शतरंज

Total Questions: 9

1. ....... ने भारत में आयोजित 44 वें शतरंज ओलंपियाड 2022 में महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) यूक्रेन
Solution:यूक्रेन ने भारत के तमिलनाडु में आयोजित 44वें शतरंज ओलंपियाड, 2022 में महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ओपन वर्ग (पुरुष) का स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान ने जीता है। भारत ने पुरुष एवं महिला दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। 45वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन सितंबर, 2024 में हंगरी के बुडापेस्ट में किया जाएगा।

2. उस भारतीय का नाम बताइए जिसने अप्रैल, 2023 में जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित वर्ल्ड चेस आर्मगेडन एशिया एंड ओशिनिया इवेंट में खिताब जीता था? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) डी. गुकेश
Solution:भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने अप्रैल, 2023 में जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित वर्ल्ड चेस आर्मगेडन एशिया एंड ओशीनिया इवेंट में खिताब जीता।

3. शतरंज की बिसात पर कितने सफेद वर्ग होते हैं? [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 32
Solution:शतरंज के बोर्ड में 64 वर्ग, 8 पंक्तियां एवं 8 स्तंभ होते हैं। शतरंज की बिसात पर कुल 32 सफेद वर्ग और 32 काले वर्ग होते हैं।

4. निम्नलिखित में से किसने मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज दूर (Meltwater Champions Chess Tour) 2022 जीता? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) मैग्नस कार्लसन
Solution:मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज दूर, 2022 और 2023 का खिताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता है।

5. शतरंज में उपयोग होने वाले सफेद हाथियों (rooks) की संख्या ....... होती है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) दो
Solution:शतरंज के एक बोर्ड में 8×8 ग्रिड में 64 वर्गाकार खाने होते हैं। शतरंज में उपयोग होने वाले सफेद हाथियों की संख्या दो होती है। दो हाथियों के अलावा इसमें एक राजा, एक रानी, दो ऊंट, दो घोड़े और 8 सिपाही (पैदल सैनिक) होते हैं

6. एफटीएक्स (FTX) क्रिप्टो कप निम्नलिखित में से किस खेल आयोजन से संबंधित है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) शतरंज
Solution:एफटीएक्स (FTX) क्रिप्टो कप शतरंज खेल से संबंधित है। वर्ष 2022 में FTX क्रिप्टो कप मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) ने जीता है।

7. शतरंज बोर्ड (chessboard) में प्रयुक्त वर्गों के रंग ....... होते हैं। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) सफेद और काले
Solution:शतरंज बोर्ड में प्रयुक्त वर्गों के रंग सफेद और काले होते हैं।

8. फाइड वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में ....... ने रजत पदक जीता और वह 2022 के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) कोनेरू हम्पी
Solution:फिडे (फाइड) वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता और वह वर्ष 2022 के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वर्ष 2023 के वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता।

9. निम्नलिखित भारतीय ग्रैंडमास्टर्स में से किसने फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2022 (FIDE World Rapid and Blitz Championship 2022) में भारत का पहला रजत पदक जीता? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कोनेरू हम्पी
Solution:फिडे (फाइड) वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता और वह वर्ष 2022 के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वर्ष 2023 के वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता।