विश्व जलवायु

Total Questions: 41

1. कथन: [I.A.S. (Pre) 1996, 2003]

कथन (A) : भूमध्य रेखा के दोनों ओर 50 से 8° अक्षांश तक के क्षेत्रों में वर्ष भर वर्षा होती है। कारण (R) : उच्च तापमान तथा उच्च आर्द्रता के कारण भूमध्य रेखा के निकट अधिकतर दोपहर को संवहनीय वर्षा होती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:विषुवत रेखीय जलवायु प्रदेश विषुवत रेखा से 50-10° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाद्धों में विस्तृत है। इस जलवायु प्रदेश की दो प्रमुख विशेषताएं हैं- (1) वर्ष भर समान उच्च तापमान (2) वर्ष भर समान उच्च वर्षा अतः स्पष्ट है कि कथन (A) सही है। वर्ष भर अत्यधिक तापमान से प्राप्त उच्च आर्द्रता के कारण इस क्षेत्र में अधिकतर दोपहर पश्चात संवहनीय वर्षा होती है। दिन ढलते ही वर्षा मंद पड़ जाती है। अतः कारण (R) भी सही है, इस प्रकार कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण भी है।

2. "हर दिन कमोबेश एक-सा ही होता है। सुबह, समुद्री मंद पवन के साथ, साफ और उजली होती है। जैसे-जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते हैं और फिर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है। लेकिन वर्षा शीघ्र ही समाप्त हो जाती है।" उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) विषुवतीय
Solution:विषुवत रेखीय जलवायु प्रदेश विषुवत रेखा से 50-10° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाद्धों में विस्तृत है। इस जलवायु प्रदेश की दो प्रमुख विशेषताएं हैं-

(1) वर्ष भर समान उच्च तापमान

(2) वर्ष भर समान उच्च वर्षा

अतः स्पष्ट है कि कथन (A) सही है।

वर्ष भर अत्यधिक तापमान से प्राप्त उच्च आर्द्रता के कारण इस क्षेत्र में अधिकतर दोपहर पश्चात संवहनीय वर्षा होती है। दिन ढलते ही वर्षा मंद पड़ जाती है। अतः कारण (R) भी सही है, इस प्रकार कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण भी है।

3. सभी प्रकार के जलवायु कटिबंध निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) एशिया में
Solution:एशिया महाद्वीप का विस्तार विषुवत रेखीय क्षेत्र से उत्तरी ध्रुव तक है, जिससे सभी प्रकार के जलवायु कटिबंध इसमें समाहित हैं।

4. निम्नलिखित देशों में से कौन भूमध्य रेखीय जलवायु के अंतर्गत नहीं पाया जाता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) इथिओपिया
Solution:इथिओपिया भूमध्य रेखीय जलवायु के अंतर्गत नहीं है। कांगो (कांगो गणराज्य), गैबन तथा जायरे (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) भूमध्य रेखा पर ही स्थित देश हैं।

5. किसी एक भौगोलिक क्षेत्र की सुस्पष्ट विशेषताएं निम्नलिखित हैं- [I.A.S. (Pre) 2010]

1. कोष्ण और शुष्क जलवायु

2. सुहावना और आर्द्र शीतकाल

3. सदाबहार ओक वृक्ष

उपर्युक्त विशेषताएं निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र की सुस्पष्ट विशेषताएं हैं?

Correct Answer: (a) भूमध्य सागरीय क्षेत्र
Solution:गर्मियों में कोष्ण और शुष्क जलवायु, आनंददायक और आर्द्रशीतकाल, सदाबहार ओक वृक्ष उपर्युक्त सभी विशेषताएं भूमध्य सागरीय क्षेत्र की जलवायु से संबंधित हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी एक उष्णकटिबंधीय सवाना प्रदेश की जलवायु की मुख्य विशेषता है? [I.A.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) निश्चित शुष्क तथा आर्द्र ऋतु
Solution:उष्णकटिबंधीय सवाना प्रदेश की जलवायु की प्रमुख विशेषताएं हैं- स्पष्ट शुष्क तथा आर्द्र ऋतुएं, वर्ष भर उच्च तापमान तथा अधिक सूर्यातप। यहां औसत वार्षिक वर्षा 500 से 2000 मिलीमीटर के बीच होती है तथा किसी भी महीने में 20° सेंटीग्रेड से नीचे तापमान नहीं जा पाता है।

7. नीचे दिए गए मानचित्र पर विचार कीजिए : मानचित्र में चार छायित क्षेत्रों में से वह क्षेत्र, जहां की विशेषता तप्त शुष्क ग्रीष्म, हल्की तथा नम शीत और पवनों का मौसमी उत्क्रमण है, अंकित किया गया है- [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) 1 से
Solution:उपर्युक्त प्रश्न में दी गई विशेषताएं भूमध्य सागरीय जलवायु की भौगोलिक दशाओं को प्रदर्शित करती हैं, जहां ग्रीष्मकाल शुष्क और शीतकाल में वर्षा होती है। मानचित्र में अंकित क्षेत्र 1 कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र है, जो उपर्युक्त प्रश्न में दी गई विशेषताओं से संबंधित है।

8. निम्नलिखित देशों में से किस देश में सर्दियों के मौसम में वर्षा होती है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) नॉर्वे
Solution:नॉर्वे पश्चिम यूरोपीय तुल्य जलवायु (40°-65° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाद्धौँ में महाद्वीपों के पश्चिम की जलवायु) के अंतर्गत आता है। इस जलवायु प्रदेश में वर्षा वर्ष के प्रत्येक मौसम में पर्याप्त तथा समान रूप से होती है।

9. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) आर्द्र शीत ऋतु-शुष्क ग्रीष्म ऋतु - इटली
Solution:इटली रूम सागरीय अथवा भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश (30° से 40° उत्तर एवं दक्षिण) में स्थित है। यहां की जलवायु ग्रीष्म ऋतु में गर्म-शुष्क और शीत ऋतु में कम सर्द एवं आई है। वर्षा अधिकतर शीत ऋतु में पछुआ हवाओं के क्षेत्र में चलने वाले चक्रवातों से होती है।

10. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

सूची-1 (प्रदेश/क्षेत्र)सूची-II(जलवायु-प्रकार)
A. कैलिफोर्निया1. भूमध्य सागरीय
B. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया2.उष्णकटिबंधीय मानसून
C. बांग्लादेश3. शीत शीतोष्ण
D. साइबेरिया4. उष्ण मरुभूमि

 

ABCD
(a)1234
(b)1423
(c)2341
(d)2413

 

Correct Answer: (b)
Solution:उपर्युक्त प्रश्न के सूची-1 में दिए गए प्रदेशों/क्षेत्रों की जलवायु का सही क्रम इस प्रकार है-
प्रदेश/क्षेत्र(जलवायु-प्रकार)
कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)भूमध्य सागरीय
पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाउष्ण मरुभूमि
बांग्लादेशउष्णकटिबंधीय मानसूनी
साइबेरिया (रूस)पीत शीतोष्ण