शुंग एवं सातवाहन कालTotal Questions: 3531. निम्नलिखित में से कौन-सा चैत्य सबसे मशहूर चैत्य है?(a) कार्ले चैत्य(b) लुंबिनी चैत्य(c) कुशीनगर चैत्य(d) कौशांबी चैत्यCorrect Answer: (a) कार्ले चैत्यSolution:पश्चिमी दक्कन में कार्ले का चैत्य सबसे मशहूर चैत्य है। यह लगभग 40 मीटर लंबा तथा 15 मीटर ऊंचा है। यह विशाल शिला- वास्तुकला का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है।32. निम्नलिखित में से सातवाहनों की राजकीय भाषा कौन थी?(a) संस्कृत(b) प्राकृत(c) तमिल(d) पालिCorrect Answer: (b) प्राकृतSolution:सातवाहनों की राजकीय भाषा प्राकृत थी, क्योंकि सातवाहनों के सभी अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में लिखे हुए हैं, जैसा कि हम अशोक के काल में देखते हैं।33. गाथासत्तसई या गाथा सप्तशती के संदर्भ में कौन-सा/से कूट सत्य है/हैं?कथन 1- इसकी रचना हाल नामक राजा ने की थीकथन 2- यह प्राकृत भाषा में रचित 700 श्लोकों का संकलन है।(a) केवल 1(b) केवल 2(c) न तो 1 न ही 2(d) 1 और 2 दोनोंCorrect Answer: (d) 1 और 2 दोनोंSolution:प्राकृत भाषा में रचित ग्रंथ गाथा सत्तसई या गाथासप्तशती हाल नामक राजा की रचना है। इस रचना में 700 श्लोकों को संकलित किया गया है।34. खारवेल किस राजवंश का शासक था?(a) कण्व वंश(b) चेदी वंश(c) शुंग वंश(d) चेर वंशCorrect Answer: (b) चेदी वंशSolution:चेदि वंश के तीसरे शासक के रूप में खारवेल को जाना जाता है। खारवेल के शासन काल में कलिंग शक्तिशाली बना। चेदी वंश को मेघवाहन नाम से भी जाना जाता है।35. हाथीगुंफा अभिलेख के संदर्भ में असत्य कथन का चुनाव करें?(a) यह भुवनेश्वर के पास उदयगिरि की पहाड़ियों में स्थित है।(b) खारवेल के तेरहवें वर्ष तक की उपलब्धियों का वर्णन है।(c) खारवेल ने अपने शासन के 13 वें वर्ष कलिंग की राजधानी का पुनर्निर्माण कराया।(d) खारवेल ने अपने राज्यारोहण के आठवें व बारहवें वर्ष मगध पर आक्रमण किया।Correct Answer: (c) खारवेल ने अपने शासन के 13 वें वर्ष कलिंग की राजधानी का पुनर्निर्माण कराया।Solution:खारवेल के हांथीगुंफा अभिलेख के संदर्भ में कथन (c) असत्य है क्योंकि खारवेल ने अपने शासन के पहले वर्ष कलिंग की राजधानी का पुनर्निर्माण कराया था तथा तेरहवें वर्ष अनेक कल्याणकारी योजनाओं को चलाया। साथ ही पाड्य शासकों को अपने अधीन किया था। इस प्रकार (c) के अतिरिक्त अन्य सभी विकल्प सत्य हैं।Submit Quiz« Previous1234