शिक्षण एवं खेल संस्थान (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 31

21. संगीत शिक्षा हेतु उ.प्र. में जो पहला संगीत महाविद्यालय स्थापित हुआ था, वह था- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003 U.P.P.S.C. (GIC), 2010]

Correct Answer: (c) भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय
Solution:संगीत शिक्षा हेतु उत्तर प्रदेश में जो पहला संगीत महाविद्यालय स्थापित हुआ था, वह भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय था। पं. विष्णु नारायण भातखंडे के प्रयासों से संगीत की शिक्षा हेतु लखनऊ में 15 जुलाई, 1926 को मैरिस कॉलेज ऑफ हिन्दुस्तानी म्यूजिक की नींव पड़ी। इसका नाम 'भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय' वर्ष 1966 में रखा गया। इस महाविद्यालय को 26 मार्च, 1966 को उ.प्र. सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2000 में इस महाविद्यालय को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान कर दिया गया तथा इसका नाम परिवर्तित करके भातखंडे संगीत संस्थान, लखनऊ कर दिया गया। अब इसे संस्कृति विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करते हुए इसका नाम 'भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय' नाम कर दिया गया है। प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद की भी स्थापना वर्ष 1926 में शिवरात्रि के दिन हुई, जिसकी स्थापना देशराज, मेजर (डॉ.) रंजीत सिंह, बैजनाथ सहाय एवं सत्यानंद जोशी द्वारा हुई, जिसका उद्देश्य संगीत का भारत में अभ्यास एवं प्रचार-प्रसार करना था। भारत कला भवन, वाराणसी को जनवरी, 1920 में विकसित किया गया। इसके प्रथम अध्यक्ष रवींद्रनाथ टैगोर तथा उपाध्यक्ष उनके भतीजे शिल्पाचार्य अवनींद्रनाथ टैगोर थे। यह एक संग्रहालय है।

22. भातखंडे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय बना- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (b) 2000 में

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

सूची-I (संस्थान)

सूची-II (स्थापना वर्ष)

A. भातखंडे संगीत संस्थान

1. 1926

B. राज्य ललित कला अकादमी

2. 1962

C. उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी

3. 1963

D. भारतेंदु नाट्य अकादमी

4. 1975

A

B

C

D

(a)

1

2

3

4

(b)

2

3

4

1

(c)

4

3

2

1

(d)

3

2

1

4

Correct Answer: (a)
Solution:

सूची-I (संस्थान)

सूची-II (स्थापना वर्ष)

भातखंडे संगीत संस्थान

1926

राज्य ललित कला अकादमी

1962

उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी

1963

भारतेंदु नाट्य अकादमी

1975

24. निम्नलिखित में से किस नगर में राजकीय ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश अवस्थित है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (a) लखनऊ
Solution:राजकीय ललित कला अकादमी लखनऊ में स्थित है। इसकी स्थापना 8 फरवरी, 1962 को हुई थी।

25. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट के सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016]

सूची-I (संस्थान)

सूची-II (स्थिति)

A. इंडियन इंस्टीट्‌यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी

1. रायबरेली

B. भातखंडे संगीत संस्थान

2. इलाहाबाद

C. निराला आर्ट गैलरी

3. लखनऊ

D. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ

4. वाराणसी

A

B

C

D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

2

1

4

3

(d)

3

4

1

2

Correct Answer: (b)
Solution:

सूची-I (संस्थान)

सूची-II (स्थिति)

A. इंडियन इंस्टीट्‌यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी

वाराणसी

B. भातखंडे संगीत संस्थान

लखनऊ

C. निराला आर्ट गैलरी

इलाहाबाद (प्रयागराज)

D. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ

केरल

उल्लेखनीय है कि अमेठी के जायस में राजीव गांधी इंस्टीट्‌यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी स्थित है, न कि राजीव गांधी इंस्टीट्‌यूट ऑफ टेक्नोलॉजी।

26. किस वर्ष भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना हुई? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (a) 1975
Solution:भारतेंदु नाट्य केंद्र की स्थापना अगस्त, 1975 में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई। इस संस्था का नाम बदलकर वर्ष 1981 में भारतेंदु नाट्य अकादमी कर दिया गया।

27. मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के नाम से एक अल्पसंख्यक शिक्षा-संस्थान की स्थापना की जा रही है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2005]

Correct Answer: (c) रामपुर में
Solution:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर में 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर उर्दू विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।

28. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस मंडल में प्रथम समाजवादी अभिनव विद्यालय खोला गया था? [U.P. R.O/A.R.O. (Pre), 2016 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (a) इलाहाबाद
Solution:23 अप्रैल, 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) मंडल के चाका विकास खंड के दादूपुर में प्रदेश के पहले 'समाजवादी अभिनव विद्यालय' का उ‌द्घाटन किया था।

29. उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2008, 2012]

Correct Answer: (b) चित्रकूट में
Solution:

उ.प्र. में विभिन्न श्रेणी के विकलांग बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए लखनऊ में 'डॉ. शकुंतला मिश्रा विकलांग विश्वविद्यालय' की स्थापना करने हेतु वर्ष 2008 में प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसका नवंबर, 2011 में उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त उ.प्र. में चित्रकूट में पहले से ही जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय की स्थापना 7 अगस्त, 2001 को हुई थी। जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य इस विश्वविद्यालय के जीवनपर्यंत कुलपति हैं। यह भारत और विश्व में विकलांगों के लिए स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय है।

30. गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज कहां अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2016]

Correct Answer: (c) लखनऊ में
Solution:उत्तर प्रदेश में खेल के विकास हेतु शासन ने 1 अगस्त, 1975 को लखनऊ में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की थी। इस कॉलेज का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के 9 से 12 वर्ष तक की आयु वर्ग के उदीयमान खिलाड़ी बालकों का चयन, उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना, खेल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना, अच्छा खिलाड़ी बनाना एवं पठन-पाठन के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास कर स्वस्थ नागरिक बनाना तथा प्रदेश में खेल-स्तर को ऊंचा उठाना है।