Solution:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न राज्यों के विभिन्न वर्गों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची प्रदर्शित की है। यू.जी.सी. की सूची में मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय इस प्रकार है-
1. आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी फैजाबाद (अब अयोध्या) (राज्य विश्वविद्यालय)
2. सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी-मेरठ (राज्य विश्वविद्यालय)
3. चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी-कानपुर (राज्य विश्वविद्यालय)
4. सैम हिंगिन बॉटम इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (डीम्ड विश्वविद्यालय)
5. रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (झांसी केंद्रीय विश्वविद्यालय)
6. बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्बर एंड टेक्नोलॉजी, बांदा (राज्य विश्वविद्यालय) (4 दिसंबर, 2014 को नाम परिवर्तित कर 'मान्यवर श्री कांशीराम जी यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी बांदा कर दिया गया)।
यूजीसी की अद्यतन सूची (31 मार्च, 2023) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल कृषि विश्वविद्यालय 6 हैं, इनमें राज्य कृषि विश्वविद्यालय 4 तथा डीम्ड एवं केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय 1-1 हैं। प्रश्नकाल में बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्बर एंड टेक्नोलॉजी बांदा, यूजीसी की वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं था। अतः तत्कालीन परिस्थिति में विकल्प (d) सही उत्तर था।