विशेषण एवं विशेष्य तथा क्रिया-विशेषण

परिभाषा

Total Questions: 50

21. निम्न में कौन-सा शब्द विशेषण है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (e) (b & c)
Solution:'चमक' शब्द में 'ईला' प्रत्यय जोड़ने से 'चमकीला' विशेषण बनता है। 'कुछ' अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण शब्द हैं। जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या लक्षित होती है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। इसके तीन मुख्य भेद हैं- निश्चित संख्यावाचक, अनिश्चित संख्यावाचक और परिमाणबोधक। 'कुछ' शब्द सर्वनाम भी है। अतः इस प्रश्न का विकल्प (b) के साथ विकल्प (c) भी सही उत्तर हो सकता है। UPSSSC ने इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (b) माना है।

22. 'मानसिक' विशेषण किस मूल शब्द से बना है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (c) मनस
Solution:'मनस्' मूल शब्द है, इसमें 'इक' प्रत्यय लगाने से 'मानसिक' शब्द विशेषण बन जाता है। प्रख्यात वैयाकरण कामता प्रसाद गुरु, डॉ. हरदेव बाहरी तथा डॉ. राघव प्रकाश इस बात का समर्थन करते हैं। विकल्प (c) में प्रस्तुत शब्द भी अशुद्ध है, शुद्ध शब्द 'मनस्' है न कि 'मनस', किन्तु कामता प्रसाद गुरु ने अपनी पुस्तक हिन्दी व्याकरण में 'मनस' शब्द का प्रयोग किया है, जबकि अन्य दोनों विद्वानों ने अपनी पुस्तकों में 'मनस्' शब्द का प्रयोग किया है।

23. निम्न शब्द का विशेषण रूप लिखिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

'तालु'

 

Correct Answer: (d) तालव्य
Solution:'तालु' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसका विशेषण 'तालव्य' होता है। तालु से उच्चरित वर्णों को 'तालव्य' कहते हैं। च, छ, ज, झ, ञ, य, तथा श तालव्य व्यंजन वर्ण हैं।

24. निम्न शब्द का विशेषण रूप लिखिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

'पूजा'

 

Correct Answer: (d) पूज्य
Solution:'पूजा' स्त्रीलिंग विशेष्य शब्द है, जिसका विशेषण पूज्य अथवा पूजनीय है। 'पूज्यनीय' शब्द व्याकरणिक दृष्टि से त्रुटिपूर्ण होता है।

25. निम्न शब्द का विशेषण रूप लिखिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

'पिता'

 

Correct Answer: (d) पैतृक
Solution:'पिता' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसका विशेषण 'पैतृक' होता है।

26. "सौर" किस मूल शब्द से बना विशेषण है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (c) सूर्य
Solution:'सूर्य' मूल शब्द है, इसका विशेषण 'सौर' है। वस्तुतः सूर्य विशेष्य शब्द है।

27. 'सन्देह' का विशेषण होगा - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) सन्दिग्ध
Solution:'सन्देह' का विशेषण सन्दिग्ध होता है। सन्देहास्पद भी विशेषण शब्द है, लेकिन इसका सही प्रयोग सन्देह के स्थान हेतु किया जाता है। 'शंकालु' भी विशेषण शब्द है, किन्तु इसका प्रयोग सन्देह करने वाले के लिए होता है। 'शक' अरबी-फारसी भाषा से आया विदेशज संज्ञा शब्द है।

28. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (b) आग्नेय
Solution:'आग' विशेष्य शब्द है, इसका विशेषण 'आग्नेय' होता है।

'आग' का तत्सम 'अग्नि' होता है।

29. कबीर कल बहुत सुन्दर दिख रहा था। [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?

 

Correct Answer: (d) विशेषण
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित शब्द 'सुन्दर' विशेषण है। 'बहुत' शब्द प्रविशेषण है, जो विशेषण शब्द 'सुन्दर' की विशेषता बता रहा है। वस्तुतः विशेषण की भी विशेषता बताने वाले को 'प्रविशेषण' कहते हैं।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (e) (b&c)
Solution:दिए गए विकल्पों में कवि और 'विद्वान' दोनों शब्द विशेषण हैं। विद्वान् का शाब्दिक अर्थ 'तत्त्वज्ञ' अथवा 'पण्डित' है। शेष विकल्प विशेषता का बोध नहीं कराते हैं।