शासन प्रणाली (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता भारतीय राजतंत्र की नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) सत्तावादी सरकार
Solution:भारतीय शासन प्रणाली में शासन का संचालन संविधान के प्रावधानों के अनुरूप होता है। भारत में विधि का शासन है। यहां गणतंत्र है न कि राजतंत्र। प्रत्येक 5 वर्ष के उपरांत जनता अपने प्रतिनिधियों का निर्वाचन कर संविधान संगत लोकतांत्रिक सरकार का गठन करती है। यहां सत्तावादी सरकार नहीं है

22. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को प्राधिकार प्राप्त होता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) भारतीय संविधान से
Solution:केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के प्राधिकार का स्रोत भारत का संविधान है। संघीय शासन प्रणाली के अनुरूप केंद्र और राज्यों के मध्य विधायी, प्रशासनिक और आर्थिक शक्तियों का विभाजन भारतीय संविधान में किया गया है।

23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

अभिकथन (A) : भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

कथन (R) : भारत का अपना एक संविधान है।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इसका प्रमाण संविधान की उद्देशिका के प्रारंभिक शब्दों "हम, भारत के लोग, भारत को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए....." से दर्शित होता है। लोकतंत्र शासन का वह रूप होता है, जिसमें सभी महत्वपूर्ण निर्णय जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किए जाते हैं। भारत में भी शासन के लोकतांत्रिक रूप को अपनाया गया है। भारत का अपना लिखित संविधान है, जो विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। अतः अभिकथन (A) और कथन (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

24. निम्न में से कौन सुशासन की विशेषता नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) लालफीताशाही
Solution:लालफीताशाही सुशासन की विशेषता नहीं है जबकि हिस्सेदारी, जवाबदेही, पारदर्शिता, कानून का नियम, सर्वसम्मति से निर्णय लेना, दक्षता एवं प्रभावशीलता आदि सुशासन की विशेषताएं हैं

25. कल्याणकारी राज्य' (Welfare State) का उद्देश्य है- [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना
Solution:'कल्याणकारी राज्य' नागरिकों के, विशेष रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के, सामाजिक-आर्थिक (Socio-economic) विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहता है। नागरिकों का वह वर्ग, जो सामाजिक- आर्थिक रूप से सुदृढ़ है, अपना कल्याण स्वयं कर सकता है। उसे किसी विशेष संरक्षण की आवश्यकता नहीं होती है। यही कारण है कि भारत में 'मलाईदार परत' (Creamy layer) को, अर्थात 'पिछड़ों में अगड़ों' को, लोक नियोजन में आरक्षण प्रदान नहीं किया गया है। हाल ही में शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना भी सभी किसानों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ छोटे किसानों के लिए है। संघ सरकार और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही अन्य विभिन्न विशेष योजनाओं के लक्षित नागरिक समूहों की पहचान से भी यह स्पष्ट हो जाता है कि कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के केंद्र में वंचित वर्ग ही है।

26. "राज्य हर जगह है: यह अंतराल शायद ही कोई छोड़ता है" यह वक्तव्य किस धारणा की व्याख्या करता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) कल्याणकारी राज्य
Solution:"राज्य हर जगह है यह अंतराल शायद ही कोई छोड़ता है" यह वक्तव्य कल्याणकारी राज्य की अवधारणा की व्याख्या करता है। कल्याणकारी राज्य की सरकार समग्र विकास और प्रगति की व्यापक और अधिक धनात्मक आवश्यकताओं से संदर्भित होकर कार्य करती है तथा मात्र शांति बनाए रखना, विवादों का समाधान और आवश्यक सेवाओं को उपलब्ध कराने तक ही उसका कार्य सीमित नहीं होता है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारतीय संविधान का दर्शन नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) साम्यवादी राज्य
Solution:भारतीय संविधान में कल्याणकारी राज्य, समाजवादी राज्य, राजनैतिक समानता/न्याय, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्रात्मक गणराज्य आदि दर्शनों को आत्मसात किया गया है, किंतु साम्यवादी राज्य के दर्शन का उल्लेख संविधान में नहीं किया गया है। समाजवादी राज्य एवं राजनैतिक समानता/न्याय का उल्लेख हमें उद्देशिका में मिलता है। कल्याणकारी राज्य का दर्शन संविधान के भाग 4 में राज्य के नीति निदेशक तत्वों के अंतर्गत सन्निहित है।

28. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) भारत एक संसदात्मक प्रजातंत्र है।
Solution:भारत में संसदात्मक प्रजातंत्र को अपनाया गया है। संसदात्मक प्रजातंत्र में शक्ति मूलतः जनता में निहित होती है। संसद में जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि शासन सत्ता का संचालन करते हैं।

29. भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) जनता
Solution:भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत देश की 'जनता' है, क्योंकि भारत का संविधान आरंभ होता है-"हम भारत के लोग.....।" साथ ही भारत एक लोकतंत्रात्मक राज्य है अर्थात भारत में राजसत्ता जनता में निहित है। जनता को अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने का अधिकार है, जो जनता के स्वामी न होकर सेवक हैं।

30. निम्नांकित में से कौन एक अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) एकल कार्यपालिका
Solution:अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व है- एकल कार्यपालिका। इसमें सत्ता केंद्रीकृत होती है।