वैदिक काल (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 55

1. गोत्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम हुआ था- [U.P.P.C.S (Mains) 2005]

Correct Answer: (b) ऋग्वेद में
Solution:गोत्र शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में हुआ था। गोत्र शब्द का मूल अर्थ है-'गोष्ठ' अथवा वह स्थान जहां समूचे कुल का गोधन पाला जाता था।

2. पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था- [I.A.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) प्रकृति पूजा और यज्ञ
Solution:पूर्व वैदिक आर्यों का धर्म मुख्यतः प्रकृति पूजा और यज्ञ पर आधारित था।

3. ऋग्वेद काल में जनता निम्न में से मुख्यतया किसमें विश्वास करती थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) बलि एवं कर्मकांड
Solution:ऋग्वैदिक काल में लोग प्रकृति की शक्तियों-वैदिक देवता एवं देवियों की प्रार्थना, यज्ञ (जिसमें बलि और कर्मकांड निहित थे) में विश्वास करते थे।

4. प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) परुष्णी
Solution:दशराज्ञ युद्ध (दस राजाओं का युद्ध) परुष्णी नदी (आधुनिक रावी नदी) ■ के तट पर लड़ा गया, जिसमें भरतों के राजा सुदास की विजय हुई।

5. ऋग्वेद में उल्लिखित प्रसिद्ध 'दस-राजाओं' का युद्ध किस नदी के किनारे लड़ा गया था ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) परुष्णी
Solution:दशराज्ञ युद्ध (दस राजाओं का युद्ध) परुष्णी नदी (आधुनिक रावी नदी)  के तट पर लड़ा गया, जिसमें भरतों के राजा सुदास की विजय हुई।

6. निम्न में से किस नदी को ऋग्वेद में 'मातेतमा' 'देवीतमा' एवं 'नदीतमा' संबोधित किया गया है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) सरस्वती
Solution:ऋग्वेद में सरस्वती को 'मातेतमा', 'देवीतमा' एवं 'नदीतमा' कहा गया है; अर्थात सबसे अच्छी मां, सबसे अच्छी देवी तथा सबसे अच्छी नदी।

7. उस जनजाति का नाम बतलाइए, जो ऋग्वैदिक आर्यों के पंचजन से संबंधित नहीं है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (d) किकट
Solution:ऋग्वैदिक आर्यों के पंचजनों में यदु, द्रुह्यु, पुरु, अनु, तुर्वसु शामिल थे। किकट इनसे संबंधित नहीं है।

8. प्राचीन काल में आर्यों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था- [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) कृषि
Solution:आर्य संस्कृति मूलतः पशुपालक और कृषक संस्कृति रही है। ऋग्वेद में कई मंत्रों में कृषि तथा उसके कार्यकलापों का वर्णन है। अच्छी कृषि के लिए वर्षा की कामना की गई है तथा पशुओं को चराने और पालने का अनेक स्थलों पर वर्णन है। उत्तर वैदिक काल तो कृषि प्रधान संस्कृति ही था।

9. ऋग्वेद में उल्लिखित 'यव' शब्द किस कृषि उत्पाद हेतु प्रयुक्त किया गया है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) जौ
Solution:ऋग्वेद में उल्लिखित 'यव' शब्द का जौ से तादात्म्य स्थापित किया गया है।

10. सूची-। एवं सूची-॥ को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [R.AS./R.T.S (Pre) 2021]

सूची-Iसूची-II
(A) व्रीहि(i) गन्ना
(B) मुदग(ii) चावल
(C) यव(iii) मूंग
(D) इक्षु(iv) जौ

सूची-।

 

Correct Answer: (d) A-(ii), B-(iii), C-(iv), D-(i)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
ब्रीहीचावल
मुद्गमूंग
यवजौ
इक्षुगन्ना