शिक्षण एवं खेल संस्थान (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 31

1. उ.प्र. में राज्य उच्च शिक्षा परिषद कब स्थापित की गई थी? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) (Re-Exam), 2016]

Correct Answer: (b) 1995
Solution:राज्य उच्च शिक्षा परिषद की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी और इसे उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा अधिनियम, 1995 के द्वारा स्थापित किया गया था।

2. निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय के अंतर्गत कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2008]

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:उपर्युक्त विकल्प में दिए गए सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज है। वर्ष 1939 में स्थापित सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध है। इसी प्रकार अक्टूबर, 1962 में स्थापित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉ लेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से तथा वर्ष 2006 में स्थापित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है। स्वतंत्र भारत का उ.प्र. का प्रथम मेडिकल कॉलेज वर्ष 1955 में स्थापित गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज है, जो छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध है।

3. उत्तर प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है [U.P. Lower Sub. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) बदायूं एवं जौनपुर में
Solution:प्रश्नकाल में उत्तर प्रदेश सरकार ने बदायूं एवं जौनपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया था, जो अब क्रियाशील हो गए हैं।

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2013]

 

सूची-I (स्थल)

सूची-II (कॉलेज का नाम)

A. झांसी

1. जी. एस. विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज

B. कानपुर

2. बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज

C. आगरा

3. महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज

D. गोरखपुर

4. एस. एन. मेडिकल कॉलेज

 

 

A

B

C

D

(a)

1

4

3

2

(b)

3

1

4

2

(c)

3

4

2

1

(d)

3

2

1

4

Correct Answer: (b)
Solution:

सूची-I (स्थल)

सूची-II (कॉलेज का नाम)

झांसी

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज

कानपुर

जी.एस. विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज

आगरा

एस.एन. मेडिकल कॉलेज

गोरखपुर

बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज

5. पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय अवस्थित है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2015 U.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) मथुरा में
Solution:पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 अक्टूबर, 2001 को इसकी स्थापना की गई थी। यह संस्थान राज्य का पहला तथा देश का चौथा ऐसा संस्थान है।

6. उत्तर प्रदेश में कितने सामान्य केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं? [U.P.P.C.S. (Mains), 2016]

Correct Answer: (d) चार
Solution:31 मार्च, 2013 तक उत्तर प्रदेश में 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जिसमें 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) सामान्य है। एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी) तथा एक विमानन विश्वविद्यालय (राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, अमेठी) है।

नोट- उ.प्र. उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर वर्तमान में भी 4 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को ही प्रदर्शित किया गया है।

7. मार्च 31, 2013 को उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या थी- [U.P.P.C.S. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) 4
Solution:31 मार्च, 2013 तक उत्तर प्रदेश में 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जिसमें 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) सामान्य है। एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी) तथा एक विमानन विश्वविद्यालय (राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, अमेठी) है।

नोट- उ.प्र. उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर वर्तमान में भी 4 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को ही प्रदर्शित किया गया है।

8. उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है- [U.P.R.O/A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (b) झांसी में
Solution:31 मार्च, 2013 तक उत्तर प्रदेश में 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जिसमें 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) सामान्य है। एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी) तथा एक विमानन विश्वविद्यालय (राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, अमेठी) है।

नोट- उ.प्र. उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर वर्तमान में भी 4 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को ही प्रदर्शित किया गया है।

9. उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या है- [U.P.R.O/A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (b) 4
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। वर्तमान के लिए उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

10. उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या है- [U.P.P.C.S. (Pre) (Spl.), 2008]

Correct Answer: (c) 4
Solution:

प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। वर्तमान के लिए उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।