मोहन(b) चार किलो(c) बर्फी(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) चार किलोSolution:'मोहन चार किलो बर्फी तुलवा रहा था।' इस वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'चार किलो' निश्चित परिमाणबोधक विशेषण है।5. निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण को पहचानकर सही विकल्प को अपने उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2021] दिल्ली में ऊँची इमारतें हैं।(a) दिल्ली(b) इमारतें(c) ऊँची(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) ऊँचीSolution:'दिल्ली में ऊँची इमारतें हैं।' वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'ऊँची' में गुणवाचक विशेषण है।6. 'समुद्री साँप में घातक परन्तु बहुत कीमती जहर पाया जाता है', वाक्य में हैं- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010](a) तीन विशेषण और दो विशेष्य(b) दो विशेषण और तीन विशेष्य(c) दो विशेषण और दो विशेष्य(d) तीन विशेषण और एक विशेष्यCorrect Answer: (a) तीन विशेषण और दो विशेष्यSolution:प्रस्तुत वाक्य में तीन विशेषण और दो विशेष्य हैं। अतः दिये गये विकल्पों में विकल्प (a) सही है। इस वाक्य में जहाँ 'समुद्री, 'घातक' व 'कीमती' शब्द विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुए हैं, वहीं 'साँप' और 'जहर' विशेष्य हैं।7. 'खूबसूरत और काला ईरानी घोड़ा मैदान में दौड़ रहा है। [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]इस वाक्य में है - (a) दो विशेषण, एक विशेष्य(b) तीन विशेषण, एक विशेष्य(c) दो विशेषण, दो विशेष्य(d) तीन विशेषण, दो विशेष्यCorrect Answer: (d) तीन विशेषण, दो विशेष्यSolution:खूबसूरत और काला ईरानी घोड़ा मैदान में दौड़ रहा है। इस वाक्य का विन्यास इस प्रकार है-शब्दवर्गखूबसूरतविशेषण (Adjective)औरअव्यय (Conjunction)कालाविशेषण (Adjective)ईरानीविशेषण (Adjective)घोड़ासंज्ञा (Noun/विशेष्य)मैदान मेंसंज्ञा (Noun/विशेष्य)दौड़ रहा हैक्रिया (Verb)इस प्रकार दिए गए वाक्य में तीन विशेषण तथा दो विशेष्य हैं।8. 'लोभी' किस विधि से निर्मित विशेषण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) संज्ञा-विधि(b) सर्वनाम-विधि(c) क्रिया-विधि(d) प्रत्यय-विधिCorrect Answer: (d) प्रत्यय-विधिSolution:'लोभी' प्रत्यय विधि से निर्मित विशेषण है, क्योंकि 'लोभ' में 'ई' प्रत्यय जोड़कर इसका निर्माण किया है।9. 'भले और महान् लोग उचित और संयमित व्यवहार करते हैं।' उपर्युक्त वाक्य में कितने विशेषण और विशेष्य हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) दो विशेषण और दो विशेष्य(b) तीन विशेषण और दो विशेष्य(c) चार विशेषण और तीन विशेष्य(d) चार विशेषण और दो विशेष्यCorrect Answer: (d) चार विशेषण और दो विशेष्यSolution:उपर्युक्त वाक्य में 'भले', 'महान्', 'उचित', 'संयमित' विशेषण हैं, जबकि 'लोग' और 'व्यवहार' विशेष्य हैं।10. निम्नलिखित में से कौन-सा विशेष्य-विशेषण युग्म गलत है? [स्टॉफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा, 2024](a) पतन -पतित(b) अंचल आंचलिक(c) पंक - पंकिल(d) अपमान उपमितCorrect Answer: (d) अपमान उपमितSolution:सही विशेष्य-विशेषण शब्द-युग्म हैविशेष्य (विशेषण का आधार)विशेषण (Qualifying Adjective)पतन (Fall/Decline)पतित (Fallen)अंचल (Region/Area)आंचलिक (Regional)पंक (Mud/Sludge)पंकिल (Muddy/Miry)अपमान (Insult/Dishonor)अपमानित (Insulted/Dishonored)इस प्रकार अपमान उपमित सही विशेष्य विशेषण युग्म नहीं है।' उपमित विशेषण शब्द है, जिसका विशेष्य 'उपमा के योग्य हो, उसे 'उपमित' कहा जाता है।Submit Quiz12Next »