विश्व के देश एवं उनकी सीमाएं

Total Questions: 39

21. सबसे बड़ी तटीय रेखा किस देश की है? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) कनाडा
Solution:दिए गए विकल्पों में से कनाडा की समुद्र तट रेखा सर्वाधिक लंबी (2,02,080 किमी.) है।

22. इनमें से कौन-सा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बनाता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013 M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) बांग्लादेश
Solution:भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश (4096.7 किमी.) की है।

23. नीचे के मानचित्र में कुछ देश दिखाए गए हैं, जो पूर्ववर्ती सोवियत संघ के भाग थे। उनके साथ जल पिंड रेखांकित करके दिखाए गए हैं- [I.A.S. (Pre) 1995]

1, 2, 3, 4 और 5 से अंकित देश हैं क्रमशः -

Correct Answer: (d) कजाख्स्तान, तुर्कमेनिया, उज्बेकिस्तान, किर्गिजिया, ताजिकिस्तान
Solution:उपर्युक्त मानचित्र को देखने से स्पष्ट होता है कि सभी पांचों देश मध्य एशियाई हैं। 1, 2, 3, 4 और 5 से अंकित देशों के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं-
1. कजाख्स्तान
2. तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया)
3. उज्बेकिस्तान
4. किर्गिस्तान (किर्गिजिया)
5. ताजिकिस्तान
अतः सही उत्तर विकल्प (d) है।

24. निम्नलिखित में से कौन चीन का सीमावर्ती नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (e) b & d
Solution:चीन की स्थलीय सीमा जिन देशों से मिलती है उनमें मंगोलिया, रूस, कजाख्स्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, विएतनाम तथा उत्तरी कोरिया शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान एवं बुल्गारिया चीन के सीमावर्ती देश नहीं है।। अतः इस प्रश्न के 2 उत्तर (b) एवं (d) सही हैं।

25. नीचे दिए हुए मानचित्र पर ध्यान दीजिए- [I.A.S. (Pre) 1993]

मानचित्र में 1, 2, 3 और 4 से अंकित देश क्रमशः इस प्रकार हैं-

Correct Answer: (a) लीबिया, सोमालिया, नाइजीरिया और नामीबिया
Solution:अफ्रीका के राजनीतिक मानचित्र को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि उपर्युक्त मानचित्र में 1,2,3 और 4 से अंकित देश क्रमशः इस प्रकार हैं-1-लीबिया, 2-सोमालिया, 3-नाइजीरिया, 4-नामीबिया

26. भूमध्यसागर निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है? [I.A.S. (Pre) 2017]

1. जॉर्डन

2. इराक

3. लेबनान

4. सीरिया

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 3 और 4
Solution:भूमध्यसागर या रूम सागर दक्षिण में अफ्रीका, उत्तर में यूरोप एवं पूर्व में एशिया महाद्वीपों से घिरा एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण सागर है। यह सागर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य द्वारा अटलांटिक महासागर से, बासफोरस जलडमरूमध्य द्वारा काला सागर से तथा स्वेज नहर द्वारा लाल सागर से जुड़ा हुआ है। भूमध्यसागर के साथ सीमा बनाने वाले देश हैं- अल्बानिया, अल्जीरिया, बोस्निया और हर्जगोविना, क्रोएशिया, साइप्रस, मित्र, फ्रांस, ग्रीस, इस्राइल, इटली, लेबनान, लीबिया, माल्टा, मोरक्को, मोनाको, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, स्पेन, सीरिया, ट्यूनीशिया और तुर्कीये। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

27. निम्नलिखित देशों में से कौन अफ्रीका महाद्वीप में नहीं स्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (d) गुयाना
Solution:गैबन, गिनी और गिनी बिसाऊ अफ्रीका महाद्वीप में स्थित हैं, जबकि गुयाना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

28. निम्नलिखित देशों में कौन अफ्रीका के पश्चिमी तट पर नहीं स्थित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Re Exam) (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) बोत्सवाना
Solution:दिए गए विकल्पों में बोत्सवाना अफ्रीका का एक स्थल आबद्ध (Land Locked) देश है तथा यह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में है। अन्य सभी अर्थात गैबन, लाइबेरिया एवं अंगोला अफ्रीका के पश्चिमी तट पर अवस्थित देश हैं।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से सीमा रहित सबसे बड़ा देश है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) जापान
Solution:ऐसा देश जिसकी सीमा किसी अन्य देश की भूमि के साथ संलग्न नहीं होती उसे सीमा रहित देश कहते हैं। यह देश चारों ओर से समुद्र द्वारा घिरा होता है। प्रश्नानुसार सर्वाधिक सीमा रहित भौगोलिक क्षेत्रफल वाला देश जापान है, जिसका क्षेत्रफल 3,77,915 वर्ग किमी. है। तत् पश्चात फिलीपींस - 300,000 वर्ग किमी., न्यूजीलैंड - 268,838 वर्ग किमी. तथा क्यूबा 1,10,860 वर्ग किमी. है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा देश कैस्पियन सागर से सीमा नहीं बनाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) इराक
Solution:कैस्पियन सागर, पश्चिमी एशिया एवं यूरोप के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह विश्व की सबसे बड़ी झील है। कुल 5 देशों की सीमाएं कैस्पियन सागर से मिलती हैं। इनमें अजरबैजान, रूस, कजाख्स्तान, तुर्कमेनिस्तान तथा ईरान शामिल हैं।