शब्द संक्षेप

Total Questions: 20

11. निम्नलिखित में से कौन-सा अंतरराष्ट्रीय संगठन शतरंज का शासी निकाय है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) FIDE
Solution:अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) शतरंज के खेल का शासी निकाय है। वर्ष 1924 में स्थापित इस संगठन का वर्तमान मुख्यालय स्विट्जरलैंड में स्थित है। यह विभिन्न राष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ता है और अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के शासी निकाय के रूप में कार्य करता है।

12. स्वामी दयानंद के कुछ अनुयायियों ने D.A.V. नामक स्कूलों और कॉलेजों का एक नेटवर्क शुरू किया। D.A.V. में 'A' का पूर्णरूप क्या है? [Phase-XI 28 जून, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) Anglo (एंग्लो)
Solution:D.A.V. दयानंद एंग्लो वैदिक का संक्षिप्त रूप है, जिसमें 'A' का पूर्ण रूप 'एंग्लो' (Anglo) है। डी.ए.वी. निजी क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है। डी.ए.वी. की स्थापना लाला हंसराज ने 1886 ई. में लाहौर में की थी।

13. बाजार मूल्य पर जी.एन.पी. (GNP) का मापन कैसे किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) बाजार मूल्य पर जी.डी.पी. (GDP) + विदेशों से प्राप्त शुद्ध कारक आय
Solution:बाजार मूल्य पर जीएनपी की गणना बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद में विदेशों से प्राप्त शुद्ध कारक आय को जोड़कर किया जाता है।

बाजार मूल्य पर जी.एन.पी. = बाजार मूल्य पर जी.डी.पी. + विदेशों से प्राप्त शुद्ध कारक आय

14. SEBI में 'E' से क्या तात्पर्य है ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) एक्सचेंज (Exchange)
Solution:SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) का संक्षिप्त रूप है। यह 12 अप्रैल, 1988 में स्थापित किया गया था।

15. एचवाईवी (HYV) बीजों का पूर्णरूप क्या है, जो हरित क्रांति के क्रियान्वयन में आवश्यक थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) High Yielding Variety seeds (हाई यील्डिंग वैराइटी सीड्स)
Solution:HYV, हाई यील्डिंग वैराइटी सीड्स का संक्षिप्त रूप है। भारत में हरित क्रांति के दौरान गेहूं के लिए उच्च उपज वाली किस्मों (HYV) की शुरुआत की गई। ये बीज बेहतर गुणवत्ता वाले हैं, जो फसलों में अधिशेष और स्वस्थ उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

16. एफडीआई (FDI) का पूर्णरूप है ....... I [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (Foreign Direct Investment)
Solution:एफडीआई (FDI) का पूर्ण रूप फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) है। एफडीआई किसी देश के एक फर्म या व्यक्ति द्वारा दूसरे देश में स्थित व्यावसायिक गतिविधियों में किया गया निवेश।

17. SEZ में E का क्या अर्थ है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) Economic (इकोनॉमिक)
Solution:SEZ (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) विशेष आर्थिक क्षेत्र का संक्षिप्त रूप है। इसमें 'E' का अर्थ इकोनॉमिक है।

18. भारत ने 1991 में NEP की घोषणा की। NEP का अर्थ .......... है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) New Economic Policy (न्यूइकोनॉमिक पॉलिसी)
Solution:भारत ने अपनी नई आर्थिक नीति वर्ष 1991 (New Economic Policy) में प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के काल में प्रारंभ की। NEP का पूर्ण रूप है-न्यू इकोनॉमिक पॉलिसी।

19. 'BPO' का पूर्णरूप क्या है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) Business Process Outsourcing (बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग)
Solution:BPO, बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग का संक्षिप्त रूप है। जब कंपनियां अपने व्यवसाय संबंधी कार्यों को करने के लिए किसी तीसरे पक्ष का उपयोग करती है, तो उसे बीपीओ कहलाता है।

20. FII में 'F' का तात्पर्य किससे है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) Foreign (फॉरेन)
Solution:FII, फॉरेन इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर का संक्षिप्त रूप है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार संचालित संस्थागत संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो विदेशी वित्तीय बाजारों में महत्वपूर्ण वित्तीय संसाधनों का निवेश करते हैं।