विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं

Total Questions: 39

11. बिल्कुल हाल में, निम्नलिखित में से किन देशों में लाखों लोग या तो भयंकर अकाल तीव्र कुपोषण से प्रभावित हुए, या युद्ध/संजातीय के चलते उत्पन्न भूखमरी के कारण मृत्यु हुई? [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) यमन और दक्षिण सूडान
Solution:यमन और दक्षिण सूडान ऐसे देश हैं, जहां लाखों लोग अकाल, भुखमरी या कुपोषण से पीड़ित हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन में इस आधार पर खाद्य आयात पर रोक लगा दिया है कि देश एक आतंकवादी संगठन को आश्रय दे रहा है। दक्षिण सूडान में राजनीतिक अस्थिरता के कारण अकाल और भुखमरी है।

12. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

1. बुल्गारिया

2. चेक रिपब्लिक

3. हंगरी

4. लातविया

5. लिथुआनिया

6. रोमानिया

उपर्युक्त में से कितने देशों की सीमाएं यूक्रेन की सीमा के साथ साझी हैं?

Correct Answer: (a) केवल दो
Solution:यूक्रेन की सीमाएं बेलारूस, रूस, मोल्दोवा, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से लगती हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

13. यू.ए.ई. के रियासती राज्य हैं- [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-कैन, फुजैराह, रास अल-खैमाह
Solution:संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates- U.A.E.) के कुल सात रियासती राज्य (Emirates) हैं, जिनके नाम हैं- अबूधाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-कैन, रास अल खैमाह, फुजैराह। इसमें सबसे बड़ा अमीरात अबू धाबी है। अबू धाबी शहर देश की राजधानी भी है।

14. संसार का सबसे बड़ा देश है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (e) c & d
Solution:प्रश्नकाल के दौरान जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश चीन है। दूसरे स्थान पर भारत है। क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है। इसके बाद क्रमशः कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन एवं ब्राजील हैं। चूंकि प्रश्न स्पष्ट नहीं है अतः इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) या (d) दोनों हो सकता है। नोट- यूएनएफपीए द्वारा जारी स्टेट ऑफ वर्ल्ड पापुलेशन, 2023 रिपोर्ट के अनुसार, जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश भारत है, जबकि चीन, दूसरे स्थान पर स्थित है।

15. निम्नलिखित देशों को उनके क्षेत्रफल के आधार पर अवरोही क्रम में रखिए तथा नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

(1) ब्राजील

(2) कनाडा

(3) चीन

(4) संयुक्त राज्य अमेरिका

ABCD
(a)(3)(4)(1)(2)
(b)(2)(3)(4)(1)
(c)(2)(4)(3)(1)
(d)(1)(3)(2)(4)

 

Correct Answer: (c)
Solution:विकल्प में दिए गए देशों के क्षेत्रफल इस प्रकार हैं- 1. कनाडा (99,84,670 वर्ग किमी.), 2. संयुक्त राज्य अमेरिका (98,33,517 वर्ग किमी.), 3. चीन (9596960 वर्ग किमी.), 4. ब्राजील (85,15,770 वर्ग किमी.)। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

16. क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्न देशों का सही आरोही क्रम कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) अर्जेंटीना, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील
Solution:यदि संपूर्ण क्षेत्रफल (जलीय क्षेत्र भी सम्मिलित) को लिया जाए, तो आरोही क्रम के अनुसार विकल्प में दिए गए देशों की स्थिति निम्नानुसार है-
देशकुल क्षेत्रफल (वर्ग किमी. में)
अर्जेंटीना27,80,400
भारत32,87,263
ऑस्ट्रेलिया76,88,287
ब्राजील85,15,770

17. निम्न में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) फ्रांस
Solution:भारत, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। इस संदर्भ में भारत से बड़े छः देश हैं-रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया। अतः फ्रांस, भारत से बड़ा नहीं है।

18. दक्षिण एशिया के निम्न देशों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सबसे छोटा है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) मालदीव
Solution:दक्षिण एशिया में बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा श्रीलंका सम्मिलित हैं। दक्षिण एशियाई देशों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश मालदीव है। मालदीव का क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी., भूटान का क्षेत्रफल 38394 वर्ग किमी., श्रीलंका का क्षेत्रफल 65610 वर्ग किमी. एवं बांग्लादेश का क्षेत्रफल 148460 वर्ग किमी. है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा/से देश अरब प्रायद्वीप का हिस्सा नहीं है/हैं? [U.P. R.O/A.R.O. (Pre) 2023]

1. ओमान

2. इराक

3. कुवैत

4. सीरिया

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (a) केवल 4
Solution:भौगोलिक रूप से अरब प्रायद्वीप में सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर एवं कुवैत शामिल हैं। भौगोलिक रूप से इराक का भी कुछ क्षेत्र इसके अंतर्गत आता है, जबकि सीरिया, अरब प्रायद्वीप का हिस्सा नहीं है, अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

20. निम्नलिखित देशों में से किसकी समुद्रतट रेखा सर्वाधिक लंबी है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) कनाडा की
Solution:दिए गए विकल्पों में से कनाडा की समुद्र तट रेखा सर्वाधिक लंबी (2,02,080 किमी.) है।