शीतकालीन वर्षा

Total Questions: 14

1. निम्न राज्यों में से किस राज्य में जाड़े (Winter) के मौसम में बारिश मिलती है? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) तमिलनाडु
Solution:जाड़े में, दिए गए विकल्पों में से तमिलनाडु तथा दक्षिण पूर्वी केरल में वर्षा होती है। चूंकि केरल के आंशिक क्षेत्र में यह वर्षा होती है। अतः ज्यादा उपयुक्त उत्तर विकल्प (b) होगा।

2. भारत में निम्न में से किस तटीय प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) कोरोमंडल तट
Solution:भारत में कोरोमंडल तटीय प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक, दक्षिण-पूर्वी केरल में भी उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है। इसके अंतर्गत दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के क्षेत्र आते हैं।

3. भारत के कौन से क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी मानसून से वर्षा प्राप्त करते हैं? [Raj. P.S.C. (Pre) 2023]

A. तमिलनाडु तट

B. गुजरात तट

C. दक्षिणी आंध्र प्रदेश

D. दक्षिण-पूर्व कर्नाटक

Correct Answer: (b) A, C और D
Solution:भारत में कोरोमंडल तटीय प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक, दक्षिण-पूर्वी केरल में भी उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है। इसके अंतर्गत दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के क्षेत्र आते हैं।

4. कथन: [I.A.S. (Pre) 2001]

(A): प्रति-चक्रवाती स्थितियां शीत ऋतु में तब बनती हैं जब वायुमंडलीय दाब उच्च होता है और वायुताप निम्न होता है।

कारण (R) : उत्तर भारत में शीतकालीन वर्षा से निम्न तापों वाली प्रति-चक्रवाती स्थितियां पैदा होती हैं।

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:उत्तर भारत में शीतकालीन वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है। भारत में पहले से ही प्रति चक्रवाती दशा मौजूद रहती है जिसका शीत काल की वर्षा से संबंध नहीं होता है। प्रति चक्रवाती स्थितियां शीत ऋतु में तब बनती हैं, जब वायुमंडलीय दाब उच्च होता है और वायु ताप निम्न होता है। इस प्रकार कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है।

5. भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में शीतकाल में वर्षा होती है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (e) उत्तर-पश्चिम & दक्षिण-पूर्व
Solution:भारत में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभों के कारण शीतकाल में वर्षा होती है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्व भारत में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में उत्तर-पूर्व मानसून के कारण शीतकाल में वर्षा होती है।

6. भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदान में पश्चिमी विक्षोभ से जाड़े में होने वाली वर्षा की मात्रा क्रमशः कम होती जाती है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) पश्चिम से पूर्व की ओर
Solution:पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होते है, जो कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में जाड़े की वर्षा का कारण बनते है। भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदान में पश्चिमी विक्षोभ से जाड़े में होने वाली वर्षा की मात्रा क्रमशः पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती जाती है (जो कि दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी वर्षा की विपरीत स्थिति है)। यह वर्षा रबी की फसलों के लिए लाभदायक होती है।

7. नीचे दो कथन दिए गए है, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है - [U.P. R.O/A.R.O. (Pre) 2023]

अभिकथन (A): भारत में रबी फसलों की खेती मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में की जाती है।

कारण (R) : इन राज्यों में रबी फसलों की सफलता सर्दियों के दौरान पश्चिमी उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के कारण होने वाली बारिश पर निर्भर करती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:भारत में रबी फसलों की खेती मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में की जाती है, हालांकि रबी फसलों की खेती देश के अन्य भागों में की जाती है। सामान्यतः रबी की फसलें शीतकालीन फसलें होती हैं। रबी की फसलों के अंतर्गत गेहूं महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। उत्तरी भारत (मुख्यतः उत्तरी-पश्चिमी) में शीत काल में मुख्यतः भूमध्य सागरीय क्षेत्र में उत्पन्न बाह्य उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Extra Trop- ical Cyclone) को उपोष्ण पछुआ जेट पवनें तुर्किए, इराक, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए मुख्य रूप से उत्तरी-पश्चिमी भारत (संपूर्ण उत्तरी भारत) तक खींच लाते हैं, जिससे यहां शीतकालीन हल्की वर्षा होती है, जो रबी की फसल हेतु महत्वपूर्ण है। प्रश्न में उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone) दिया गया है, जबकि यह बाह्य उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Extra Tropical Cyclone) है, अतः इस आधार पर इस कथन को गलत माना जा सकता है। अतः उत्तर (b) भी सही हो सकता है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) पश्चिमी विक्षोभ
Solution:भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए पश्चिमी विक्षोभ उत्तरदायी है, परंतु पश्चिमी विक्षोभ एक क्षीण चक्रवातीय विक्षोभ (Cyclonic disturbance) का रूप है। इस रूप में यह चक्रवातीय अवदाब (Cyclonic Depression) के अंतर्गत भी आता है, परंतु विकल्पों में सर्वाधिक उपर्युक्त विकल्प के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सही उत्तर होगा।

9. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतऋतु में वर्षा होती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) प. विक्षोभों से
Solution:भारत के उत्तरी मैदानों में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा पश्चिमी विक्षोभों द्वारा होती है। ये बाह्य उष्णकटिबंधीय गर्त होते हैं। इनकी उत्पत्ति मुख्यतः भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर में होती है, जहां से ये आर्द्रता भी ग्रहण करते हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा गेहूं की कृषि के लिए अत्यधिक लाभकारी होती है।

10. भारत में शरदकालीन वर्षा के क्षेत्र हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) पंजाब-तमिलनाडु
Solution:भारत में शरद ऋतु काल अर्थात अक्टूबर-नवंबर में लौटते मानसून (उत्तरी-पूर्वी मानसून) से तमिलनाडु तट पर वर्षा होती है जो आन्तरिक भागों की तरफ घटती जाती है। अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में तमिलनाडु में वास्तविक वर्षा 445.6 मिमी. हुआ। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में भी पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा प्राप्त होती है जिनमें पंजाब सम्मिलित है। शरद काल में आंशिक रूप से द.पू. कर्नाटक में भी वर्षा होती है। अतः निकटतम उत्तर विकल्प (b) है।