विश्व की नदियां

Total Questions: 32

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, कांगो बेसिन का भाग है? [I.A.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) कैमरून
Solution:कांगो बेसिन छह देशों में विस्तारित है- कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी और गैबन। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

2. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी सबसे लंबी है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) अमेजन
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में दी गई नदियां विश्व की सर्वाधिक लंबी नदियों में सम्मिलित हैं। विश्व की सर्वाधिक लंबी तीन नदियां और उनकी लंबाई इस प्रकार है-
नदीलंबाई (किमी. में)
1. नील नदी6695
2. अमेजन नदी6437
3. यांग्त्सी (चेंग जियांग)6300

3. दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है- [48th to 52nd B.P.S.C (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) अमेजन
Solution:अमेजन, दक्षिणी अमेरिका की सबसे लंबी तथा अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से संसार की सबसे बड़ी नदी है।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा देश नील नदी द्वारा अपवाहित नहीं होता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) चाड
Solution:दिए गए विकल्पों में से नील नदी चाड में प्रवाहित नहीं होती है जबकि इथिओपिया (नीली नील), सूडान एवं युगांडा में नील नदी प्रवाहित होती है।

5. काला सागर में गिरने वाली नदी द्वय हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) नीपर-डेन्यूब
Solution:नीपर नदी (Dnieper River) - यह मॉस्को के पश्चिमी भाग से उद्गमित होकर काला सागर में मिल जाती है। डेन्यूब नदी (Danube River) - यह यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इसका उद्गम जर्मनी से होता है तथा यह काला सागर में मिल जाती है।

6. वोल्गा नदी कहां गिरती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992 R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) कैस्पियन सागर
Solution:वोल्गा नदी कैस्पियन सागर में गिरती है।

7. निम्नांकित में से कौन नदी अंश घाटी से बहती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) राइन
Solution:स्विस आल्प्स पर्वत क्षेत्र से निकलने वाली राइन नदी (Rhine River) भ्रंश घाटी (Rift Valley) से होकर प्रवाहित होती हुई उत्तरी सागर में मिल जाती है।

8. एल्ब नदी और राइन नदी किस सागर में अपना जल गिराती हैं? [Raj. P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) उत्तरी सागर
Solution:यूरोप में प्रवाहित होने वाली एल्ब एवं राइन नदियां उत्तरी सागर में अपना जल गिराती हैं। एल्ब नदी का उद्गम चेक गणराज्य के करकोनोज पर्वत (Karkonosze Mountain) से होता है। राइन नदी का उद्गम स्विस आल्प्स से होता है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सी एशिया से संबंधित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) नाइजर
Solution:नाइजर नदी (Niger River) पश्चिमी अफ्रीका में स्थित फौटा जलॉ न उच्च भूमि (Fouta Djallon Highlands) से निकलकर गिनी की खाड़ी में मिल जाती है। यह एशिया से संबंधित न होकर अफ्रीका से संबंधित है।

10. अफ्रीका की कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (b) लिम्पोपो
Solution:अफ्रीका की लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।