Correct Answer: (b)
Solution:उपर्युक्त मानचित्र में A, B, C और D से अंकित नदियां इस प्रकार हैं-
A. यूकॉन नदी (Yukon River) - यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रांत एवं कनाडा में प्रवाहित होती है।
B. मैकेंजी नदी (Mackenzie River) - यह कनाडा के उत्तर-पश्चिमी भाग पर ग्रेट स्लेव झील के पास से उद्गमित होकर उत्तर की ओर बहती हुई आर्कटिक महासागर में गिरती है।
C. सेंट लॉरेंस नदी (Saint Lawrence River) - यह नदी महान झीलों को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है।
D. ओरिनोको नदी (Orinoco River) -इसका अधिकांश वेनेजुएला में और कुछ भाग वेनेजुएला एवं कोलंबिया की सीमा के साथ तथा कोलंबिया में प्रवाहित होता है।
उपर्युक्त मानचित्र में अमेजन नदी को चिह्नित नहीं किया गया है।