शासन प्रणाली (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली की विशेषता है / हैं-

Correct Answer: (d) ऊपर वर्णित सभी तथ्य सही हैं।
Solution:अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली की विशेषता है कि, कार्यकारिणी का प्रमुख राष्ट्रपति होता है, राष्ट्रपति अपनी मंत्रिपरिषद का चयन स्वयं अपने विवेक से करता है तथा राष्ट्रपति व्यवस्थापिका (संसद) को भंग नहीं कर सकता। अतः उपर्युक्त तीनों विकल्पों के कथन सही हैं।

32. अध्यक्षात्मक (Presidential) शासन का उदय सर्वप्रथम किस देश में हुआ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:अध्यक्षात्मक शासन व्यवस्था का उदय सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। इस शासन प्रणाली में प्रमुख कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है। वह लोगों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निश्चित अवधि के लिए चुना जाता है। इस शासन प्रणाली में कार्यपालिका, विधायिका से पृथक होती है।

33. भारत में प्रजातंत्र इस तथ्य पर आधारित है कि- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) जनता को सरकारों को चुनने तथा बदलने का अधिकार प्राप्त है।
Solution:भारत में प्रजातंत्र इस तथ्य पर आधारित है कि, जनता को सरकारों को चुनने एवं बदलने का अधिकार है अर्थात जनता अपने मतदान के अधिकार के द्वारा ही प्रतिनिधियों का चुनाव करती है और ये प्रतिनिधि ही शासन सत्ता का संचालन करते हैं। जब ये प्रतिनिधि जनता के कल्याण एवं शासन सत्ता का संचालन सही/ उचित तरीके से नहीं करते तब जनता चुनावों (समय-समय पर चुनाव होते रहते हैं) के माध्यम से सत्तारूढ़ दल/सरकार को पराजित कर हटा देती है।

34. लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है- [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को।
Solution:लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को क्रियाशील बनाता है। लोकतंत्र में सामान्य नागरिकों की समुदाय में पर्याप्त भागीदारी की अपेक्षा होती है। एक अच्छे नागरिक की सक्रिय भागीदारी स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। चूंकि लोकतंत्र को अच्छे नागरिक की जरूरत होती है,

इसलिए वह अच्छे व्यक्ति का विकास करता है। लोकतांत्रिक नागरिकता एक बौद्धिक कार्य है, जिसमें आम लोगों को राजनीतिक मुद्दों और उम्मीदवारों के बारे में निरंतर निर्णय लेने की जरूरत होती है। इन निर्णयों के लिए नागरिक एक-दूसरे से बात करते हैं, एक-दूसरे से सीखते हैं और अपनी बुद्धि विकसित करते हैं।

35. 'भारत एक गणतंत्र है' इसका अर्थ है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) भारत में वंशानुगत शासन नहीं है।
Solution:गणतंत्र का आशय है कि राष्ट्र का प्रधान निर्वाचित (प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष) होता है। वह वंशानुगत नहीं हो सकता है। भारत में राष्ट्र का प्रधान अर्थात राष्ट्रपति निर्वाचित होता है। इस प्रकार भारत एक गणतंत्र है।

36. भारत एक गणतंत्र है, जिसमें अंतर्निहित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) राज्य का अध्यक्ष निर्वाचित होता है।
Solution:गणतंत्र का आशय है कि राष्ट्र का प्रधान निर्वाचित (प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष) होता है। वह वंशानुगत नहीं हो सकता है। भारत में राष्ट्र का प्रधान अर्थात राष्ट्रपति निर्वाचित होता है। इस प्रकार भारत एक गणतंत्र है।

37. निम्नलिखित में से किनसे विनिर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण
Solution:कोई राज्य संघात्मक है अथवा एकात्मक, यह संविधान द्वारा संघ और राज्यों के मध्य शक्तियों के विभाजन के आधार पर जाना जाता है। यदि संघ एवं राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन है, तो उस राज्य को संघीय राज्य कहा जाता है। भारत का संविधान परिसंघीय है, क्योंकि केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण किया गया है।

38. भारतीय संविधान कैसा है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) अंशतः कठोर और अंशतः लचीला
Solution:भारतीय संविधान को कठोर और नम्य का मिश्रण माना जाता है। अतः यह अंशतः कठोर और अंशतः लचीला संविधान है। इसके कतिपय उपबंधों को संसद द्वारा साधारण बहुमत से ही संशोधित किया जा सकता है, जबकि कुछ उपबंधों के संशोधन के लिए अनुच्छेद 368 के अधीन दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। साथ ही कुछ विशिष्ट उपबंधों के संशोधन के लिए संसद के विशेष बहुमत के अतिरिक्त आधे से अन्यून राज्यों के विधानमंडलों का अनुसमर्थन भी आवश्यक होता है।

39. भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली में अंतर का बिंदु निम्नलिखित में से कौन है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) न्यायिक समीक्षा
Solution:ब्रिटिश संसद लिखित संविधान के अभाव में संप्रभु निकाय है, जबकि भारतीय संसद की शक्तियां एवं कार्यप्रणाली संविधान की सीमाओं के अधीन हैं, जिनकी न्यायिक समीक्षा की जा सकती है।

40. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और अंत में दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

कथन (A) : भारत के संविधान में एक संघीय प्रणाली का प्रावधान है।

कारण (R) : उसने एक बहुत शक्तिशाली केंद्र की रचना की है।

Correct Answer: (b) दोनों (A) और (R) सही हैं, परंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Solution:भारतीय संविधान एक संघीय प्रणाली का प्रावधान करता है, क्योंकि केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों का स्पष्टतः विभाजन है। यद्यपि यह पूर्ण संघ नहीं है, क्योंकि इसके कई प्रावधान एक शक्तिशाली केंद्र की रचना करते हैं। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं किंतु कारण, कथन का स्पष्टीकरण नहीं है।